delhi metro smart card

फोटो: Deccan Herald

दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या में जनवरी 2022 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक कोविड 19 से पूर्व स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल 70% तक होता था वो जनवरी 2022 में बढ़कर 78% हो गया है। वर्ष 2020 में भी यात्रियों ने तीन से चार महीनों तक 100 प्रतिशत स्मार्ट कार्ड से यात्रा की थी। वर्तमान में 2.5 करोड़ यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर यात्रा करते हैं।

रवि, 15 मई 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: Metro, Delhi Metro, metro smart cards

Courtesy: ABP Live

Delhi Metro Services

फोटो: Prop Tiger

दिल्ली मेट्रो: इंटरचेंज हब बनेगा आरके आश्रम मार्ग स्टेशन, ब्लू और मैजेंटा लाइन को जोड़ेगा

दिल्ली मेट्रो ने ब्लू लाइन पर आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन को डीएमआरसी नेटवर्क का नया इंटरचेंज हब बनाने की घोषणा की है। मेट्रो की ब्लू लाइन द्वारका मेट्रो स्टेशन को वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है। गौरतलब है कि यह मध्य दिल्ली का पांचवां इंटरचेंज हब होगा। नए हब से नेटवर्क की कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए… read-more

रवि, 08 मई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Metro, interchange hub, blue and magenta line

Courtesy: Navodaya Times

Delhi Metro Services

फोटो: Haribhoomi

ब्लू लाइन पर दिल्ली मेट्रो सेवा में देरी से यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सेवाओं में देरी के कारण वैशाली और नोएडा को द्वारका से जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर यात्रा करने वाले दिल्ली के लोगों को अप्रैल 21 को परेशानी का सामना करना पड़ा। DMRC के अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा, "‘द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य है।" हालांकि अधिकारियों की ओर से देरी… read-more

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Metro, DMRC, blue line

Courtesy: News 18

Forest Department Nod To Delhi Metro To Remove Over 3000 Trees

फोटो: Live Law

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के लिए काटे या हटाए जाएंगे 3,000 से अधिक पेड़

जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक दिल्ली मेट्रो की फेज 4 लाइन के लिए 3,000 से अधिक पेड़ हटाए या काटे जाएंगे। इस खंड में मेट्रो 29.26 किमी की दूरी तय करेगी और इसमें 22 स्टेशन होंगे। वन विभाग ने DMRC को उत्तर वन प्रभाग में 2,940 और दक्षिण वन प्रभाग में 450 पेड़ों को गिराने या प्रत्यारोपित करने की अनुमति दी है। दिल्ली पेड़ संरक्षण अधिनियम, 1994 के तहत उप वन संरक्षक (उत्तर) द्वारा अनुमति जारी की गई है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Forest Department, Delhi Metro, Trees

Courtesy: News 18

Delhi Metro Updates

फोटो: Metro Rail News

ओमीक्रॉन के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो के हर कोच में सफर कर सकेंगे केवल 25 यात्री

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ओमीक्रॉन वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा कई प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दिसंबर 30 को नए दिशा-निर्देश जारी किए। डीएमआरसी ने यात्रियों से 'बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने को कहा है। 'येलो' अलर्ट के बाद दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता पर काम कर रही है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक मेट्रो के हर कोच में सिर्फ 25 यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी। डीएमआरसी ने… read-more

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Metro, omicron, Passengers

Courtesy: News 24 Online

Delhi metro

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली मेट्रो और बसों में खड़े होकर यात्रा करने की मिली मंजूरी

दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बड़ा फैसला लेते हुए बसों और मेट्रो में खड़े होकर भी सफर करने को मंज़ूरी दे दी है। अब दिल्ली मेट्रो के प्रत्येक कोच में 30 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे, वहीं बसों में बैठने की क्षमता के साथ 50% तक यात्रियों को खड़े रहने की अनुमति होगी। इससे अधिक से अधिक लोग अपने निजी वाहनों को छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 11:01 AM / by अमित व्यास

Tags: Delhi Metro, Air Pollution, NCR public transport

Courtesy: Aajtak News

Surat Wins Best Public Transport System

फोटो: Shortpedia

सूरत ने जीता सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाले शहर के लिए केंद्र का पुरस्कार

केंद्र सरकार ने अक्टूबर 29 को सूरत को सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली और कोच्चि को सबसे टिकाऊ परिवहन प्रणाली के लिए सम्मानित किया। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली को शाहजनाबाद पुनर्विकास निगम की पुनर्विकास परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन प्रणाली से सम्मानित किया गया। दिल्ली मेट्रो को 'सर्वश्रेष्ठ यात्री सेवाओं और संतुष्टि के साथ मेट्रो रेल' से सम्मानित किया गया है।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: surat wins centres award, best public transport, Delhi Metro

Courtesy: Amar Ujala News

Gray line

फोटोः FabHotels

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का हुआ उद्घाटन

दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड सेक्शन का सितंबर 18 को मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। ग्रे लाइन 4.2 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली है। इस लाइन की शुरुआत से नजफगढ़ के आंतरिक क्षेत्र की जनता को सुविधा होगी। इस खंड का उद्द्घाटन अगस्त 6 को होने वाला था लेकिन कुछ समस्या के कारण यह स्थगित हो गया था।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 07:18 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Delhi Metro, Delhi-NCR, grey line

Too much crowd outside the delhi metro station

फोटो: The Hindu

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगी लंबी कतार, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

दिल्ली में अनलॉक 8 के चलते सोमवार जुलाई 26 से मेट्रो अपनी 100% क्षमता के साथ शुरू हो गई है। लगभग साल भर बाद  मेट्रो सेवा पूरी तरह से चलेगी। वहीं मेट्रो स्टेशनों के बाहर लोगों की कतार देखने को मिली। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी। ऐसे हालातों से चिंता बढ़ गई है। सुबह के समय मेट्रो में कुछ देर दिक्कत आने के कारण कुछ स्टेशन पर गेट भी नहीं खुले, ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हुई।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi Metro, social distancing, Unlock, Covid-19

Courtesy: Aaj Tak News

Delhi metro developed a smart parking

फ़ोटो: India Today

दिल्ली मेट्रो ने बनाई देश की पहली स्मार्ट पार्किंग, फास्टैग से कर सकेंगे पेमेंट

टोल प्लाजा की तर्ज पर दिल्ली मेट्रो ने भी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर भारत की पहली 100% स्मार्ट और कैशलेस पार्किंग बनाई है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बनी इस पार्किंग में यूपीआई और फास्टैग के जरिए पेमेंट किया जा सकता है। ऐसे में आपको कैश की आवश्यकता नहीं होगी और जिस तरह से टोल पर आप टैक्स देते हैं, उसी तरह से आप पार्किंग के पैसे भी चुका पाएंगे।

बुध, 07 जुलाई 2021 - 08:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi Metro, NPCI, FASTag, UPI

Courtesy: TV9 Bharatvarsh