गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होगी दीपिका और ऋतिक की फिल्म "फाइटर"
एक्शन फिल्म "फाइटर" में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएगी। दोनों एक्टर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म को गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 स्टूडियोज के प्रोड्यूसर अजीत अंधेरे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस फिल्म को 2022 में ही रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना संक्रमण के… read-more
Tags: Deepika Padukone, Hritik Roshan, Fighter movie, Entertainment
Courtesy: ABP News
शाहरुख खान स्टारर फ़िल्म पठान में आशुतोष राणा निभाएंगे कर्नल का किरदार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा जल्द ही शाहरुख खान स्टारर फ़िल्म पठान में नज़र आएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोष राणा फिर से रॉ के कर्नल लूथरा का किरदार निभाने वाले हैं। जैसा कि उन्होंने फिल्म वॉर में निभाया था। ये आईडिया आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद का है। आशुतोष राणा ने यश राज स्टूडियो में कुछ सीन शूट किये हैं। फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में होंगे।
Tags: Shahrukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Ashutosh Rana
Courtesy: Dainik Bhaskar
दीपिका को ओवरसाइज्ड स्वेटर में देख लोगों ने उड़ाई प्रेग्नेंसी की अफवाह
बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर दिखी दीपिका ने ओवरसाइज्ड स्वेटर पहना था। इस लुक के बाद लोगों ने पूछना शुरु कर दिया कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। वैसे उनके फैंस को उनका लुक बहुत पसंद आया है। इससे पहले उन्होंने कच्चा का वीडियो भी शेयर किया था। ऐसे में उनके… read-more
Tags: Deepika Padukone, Ranveer Singh, Sanjay Leela Bhansali, Bollywood
Courtesy: News 18 Hindi
शाहरुख की फिल्म पठान में स्पेशल एपीयरेंस में नज़र आएंगे सलमान खान
शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान स्पेशल एपीयरेंस कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि उन्होंने बिग बॉस 14 में किया था। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म पठान में सलमान खान टाइगर बनकर ही एंट्री करने वाले हैं। वे शाहरुख़ के किरदार को रूसी माफ़िया से बचाने में मदद करेंगे। इसके अलावा फ़िल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। हालांकि इस फ़िल्म के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
Tags: Salman Khan, Shahrukh Khan, Pathan, Deepika Padukone
Courtesy: Dainik Jagran
दीपिका पादुकोण की फैमिली हुई कोरोना पॉजिटिव
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव आने के बाद तीनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। हालांकि प्रकाश पादुकोण का बुखार कम न होने कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रकाश पादुकोण का बेंगलुरु के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उम्मीद हैं कि वो इस हफ्ते ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जायेगे।
Tags: Deepika Padukone, Prakash Padukone, Family, corona positive
Courtesy: Navbharat Times News
बड़े परदे पर जल्द ही रिलीज़ होगी रणवीर सिंह की फिल्म "83"
रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म '83' को लेकर खबर आई है कि अब मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर रिलीज करने का मन बना लिया है। फिल्म "83" साल 1983 हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार साथ में सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। अब सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोल सकते हैं तो ऐसे में ई-फिल्म मेकर्स ने फिल्मों को थियेटर में रिलीज करने का सोच रहे हैं।
Tags: Film83, Ranveer Singh, Kabir Khan, Deepika Padukone
Courtesy: India News
एक साथ नज़र आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, शेयर किया अपनी आने वाली फिल्म का टीज़र
हिंदी सिनेमा के एक्टर ऋतिक रोशन का आज, यानी जनवरी 10 को जन्मदिन है, इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म का टीज़र शेयर किया है। दीपिका पादुकोण ने यह टीज़र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, ''सपने वाकई में सच होते हैं।” इस फिल्म का नाम 'फाइटर' है, और यह वर्ष 2022 में सितम्बर… read-more
Tags: Deepika Padukone, Hrithik Roshan, Indian Film Industry, Fighter movie
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
दीपिका के सोशल मीडिया से सभी पोस्ट्स डिलीट होने से कंफ्यूज हुए फैन्स
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर को अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से अपनी सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी है। ऐसा होने के बाद उनके फैन्स यह अनुमान लगा रहे हैं की या तो हाल ही में हुए कुछ सेलेब्रिटियों जैसे दीपिका के सोशल मीडिया एकाउंट्स हैक हो चुके हैं या तो वे नए साल की शुरुआत क्लीन स्लेट से करना चाहती हैं। इस पर दीपिका ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दीपिका और रणवीर अभी राजस्थान के रणथम्बोर में वेकेशन पर हैं।
Tags: Deepika Padukone, Social Media, New Year
Courtesy: DAINIK BHASKAR
एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी दीपिका पादुकोण की मुस्कुराती हुई प्रतिमा
अभिनेत्री दीपिका पादुकोणे की प्रतिमा को एथेंस के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाया गया है। दीपिका को एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई एक प्रदर्शनी में फीचर किया गया है जिसका नाम 'द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ़ द वर्ल्ड ऑफ़ पीपुल्स' है। इस प्रदर्शनी को कोरोना वायरस के कारण आये ब्रेक के बाद आ रहे मेहमानो का स्वागत करने के लिए रखा गया है। दीपिका की इस ग्रे-संगमरमर से बनीं प्रतिमा के नीचे लिखा है, 'भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री एथेंस अंतर्राष्ट्रीय अड्डे पर मुस्कुराते… read-more
Tags: Athens, Athens International Airport, Deepika Padukone
Courtesy: ZEENEWS
शाहरुख़ खान ने शुरू की अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का भाग मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी होंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित यश राज फिल्म स्टूडियो में ही शुरू की गई है। शाहरुख़ अपनी 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म 'जीरो' के बाद से ही बड़े परदे से गायब थे। हालाँकि, अभी भी फिल्म की शूटिंग से सम्बंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Tags: Shahrukh Khan, Pathan, John Abraham, Deepika Padukone
Courtesy: AMARUJALA NEWS