Devendra fadnavis

फ़ोटो: Indian express

बालासाहेब ने सोचा नहीं होगा कि उनके बेटे के शासनकाल में हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह होगा - फडणवीस

मुंबई में मई 15 को आयोजित भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कभी सोचा होगा कि उनके बेटे के शासनकाल में हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह होगा और औरंगजेब की कब्र पर जाना राजकीय शिष्टाचार होगा। उद्धव के साथ साथ उन्होंने एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी पर भी जमकर हमला बोला है।

सोम, 16 मई 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Maharashtra

Courtesy: Live hindustan

Devendra fadnavis

फ़ोटो: Aajtak

फडणवीस का दावा- बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय मौजूद नहीं था कोई शिवसैनिक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ तब वहां कोई भी शिवसैनक मौजूद नहीं था। यह बयान उन्होंने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए दिया है, जिसमें उन्होंने यह भी दावा किया कि राम मंदिर निर्माण के उद्देश्य से कार सेवा करने के दौरान उन्हें 18 दिन बदायूं जेल में भी रहना पड़ा था। हाल ही में शिवसेना ने सवाल उठाया था कि बाबरी विध्वंस के दौरान भाजपा नेता कहाँ थे।

सोम, 02 मई 2022 - 03:52 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Devendra Fadnavis, Shivsena, Babri Masjid demolition case.

Courtesy: Live hindustan

Uddhav thackrey and Devendra fadnavis

फ़ोटो: The Asian age

शिवसेना का फडणवीस पर प्रहार, बोले - मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने चाहते हैं फडणवीस

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया गया है। फडणवीस पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए सामना में लिखा गया -"फडणवीस ने मुंबई में इस 'गैर-मराठी पंचक' की एक 'प्रस्तुति' तैयार की, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मुंबई को महाराष्ट्र से अलग किया जा सकता है और इसे गृह मंत्रालय के सामने पेश किया गया है।"

सोम, 02 मई 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Samna, Mumbai

Courtesy: NDTV Hindi

Devendra Fadnavis

फोटो: The Economic Times

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस को तलब किया

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने फोन टैपिंग मामले में तलब किया है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, वह दी गई तारीख पर पुलिस के सामने पेश होंगे और अपना बयान दर्ज करेंगे। फडणवीस ने कहा, "मुंबई पुलिस ने मुझे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस भेजा है, जिसमें मुझे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में रविवार सुबह 11 बजे पेश होना है। मैं… read-more

शनि, 12 मार्च 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Devendra Fadnavis, summoned, phone tapping case

Courtesy: Enavabharat

Goa Elections 2022

फोटो: Times Now News

बीजेपी ने जारी किए 34 उम्मीदवारों के नाम: गोवा

भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी 20 को 34 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने देवेंद्र फडणवीस के साथ घोषणा करते हुए कहा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पणजी के मौजूदा विधायक अतानासियो 'बाबुश' मोनसेरेट को टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए, फडणवीस ने कहा, भाजपा ने स्थिरता सुनिश्चित करते हुए गोवा में… read-more

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: goa elections 2022, bjp releases names of candidates, Devendra Fadnavis

Courtesy: Navbharat Times

Devendra Fadanvis and Nilofar Malik Khan

फोटो: APB News

देवेंद्र फडणवीस को नवाब मलिक की बेटी निलोफर ने भेजा पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी निलोफर खान मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने फडणवीस पर झूठे आरोप लगाने, मानसिक पीड़ा, वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की कि फडणवीस माफी मांगे नहीं तो कोर्ट की शरण में जाना पड़ेगा। निलोफर ने ट्वीटर पर नोटिस की कॉपी भी शेयर की है।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: Nawab Malik, Nilofer Malik Khan, Defamation Case, Devendra Fadnavis

Courtesy: TV 9 Hindi

Devendra Fadnavis

फोटो: Indian Express

आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का आज 51वां जन्मदिन है। देवेंद्र फडणवीस एक कुशल भारतीय राजनेता हैं और उन्होंने अपने पिता से विरासत में मिली राजनीति के बाद लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। देवेंद्र फडणवीस के पिता भी राज्य विधान परिषद के विशिष्ट सदस्य रह चुके हैं। देवेंद्र फडणवीस ने लॉ से ग्रेजुएशन किया है और बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। देवेंद्र अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। इतना ही नहीं… read-more

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Devendra Fadnavis, birthday, Indira Gandhi

Courtesy: Brifly News

Maharashtra Assembly

फोटो: ANI

महाराष्ट्र विधानसभा: स्पीकर से गाली-गलौच करने पर निलंबित हुए बीजेपी के 12 विधायक

स्थानीय निकायों में ओ.बी.सी. आरक्षण के मुद्दे पर सदन में गर्मा-गर्मी बढ़ी और मामले में कार्यवाहक स्पीकर भाष्कर जाधव के साथ विपक्षी दल के नेतओं ने गाली-गलौच की। कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव ने सदन में अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में 12 भारतीय जनता पार्टी विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया तथा संसदीय मामलों के मंत्री से इस मुद्दे की जांच करने के लिए कहा है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 09:01 AM / by देवजीत सिंह

Tags: Maharshtra, ASSEMBLY SESSION, BJP MLA, Assembly Speaker, Devendra Fadnavis, Maharashtra Assembly

Courtesy: Aajtak News

Ramdas Athawale

फ़ोटो: Indian Express

अगर फडणवीस चाहेंगे तो गिर जाएगी उद्धव ठाकरे सरकार- रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक देवेंद्र फडणवीस चाहेंगे तब तक महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार चलेगी। यह बात उन्होंने तब कही है जब वे पंढरपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए जा रहे थे और रास्ते में पुणे के इंदापुर में सरकारी विश्राम गृह में रुके थे। बता दें कि आठवले पहले भी राज्य की उद्धव सरकार को लेकर असंतोष जाहिर कर चुके है।

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 12:03 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ramdas Athawale, Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray

Courtesy: Aajtak News

Devendra fandvis

फ़ोटो: The Indian Express

देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार को दी सलाह

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के लोगों से राज्य सरकार द्वारा घोषित प्रतिबंधों और सप्ताहांत लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से गरीबों और मध्यम वर्ग को आर्थिक सहायता देने की बात कही है। बता दें, महाराष्ट्र में सप्ताहांत लॉकडाउन के साथ कई और प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसके तहत शॉपिंग मॉल, बार, रेस्तरां और बड़ी दुकाने बंद रहेंगी। सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता से कार्य करने की अनुमति दी… read-more

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Devendra Fadnavis, Maharastra, Uddhav Thackeray, Coronavirus

Courtesy: Ndtv