Green Activists Protest

फोटो: Punjab Kesari

ग्रीन एक्टिविस्ट्स ने किया रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए पुणे में पेड़ों की कटाई का विरोध

पुणे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट (RFD) परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अप्रैल 29 को पुणे शहर में मुथा नदी के तल में 'चलो चिपको' (आइए पेड़ों को गले लगाएं) आंदोलन किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए तख्तियां लीं, नारेबाजी की और नदी किनारे के पेड़ों को गले लगा लिया। मार्च 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

रवि, 30 अप्रैल 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: state protest, Trees, river front development, Pune, green activists, Chipko movement

Courtesy: Jagran News

Forest Department Nod To Delhi Metro To Remove Over 3000 Trees

फोटो: Live Law

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के लिए काटे या हटाए जाएंगे 3,000 से अधिक पेड़

जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक दिल्ली मेट्रो की फेज 4 लाइन के लिए 3,000 से अधिक पेड़ हटाए या काटे जाएंगे। इस खंड में मेट्रो 29.26 किमी की दूरी तय करेगी और इसमें 22 स्टेशन होंगे। वन विभाग ने DMRC को उत्तर वन प्रभाग में 2,940 और दक्षिण वन प्रभाग में 450 पेड़ों को गिराने या प्रत्यारोपित करने की अनुमति दी है। दिल्ली पेड़ संरक्षण अधिनियम, 1994 के तहत उप वन संरक्षक (उत्तर) द्वारा अनुमति जारी की गई है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Forest Department, Delhi Metro, Trees

Courtesy: News 18

Trees

फोटो: WBUR

आसमान में तारों की संख्या से ज़्यादा धरती पर मौजूद हैं पेड़

पृथ्वी पर पेड़ो की संख्या को लेकर अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक पूरी दुनिया हर साल 15 अरब पेड़ काटे जाते हैं। इसके बावजूद भी दुनिया भर में 34 खरब पेड़ मौजूद हैं। इसके साथ ही एक रोचक जानकारी भी सामने आई है कि आकाशगंगा में सितारों की संख्‍या 100 अरब से 400 अरब के बीच हो सकती है। जो पृथ्वी पर मौजूद पेड़ो से बहुत कम है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 07:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Trees, STARS, Earth, Galaxy

Courtesy: Zee News Hindi

organic burial pods

फोटोः Indiatimes.com

अब मृत शरीरों को पेड़ों में बदलेगी कैप्सुला मुंडी कंपनी

कैप्सुला मुंडी नामक कंपनी मृत शरीरों को पेड़ों में बदलना चाहती है। इसके तहत ऑर्गेनिक बरियल नाम के एक खास पॉड्स में मृत शरीर को डाला जाएगा और फिर उसे पेड़ों में बदला जायेगा। इस अंडाकार आकृति वाले पॉड्स में मृत शरीर को महिला के गर्भ में भ्रूण के रूप में रखा जाएगा। जमीन के अंदर इसको लगाने के बाद यह पॉड और शरीर पूरी तरह गल जाएगा एवं शरीर से निकलने वाले पोषक तत्व पेड़ का विकास करेंगे।

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 05:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: organic burial pods, bodies, Trees, science news

Courtesy: Aajtak News

Tree got revenge

फ़ोटो: Zee News

पेड़ के साथ बदसलूकी करने पर पेड़ ने लिया बदला, वीडियो हुआ वायरल

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स किसी पेड़ को बार-बार पैरों से मार रहा है। मानो जैसे इसकी पेड़ से दुश्मनी हो। वह पेड़ को तब तक मारता रहा, जब तक पेड़ गिर नहीं गया। असल मज़ा तब आया, जब पेड़ टूटकर उसी शख्स के ऊपर गिर जाता है। शख्स की बुरी हालत देखकर हर किसी को यकीन हो गया कि बुरे कर्मों का फल तुरंत मिल जाता है।

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Twitter, Viral video, Trees, Human

Courtesy: Zee News

सुरेंद्र अवाना

फोटो: Twitter

अपनी जेब से पैसे खर्च करके किसान ने लगाए 65 हज़ार पेड़

राजस्थान के किसान सुरेंद्र अवाना ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर के अब तक 65 हज़ार पेड़ लगाए हैं। सुरेंद्र पिछले 11 सालों से हर रोज एक पौधा लगाते आ रहे हैं।वहीं खास मौकों पर उनके द्वारा एक से अधिक पौधे लगाए जाते है। सुरेंद्र ने ‘चारा वानिकी’ की भी शुरुआत की है। इसके अंतर्गत वो ऐसे पौधे लगाते हैं, जिसकी पत्तियों को चारे की तरह उपयोग किया जा सके। 

गुरु, 27 मई 2021 - 12:40 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Trees, Tree Plantations, Rajasthan, Farmers

Courtesy: The Better India

cutting two tree fined 1crore

फोटो: The News Minute

मध्यप्रदेश में पेड़ काटने पर लगा एक करोड़ का जुर्माना

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में वन विभाग द्वारा सागौन के दो पेड़ काटने वाले किसान पर 1 करोड़ 21 लाख 7 हजार 700 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वन विभाग द्वारा पेड़ की 50 साल आयु मानकर एवं एक पेड़ से 11 लाख 97 हजार 500 रुपए अनुमानित ऑक्सीजन की कीमत के आधार पर जुर्माने की यह राशि तय की है। वहीं विभाग द्वारा आरोपित पर अनुमानित गणना कर का जुर्माना व ज्यूडिशियल रिमांड माँगा गया है। 

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 04:50 PM / by Shruti

Tags: Madhya Pradesh, Trees, penalty, deforestation

Courtesy: zeenews