Diwali Festive

फोटो: Old Farmer's Almanac

अपने दिवाली उत्सव को शानदार बनाने के लिए अपना सकते हैं ये तरीके

कोरोना वायरस महामारी के संकट के कारण विश्व भर में लोगों को सतर्कता से दिवाली का उत्सव मनाने के लिए आग्रह किया गया है। अपनी दिवाली को शानदार बनाने के लिए, अपने रिश्तेदार और दोस्तों को तोहफे ज़रूर प्रदान करें। इस बार तरह-तरह के व्यंजन बनाये और अपने घर में पार्टी ऑर्गनाइज़ करें। इस वर्ष अपने दिवाली उत्सव को इकोफ्रेंडली रखें, और पटाखे न जलाये। यही नहीं, आप अपने मित्रों के साथ ऑनलाइन रंगोली कम्पटीशन भी ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं। 

शनि, 14 नवंबर 2020 - 05:00 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Diwali, Diwali Edition, Lifestyle tips

Courtesy: JAGRAN NEWS

facepack for diwali

फोटो: cotonev

दीपावली पर अपने चेहरे की थकान को दूर करने के लिए लगाएं ये फेसपैक

दीपावली के मौके पर अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आप इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। त्वचा में निखार लाने और चेहरे की थकान को दूर करने के लिए एक चम्मच नारियल के दूध में 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर अपने चेहरे की मसाज करें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। एक कटोरी दूध में थोड़े से बादाम को भिगोकर पीस लें। अब अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

शनि, 14 नवंबर 2020 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Diwali, facepack, turmeric

Courtesy: AMARUJALA NEWS

lamp lights in diwali

फोटो: patrika news

घरों को रोशन करने के लिए जेल के कैदी कर रहे हैं गाय के गोबर से दीयों का निर्माण

मध्य प्रदेश में मौजूद नरसिंहपुर जिले की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे सभी कैदी इस बार दीपावली के पावन पर्व पर वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए गोबर के दीयों का निर्माण कर रहे हैं। ये सभी कैदी बीते एक साल से जेल में मौजूद गौशाला के गोबर से  हैंड मशीन द्वारा नियमित रूप से दीये बनाते हैं। ये सभी दिए इको फ्रेंडली हैं। इनको जलाने से प्रदूषण नहीं फैलता है। जेल सुप्रिडेंट शेफाली तिवारी इन कैदियों से गोबर के दिए बनवाने का काम करती है।

शनि, 14 नवंबर 2020 - 03:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Diwali, cow-dung, lights, Jail

Courtesy: panjab kesari

pregnent women health in diwali

फोटो: SAMACHAR NAMA

दिवाली पर गर्भवती महिलाएं इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

अगर आप मां बनने वाली हैं तो दीपावली पर पटाखों से दूरी बनाए रखें। पटाखों में कार्बन मोनोऑक्साइड नामक केमिकल मौजूद होता है, जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। पटाखों की वजह से वातावरण में फैले प्रदूषण से बचाव के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। इसके अलावा नारियल पानी, जूस और स्मूदी आदि का सेवन भी करते रहे। दिवाली की साफसफाई करते समय किसी भी भारी वास्तु को ना उठाये। इससे आपके बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। … read-more

शनि, 14 नवंबर 2020 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pregnency, Diwali, coconut water, Pollution

Courtesy: panjab kesari

Kuber temple

फ़ोटो: Daily hunt

क्या आप जानते हैं कहाँ है रावण का ससुराल

दीवाली धनतेरस में सर्वेसर्वा के तौर पर पूजे जाने वाले धन के देवता कुबेर का मंदिर मध्यप्रदेश के मंदसौर में स्थित है। मंदसौर को महाबली रावण का ससुराल भी कहा जाता है। शिव शंकर के साथ कुबेर का यह एक मात्र मंदिर है और यहां बड़े बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी माथा टेकने आते है। कहा जाता है कि इस मंदिर में पूजा करने से धन संबंधी दिक्कते दूर होती है व लक्ष्मी के आगमन का द्वार खुल जाते हैं।

शनि, 14 नवंबर 2020 - 01:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kuber, ravan, Diwali

Courtesy: Daily hunt

Diwali-Diwali Gifts

फोटोः BP Guide India

दिवाली पर परिजनो को भूलकर भी उपहार में ना दें ये चीजें, हो सकता है अपशगुन

दिवाली के पावन पर्व पर अपने परिजनों को उपहार स्वरुप ऐसी वस्तुएं देने से बचें जिन्हे देना अशुभ माना जाता है। कभी उपहार स्वरुप माँ लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर न भेंट करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आप अपनी यश और समृद्धि सामने वाले को प्रदान कर देते है। ध्यान रखें कि कभी किसी को काली वस्तुएं उपहार स्वरुप न दें।  ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। दिवाली पर कभी भी किसी को चमड़े की वस्तु उपहार में न दे।

शनि, 14 नवंबर 2020 - 12:01 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Diwali, Diwali Edition, Lifestyle

Courtesy: AMARUJALA NEWS

diwali

फोटो: The statesman

दिवाली के शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

इस वर्ष दीपावली का पावन पर्व नवंबर 14 को मनाया जाएगा, इस दिन माँ लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा की जाती है। माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत से उपाय किये जा सकते हैं। दिवाली के दिन, मुख्य द्वार पर रंगोली बनाये और तोरण सजाएं। घर के हर कोने को साफ़ और स्वच्छ  रखें, एवं अपने घर को अलग-अलग तरीकों से सजाकर रखें। इस दिन अपने घर की दीवारों पर स्वस्तिक बनाएं, और शुभ लाभ भी लिखें। इस दिन दिए और कैंडल्स जलाएं, और किसी भी कोने में अँधेरा न रहने दे… read-more

शनि, 14 नवंबर 2020 - 10:00 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indian Festivals, Diwali, Diwali Edition

Courtesy: JAGRAN NEWS

diwali

फोटो: shadidukan.com

सेहत की दृष्टि से भी फायदेमंद है दिवाली के दिन रंगोली बनाना

रंगोली बनाने से अंगूठा और उंगली आपस में मिलकर ज्ञानमुद्रा का निर्माण करते हैं, जिससे दिमाग सक्रिय होता है और बौद्धिक विकास भी होता है। रंगोली बनाने के लिए अंगूठे और ऊँगली का मिलना एक्यूप्रेशर के हिसाब से बहुत फायदेमंद होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव होता है और मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। विज्ञान भी रंगों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को चिकित्सा पद्धति में शामिल करता है। रंगों के संपर्क में आने से शरीर में… read-more

शनि, 14 नवंबर 2020 - 09:00 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Diwali, rangoli, Health, color

Courtesy: haribhumi

Dubai Diwali

फोटो: Time Out Dubai

दुबई में मिली दिवाली उत्सव मनाने की अनुमति, गाइडलाइन्स हुई जारी

दीपावली का पावन पर्व इस वर्ष नवंबर 14 को मनाया जा रहा है। कोरोना माहमारी को ध्यान में रखते हुए, दुबई के एक शीर्ष अधिकारी ने दीपावली के पावन पर्व के उत्सव के लिए एक सुरक्षा गाइडलाइन्स जारी की है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि, सभी लोग नियमों का पालन करें जिससे देश में कोरोना के केसेस न बढ़ सकें। उन्होंने कहा है कि, ''इस उत्‍सव का आनंद लेने के लिए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें।''

शुक्र, 13 नवंबर 2020 - 05:24 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Diwali, Lifestyle tips, Diwali Edition

Courtesy: JAGRAN NEWS

PM Scott Morrison

फोटो: BBC.com

ऑस्ट्रेलिया के PM स्कॉट मॉरिसन ने सभी भारतीयों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सभी भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ''अंधकार को मिटाने की अवधारणा को हम सैद्धांतिक मानते आए हैं।'' उन्होंने एक वीडियो में बोला है कि, इस वर्ष दीपावली से मिलने वाले संदेश का महत्व कहीं अधिक है, क्योंकि पूरा विश्व कोरोना वायरस माहमारी के संकट से जूंझ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारी ने वहां रह रहे हिन्दुओं को संदेश देते हुए कहा है कि, ''वह नियमों का पालन करें ताकि देश में… read-more

शुक्र, 13 नवंबर 2020 - 05:00 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Australia, PM Scott Morrison, Diwali

Courtesy: JAGRAN NEWS