Kisan Andolan

फोटो: Jansatta News

विदेश मंत्रालय ने कृषि आंदोलन पर विदेशियों की टिप्पणियों को बताया गैर ज़िम्मेदाराना

देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों द्वारा की गयी टिप्पणीयों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बिलकुल गैर ज़िम्मेदाराना बताया है। मंत्रालय ने बताया कि कृषि कानूनों को संसद में पूरी बहस और चर्चा के बाद पारित किया गया है तथा विदेश मंत्रालय ने आग्रह किया कि ऐसे मामलो पर टिप्पणी देने से पहले तथ्यों का पता लगाया जाये। अभी तक किसानों के समर्थन में विश्वप्रख्यात गायिका रिहाना, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, और कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस अपनी बात… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 02:21 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Foreign Ministry, Rihanna, Greta Thunberg

Courtesy: Amarujala News

Deep Sidhu-Republic Day-Farmers' Protes

फोटोः Newsd.In

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर रखा एक लाख का इनाम

दिल्ली-पुलिस ने देश में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू समेत तीन लोगों पर इनाम घोषत कर दिया है। दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह, और गुरजंत सिंह की जानकारी देने वाले को 1 लाख रूपए देने का एलान किया गया है। पुलिस ने हिंसा में कथित रूप से शामिल होने के लिए भी जाजबीर सिंह समेत तीन लोगो पर 50,000 रूपए का इनाम रखा है। सिद्धू के बिहार में छुपे होने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां गयी है। 

read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 01:48 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Deep Sidhu, Republic Day 2021, Cash Reward, Farmers' Protest

Courtesy: Amarujala News

Farmers Protest

फोटोः Business Standard

किसानों ने लिया हर हफ्ते देशभर में चक्का जाम करने का फैसला

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आंदोलन को और तेज़ करते हुए फरवरी 6 को देशभर में चक्काजाम करने का एलान किया है। इस नयी रणनीति के तहत किसान फरवरी 6 को दिन में 12 से तीन तक सभी हाइवे और प्रमुख सड़के जाम करेंगे। किसानों ने यह भी बताया कि वे ऐसा हर हफ्ते करेंगे, जिसको देखते हुए सरकार अब जवाबी रणनीति बनाने में लग गयी है। 

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 04:21 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Chakkajaam, Farm Bill

Courtesy: Amarujala News

PM Narendra Modi

फोटोः DNA India

दो फरवरी को होगी सरकार और किसानों के बीच वार्ता

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच अब अगली वार्ता दो फरवरी  को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 30 को इस मामले में कहा कि सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार है तथा वे और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानो से महज़ एक फ़ोन कॉल दूर हैं । दूसरी ओर सरकार के साथ बैठक को लेकर किसान यूनियन नेता नरेश टिकैत ने कहा है की सरकार हमारे गिरफ्तार किये गए लोगों को छोड़े और बातचीत का मंच तैयार करे। 

रवि, 31 जनवरी 2021 - 06:22 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, PM Narendra Modi, man ki baat, Naresh tikait

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Singhu Border Live

फोटोः The Times of India

सिंघु बॉर्डर खाली कराने पहुंचे लोगों और किसानों के बीच हुआ पथराव

किसान आंदोलन के बीच जनवरी 29 को खुद को स्थानीय बताने वाले लोग सिंघु बॉर्डर पहुंच गए और किसानों को बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे। इन लोगों के अनुसार किसान आंदोलन के कारण कई स्थानीय लोगों के कारोबार चौपट हो गए हैं। इसी बीच इन लोगों ने किसानों की ज़रूरत के सामान को काफी नुकसान पंहुचा दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई और पथराव भी शुरू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले भी दागने पड़े… read-more

शुक्र, 29 जनवरी 2021 - 02:29 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Singhu Border, Farmers' Protest, Lathi charge

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Rakesh tikait

फ़ोटो: Getty Images

अपने खिलाफ हुई कार्यवाही के चलते भावुक हुए राकेश टिकैत, आंदोलन को मिली रफ्तार

जनवरी 26 के दिन ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद सरकार ने भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के खिलाफ कार्यवाही का आदेश दिया था, लेकिन अब टिकैत अपने खिलाफ हुई कार्यवाही के चलते भावुक हो गए हैं। टिकैत को कैमरे पर फुट-फुट के रोता देख, किसान आंदोलन को और रफ्तार मिल गई है व राकेश के भाई नरेश टिकैत ने भी उनके समर्थन में पंचायत बुलाने का फैसला किया है। वहीं, भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भी उत्तरप्रदेश के किसान गाज़ीपुर बॉर्डर पहुँच रहे… read-more

शुक्र, 29 जनवरी 2021 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rakesh tikait, Kisan Andolan, Farmers' Protest, gazipur

Courtesy: Aajtak

Ghazipur Border Police

फोटोः Times of India

पुलिस की जवाबी कार्यवाही शुरू, किसानों को ग़ाज़ीपुर बॉर्डर खाली करने को कहा

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है जिसके चलते अब दिल्ली और यूपी पुलिस गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुकी है, और किसानों से आज ही रोड खाली कर देने को कहा है। पुलिस के पहुंचते ही गाज़ीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के पानी की सप्लाई को रोक दिया गया है, साथ ही यहाँ पर लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट भी हटा दिए गए हैं। पुलिस ने सिंधु बॉर्डर पर भी भारी तैनाती कर दी है एवं हैवी बैरिकेडिंग जारी है।

गुरु, 28 जनवरी 2021 - 05:38 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Ghazipur Border, Farmers' Protest, Delhi Police, UP Police

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Republic day violence-Redfort

फोटोः The Indian Express

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के गुनाहगारों के खिलाफ़ पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार को किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया तथा लाल किले पर हिंसा करने वालों पर राजद्रोह का केस दर्ज किया है। पुलिस ने नोटिस जारी कर 20 किसान नेताओं से तीन दिन में जवाब माँगा है की क्यों पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही न करे। इन किसानों में से छह नेताओं के नाम ही सामने आए हैं जिनमे राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह और जगतार सिंह का नाम … read-more

गुरु, 28 जनवरी 2021 - 02:05 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Republic Day 2021, Farmers' Protest, Police

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Tractor March

फोटो: Outlook

किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड में 86 जवान घायल व कुल 22 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

कृषि कानूनों के विरोध में जनवरी 26 के दिन आयोजित ट्रैक्टर परेड में उग्र प्रदर्शनकारियों के कारण 86 जवान घायल हो गए हैं। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कुल 22 एफआईआर भी दर्ज की। लाल किला पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है एवं मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश वर्जित है। जहां दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने प्रदर्शनकारियों पर रैली के लिए निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, वहीं किसान नेता राकेश टिकैत सारा… read-more

बुध, 27 जनवरी 2021 - 10:17 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Kisan Andolan, tractor parade, Delhi, Farmers' Protest

Courtesy: Amarujala News

Sanyukt Kisan Morcha

फोटोः Scroll.in

संयुक्त किसान मोंर्चे ने की ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई घटनाओं की निंदा

गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष पर संयुक्त किसान मोंर्चे ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मोर्चे के सभी प्रयास के बावजूद कुछ संगठनों ने पुलिस द्वारा बताये गए रुट का उल्लंघन किया और निंदनीय कृत्य किया। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैक्टर मार्च में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसपैठ कर ली, अन्यथा आंदोलन शांतिपूर्ण ही था और इसका उल्लंघन आंदोलन को आघात पहुंचाएगा।  

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 05:23 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Sanyukt Kisan Morcha, statement

Courtesy: Amarujala News