ISI

फोटो: Daily Pakistan

किसान आंदोलन में पाकिस्तान की ISI करा सकती है दंगे

विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में आज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI दखल दे सकती है, जिस कारण हिंसा भड़कने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जून 26 को दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को भी बंद किया गया है। बता दें, किसान आंदोलन के सात महीने पूरे हो चुके हैं।

शनि, 26 जून 2021 - 09:55 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: farmer protest, ISI Agents, Delhi, CISF

Courtesy: Zeenews

Rakesh Tikait

फोटो: DNA India

आज होगी किसान नेता राकेश टिकैत और ममता बनर्जी के बीच मुलाकात

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय किसानों की समस्या पर बात करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि इस मुलाकात में किसान आंदोलन के विस्तार और केंद्र सरकार को घेरने पर चर्चा होगी। बता दें, ममता बनर्जी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी हैं। इससे पहले राकेश टिकैत बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान ममता से मिले थे।

बुध, 09 जून 2021 - 02:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: farmer protest, rakesh tikait, CM Mamata Banerjee, West Bengal, politics

Courtesy: Zee News

Rakesh Tikait

फोटो: India TV

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जून 9 को मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो ममता बनर्जी को चुनाव जीतने की बधाई देंगे और साथ ही किसान आंदोलन के बंगाल में विस्तार पर भी चर्चा करेंगे। राकेश टिकैत बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भी ममता बनर्जी से मिले थे। बता दें, ममता बनर्जी पहले ही किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी हैं। 

सोम, 07 जून 2021 - 07:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: farmer protest, rakesh tikait, TMC, CM Mamata Banerjee

Courtesy: Live Hindustan

Kala Diwas

फोटो: Prabhasakshi

किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर किसान संगठन मना रहे है 'काला दिवस'

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर किसान संगठन द्वारा मई 26 को ‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए ज्यादा बड़ी संख्या में आंदोलनकारी इकट्ठा नहीं किए गए हैं। फिलहाल किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर पैरा मिलेट्री फोर्स और कमांडो तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई गई है।

बुध, 26 मई 2021 - 02:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: farmer protest, Delhi, PM Narendra Modi, Kala Diwas

Courtesy: Aajtak News

Farmers

फोटो: Outlook Hindi

'काला दिवस' में शामिल होने के लिए करनाल से हजारों किसान पहुंच रहे हैं दिल्ली

मई 26 को किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर 'काला दिवस' मनाया जाएगा। 'काला दिवस' में हिस्सा लेने करनाल से भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में हजारों किसान दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। केंद्र के तीन विवादित कृषि कानूनों के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है, कई बार केंद्र से बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है।

रवि, 23 मई 2021 - 06:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Farmers, Delhi, Singhu Border, farmer protest

Courtesy: Ndtv Hindi News

Farmer Protest

फोटो: Amar Ujala

कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने वार्तालाप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके पहले भी किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। किसानों द्वारा लिखे गए इस पत्र पर अब तक सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके पहले किसान संगठनों ने मई 26 को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाए जाने की भी घोषणा की।read-more

शनि, 22 मई 2021 - 12:42 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Farm Bills, farmer protest, PM Narendra Modi, Central Government

Courtesy: LiveHindustan

Farmer Protest

फोटो: Amar Ujala

किसान आंदोलन में कोरोना से हुई दो किसानों की मौत, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में अब कोरोना की एंट्री हो चुकी है। सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर दो किसानों की कोरोना से मौत हो गई। एक किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो अत्यंत चिंताजनक है। लेकिन ऐसे में आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि यह किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है। फिलहाल सोनीपत पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बुध, 19 मई 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: farmer protest, Haryana, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: news 18 hindi

boycott bjp poster

फोटो: Twitter

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottBJP4Farmers

नए कृषि कानूनों के विरोध में मई 18 की सुबह से ही ट्विटर पर #BoycottBJP4Farmers ट्रेंड कर रहा है। कुछ देर के लिए ये हैशटैग ट्रेंडिंग 1 पर था, अभी भी ये 50k+ ट्वीट्स के साथ टॉप-5 में ट्रेंड कर रहा है। किसान इस बिल का शुरुआत से ही विरोध कर रहे हैं और इसके लिए कई दिनों तक उन्होंने धरना भी दिया था। ज़मीनी स्तर से लेकर सोशल… read-more

मंगल, 18 मई 2021 - 10:20 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: farmer protest, Protests, Farmers, Twitter trends

Courtesy: Brifly News Hindi

Manohar Lal Khattar

फोटो: Amarujala News

हिसार में हरियाणा के सीएम के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हिसार जिले के हांसी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई किसान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सीएम मनोहर लाल खट्टर हिसार में एक कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुँचे थे, लेकिन हांसी  में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड भी लगाए थे, लेकिन किसानों के उग्र प्रदर्शन ने सभी बैरिकेड तोड़ दिए।

रवि, 16 मई 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Haryana, Manohar Lal Khattar, farmer protest, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

Farmer March

फोटो: Times Of India

पंजाब: सप्ताहांत लॉकडाउन के खिलाफ किसानों ने सड़कों पर निकाला मोर्चा

कोरोना की रोकथाम के लिए लगाये गये सप्ताहांत लॉकडाउन के विरोध में पंजाब के किसानों ने मोगा, पटियाला, अमृतसर, अजनाला, नाभा, जालंधर, होशियारपुर, बठिंडा सहित कई स्थानों पर मोर्चा निकाला है और साथ ही लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने को कहा। किसान नेता कोकरीकलां के मुताबिक सरकार लॉकडाउन लगाकर अपनी खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को ढक रही है। लॉकडाउन कोरोना का इलाज नही है। हालांकि, सरकार के निर्देश अनुसार दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद ही रखी हैं।

रवि, 09 मई 2021 - 10:22 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Punjab, Punjab Police, Weekend Lockdown, farmer protest

Courtesy: India Tv