OLX

फोटो: Latestly

आर्थिक परिस्थितियों के बीच OLX करेगा 15% कर्मचारियों की छंटनी

Amazon, Microsoft और Google के बाद डच ऑनलाइन मार्केट OLX ने ​​भी 15% स्टाफ की छंटनी करने का ऐलान किया। जनवरी 31 को, कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "OLX अपने वैश्विक कार्यबल को 15% तक कम कर रहा है, जो सभी देशों के कर्मचारियों, व्यावसायिक इकाइयों और नौकरी के कार्यों को प्रभावित करता है। हम बदलती व्यापक आर्थिक स्थितियों के आलोक में लागत संरचना को कम करने के लिए आवश्यक उपाय कर रहे हैं।"

मंगल, 31 जनवरी 2023 - 04:46 PM / by सपना सिन्हा

Tags: OLX, Lay Off, 15 percent, employees

Courtesy: India TV

Jammu And Kashmir

फोटो: India TV News

आतंकी गतिविधियों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने किया 4 कर्मचारियों को बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद चार कर्मचारियों को सक्रिय सेवा से बर्खास्त कर दिया। जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनके नाम बारामूला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंधक अफाक अहमद वानी, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक विंग में कांस्टेबल तनवीर सलीम डार, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सैयद इफ्तिखार अंद्राबी, बारामूला, इरशाद में जल शक्ति विभाग में अर्दली-सह-चौकीदार हैं।

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Goverment, dismisses, employees, terror activities

Courtesy: Punjab Kesari

Eknath Shinde

फोटो: ABP live

शिंदे सरकार ने जारी किया हेलो की जगह 'वंदे मातरम' बोलने का आदेश: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने अक्टूबर एक को एक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नागरिकों या सरकारी अधिकारियों से कॉल प्राप्त करते समय 'हैलो' के बजाय 'वंदे मातरम' का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया। यह संकल्प आज से प्रभावी हो गया है। परिपत्र महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी किया गया है और यह सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्थानीय नागरिक निकायों, सरकारी… read-more

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra Government, Order, employees, vande matram, hello

Courtesy: Latestly News

Sudhir Mungantiwar

फोटो: India TV News

'नमस्ते' के बजाय 'वंदे मातरम' कहें: अधिकारियों को महाराष्ट्र सरकार का निर्देश

महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अगस्त 14 को राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फोन पर 'हैलो' कहने के बजाय 'वंदे मातरम' से बातचीत शुरू करें। मुनगंटीवार ने कहा, "नमस्ते एक अंग्रेजी शब्द है और इसे त्यागना आवश्यक है। वन्दे मातरम केवल एक शब्द ही नहीं बल्कि यह हर भारतीय द्वारा अनुभव की जाने वाली भावना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा… read-more

सोम, 15 अगस्त 2022 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra Government, employees, vande mataram, hello

Courtesy: Patrika News

Electric buses

फोटो: Jagran Images

परिवहन विभाग के ग्रुप A और B के कर्मचारियों को सरकारी इलेक्ट्रिक बसों में सफर करके देना होगा फीडबैक: दिल्ली

दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी एक नए आदेश के मुताबिक दिल्ली परिवहन विभाग और डीटीसी के ग्रुप ए, बी के कर्मचारियों को हफ्ते में एक बार डीटीसी और क्लस्टर बस से सफर करना होगा। यात्रा के बाद यात्रियों को बस की व्यवस्था और सुविधा के विषय में अपना फीडबैक देना होगा। केजरीवाल सरकार ने एलान किया है कि दिल्लीवासी इन बसों में अगले तीन दिनों तक फ्री में सफर करके अपना फीडबैक दे सकते हैं।

गुरु, 26 मई 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: employees, Delhi, Transport Department, Electric buses, feedback

Courtesy: Quick Joins

Smoking ban

फोटो: 100 Knots

एयर इंडिया के कर्मचारी अब नहीं कर सकेंगे वर्कप्लेस पर स्मोकिंग

एयर इंडिया ने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के स्मोकिंग या नशा करने पर प्रतिबंध लगाया है। एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि इस आदेश का पालन ना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि अब वर्कप्लेस पर स्मोकिंग या नशीले पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित किया जाता है। ये कर्मचारियों को स्वस्थ और सुरक्षित वर्क प्लेस एनवायरमेंट देने के कारण किया गया है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Air India, air india plane, employees, Smoking

Courtesy: Zee News

Railway

फ़ोटो: Mint

रेलवे ने अपने कर्मचारियों का वेतन में की 14 फीसदी की बढ़ोतरी

रेलवे ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही थी, जिसके कारण इनका डीए सीधा 14 फीसदी बढ़ाया गया है। इन कर्मचारियों को बढ़े डीए का पैसा जल्द सैलरी में मिलेगा। साथ ही 10 महीने के डीए एरियर का पैसा भी सैलरी में आएगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से रेल कर्मचारियों को डबल फायदा होने वाला है। पहला डीए बढ़ गया है और दूसरा एरियर भी मिलेगा।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: railway, DA, Arier, employees

Courtesy: Zee News

Air India

फोटो: Nikkei Asia

टाटा ने शुरू किया एयर इंडिया के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना

एयर इंडिया के कर्मचारियों का वेतन अब टाटा कंपनी ने बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। दरअसल महामारी की शुरुआत के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन समेत कई भत्तों में 35 से 40 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इस वर्ष इन भत्तों की 20 से 25 प्रतिशत राशि को बहाल किया जा रहा है।  कंपनी के इस फैसले के बाद कैबिन क्रू, पायलटों को काफी राहत मिलेगी।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata groups, Tata Company, employees

Courtesy: News 18 Hindi

EPFO

फोटोः Mint

EPFO ने 2021-22 के लिए ब्याज दर को 8.5% से घटाकर 8.1% करने का किया फैसला

कर्मचारी भविष्य निधि ने 2021-22 के लिए ब्याज दर में कटौती की है। जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ की ब्याज दर 8.5% से घटाकर 8.1% कर दी गई है। EPFO ने मार्च 12 को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर 8.1% ब्याज दर का भुगतान करने का फैसला किया। यह ब्याज दर दशक में अब तक की सबसे कम ब्याज दर है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह फैसला किसी झटके से कम नहीं है।

शनि, 12 मार्च 2022 - 06:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: EPFO, Provident Fund, employees, interest rate

Courtesy: Ndtv India

Jitendra Singh

फोटो: TV9 Bharatvarsh

केंद्र का बड़ा फैसला: सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का ऑफिस आना अनिवार्य

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, फरवरी 7, 2022 से सभी सरकारी कार्यालयों में सभी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का से कार्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नेे कहा, विभागों के प्रमुखों को सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी हर वक्त चेहरे पर मास्क पहने और कोविड नियमों का पालन करेे। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Central Government, employees, Work From Office, union minister jitendra singh

Courtesy: India TV