Farmer Protest

फोटो: Al jazeera

दिल्ली में बढ़ती कोरोना महामारी के बावजूद किसान नहीं खत्म करेंगे आंदोलन

संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन को जारी रखने का एलान किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को नजरअंदाज कर संयुक्त किसान मोर्चा ने यह फैसला लिया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दिल्ली में दाखिल होने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, लोनी डीएनडी और अप्सरा बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं हरियाणा से आने वोलों के लिए जीटी रोड और मुकरबा से ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया है।

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 03:52 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Haryana, Delhi, farmer protest, Farmers

Courtesy: Abp Live

Holi Celebration

फोटो: Hari Bhoomi

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बॉर्डर पर ही मनाई होली

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 123 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान होली के रंग में डूबे हुए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। दिल्ली की सीमाओं पर होली के रंगों की खुशबू किसानों के बीच भी खूब फैली। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले वर्ष 2020 के नवंबर 26 से दिल्ली बॉर्डर पर… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 03:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border, holi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Tikri Border

फ़ोटो: Newsbust

किसान आंदोलन- टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने बनाये पक्के मकान

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब टिकरी बॉर्डर पर पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। करीब एक दर्जन घर टिकरी बॉर्डर पर बनकर तैयार हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई के लिए गांव में ट्रैक्टर ट्राली की जरूरत पड़ेगी इसीलिए उन्हें वापिस भेजा जा रहा है। किसानों को एक घर बनाने में करीब 30 हजार रुपये का खर्चा आ रहा है। टिकरी बॉर्डर पर जगह-जगह ईंटे जमाई जा रही हैं।

शनि, 13 मार्च 2021 - 07:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Farmer's Bill, Farmers, farmer protest, Tikri Border

Courtesy: Ndtv Hindi News

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Google

CM केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- लाल किला हिंसा में भाजपा का हाथ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लाल किले पर हुई हिंसा में भाजपा का हाथ है और जिन्होंने झंडे लहराए वो भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 9 बड़े स्टेडियम को जेल में  बदलना चाहती थी पर दिल्ली सरकार ने इसकी मंजूरी नही दी। उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही इस आंदोलन में हिस्सा लिया है और तन मन धन से उनकी सेवा कर रहे हैं।

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 05:06 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: cm kejriwal, farmer protest, Central Government, Red Fort Violence

Courtesy: Abp Live

Rakesh Tikait

फोटो: Twitter

हर गाँव से एक ट्रैक्टर पर 15 किसान 10 दिनों के लिए आंदोलन स्थल पर पहुँचें : राकेश टिकैत

कृषि कानून के विरोध में पिछले 70 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए किसानों ने नया फॉर्मूला ईजाद किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन और तेज करने एवं खेती प्रभावित नहीं हो इसके लिए किसानों को कहा कि "हर गांव से एक ट्रैक्टर पर 15 आदमी 10 दिन का समय लेकर आएं।" टिकैत के अनुसार, किसान संगठनों के नेता सरकार से बात करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन सरकार बात करने को राज़ी नहीं है ।

शुक्र, 05 फ़रवरी 2021 - 11:33 AM / by Suman Shekhar

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, farmer protest

Courtesy: Abp News

Parliament

फोटो: UNI

कृषि कानून पर राज्यसभा में चर्चा के लिए सरकार एवं विपक्ष के बीच बनी सहमति

कृषि कानून को लेकर दिल्ली के गाजीपुर एवं टिकरी बॉर्डर पर चल रहे विशाल किसान आंदोलन को देखते हुए राज्यसभा मे पक्ष और विपक्ष चर्चा करने के लिए तैयार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये चर्चा राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान होगी, कृषि कानून पर चर्चा के लिए 14 घण्टे का समय दिया गया है। भले ही कृषि कानून पर चर्चा के लिए पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गयी हो लेकिन सदन मे तीन दिनों तक प्रश्नकाल नहीं होंगे।

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 10:23 AM / by Suman Shekhar

Tags: rajya sabha, farmer protest, krishi kanoon

Courtesy: Ndtv Hindi News

Farmer Protest

फ़ोटो: Reuters

पंजाब के ग्राम पंचायत का हैरतअंगेज फ़रमान, किसान आंदोलन में शामिल नहीं होने पर लगेगा 2 हज़ार का जुर्माना

कृषि कानून को रद्द करने के लिए पिछले 68 दिनों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लगातार देशभर के किसान संगठनो का समर्थन मिल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश टिकैत लगातार देशभर के किसानों से इस आंदोलन में शामिल होने के लिए अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में पंजाब के मोगा के गांव साफूवाला की ग्राम पंचायत के फैसले के अनुसार गांव के हर घर से एक सदस्य को किसान आंदोलन में शामिल होना होगा, ऐसा ना कर पाने पर 2 हजार रुपये जुर्माना भरना… read-more

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 01:49 PM / by Suman Shekhar

Tags: Punjab, Grama Panchayat, farmer protest

Courtesy: News 18

Rakesh Tikait

फ़ोटो: Getty Images

किसान नेता राकेश टिकैत का सरेंडर करने से इनकार, यूपी गेट पर लगा धारा 144

प्रशासन के किसानों को यूपी गेट धरना स्थल खाली करने के अल्टीमेटम के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने सरेंडर करने की बात से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि शासन-प्रशासन अपनी मंशा साफ करें। हमारा यह आंदोलन कानून वापस होने तक जारी रहेगा। वहीं रैली के बाद से ही पुलिस अब एक्शन मोड में है यूपी गेट पर धारा 144 लागू कर दी गयी है। और किसान संगठन व उनके नेताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है।

गुरु, 28 जनवरी 2021 - 08:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: farmer protest, rakesh tikait, Delhi Police

Courtesy: Jagran

Getty images Farmer Tractor Parade

फोटो: Getty Images

दिल्ली में प्रदर्शन के बाद किसान आंदोलन में फूट, 2 संगठन हुए अलग

राष्‍ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद और अपने संगठन को इस आंदोलन से अलग करने का फैसला लिया है। उन्‍होंने कहा कि हम अपना आंदोलन यहीं खत्‍म करते हैं। हमारा संगठन इस आंदोलन से अलग है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी खुद को आंदोलन से अलग करने का ऐलान कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मैं कल दिल्‍ली में हुई घटना से इतना दुखी हूं। मैं… read-more

बुध, 27 जनवरी 2021 - 05:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: farmer protest, tractor parade, Delhi violence

Courtesy: Jagran

Heera ben modi

फोटो: Getty Image

किसान ने पीएम मोदी की मां से किया कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह

पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री की माँ हीराबेन को पत्र लिखकर किसान कानूनों को खारिज करने की अपील की है। हरप्रीत ने करीब 100 वर्षीय हीराबेन मोदी से अपील करते हुए लिखा कि वह अपने बेटे को तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए कहें, जिसकी वजह से देश में एक बड़ा आंदोलन चल रहा है। साथ ही हरप्रीत ने देश में भूख मिटाने में किसानों का योगदान और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में उनके योगदान जैसे मुद्दों की… read-more

रवि, 24 जनवरी 2021 - 03:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: farmer protest, PM Modi, Heeraben Modi

Courtesy: Ndtv Hindi