Rakesh Tikait

फोटो: Patrika News

भारतीय किसान यूनियन ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि भारतीय किसान यूनियन केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन में तेजी लाने को किसानों का हल्ला बोल अभियान करेगा। गन्ना किसानों के बकाया और महंगी बिजली के खिलाफ अगस्त 1 से पूरे यूपी और उत्तराखंड में आंदोलन होगा। सरकारों के रवैए को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को भी तेजी देने के लिये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गांव-गांव में अभियान चलाया जायेगा। 

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: BKU, rakesh tikait, Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Uttarakhand, Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border

Courtesy: Amarujala News

Holi Celebration

फोटो: Hari Bhoomi

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बॉर्डर पर ही मनाई होली

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 123 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान होली के रंग में डूबे हुए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। दिल्ली की सीमाओं पर होली के रंगों की खुशबू किसानों के बीच भी खूब फैली। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले वर्ष 2020 के नवंबर 26 से दिल्ली बॉर्डर पर… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 03:47 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kisan Andolan, farmer protest, Ghazipur Border, holi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Farmer_protests_Bharat_Band_on_26_march

फोटो: hindi.indianarrative

किसानों ने किया मार्च 26 को भारत बंद का आह्वान

आंदोलनरत किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर देशव्यापी बंद शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर हाइवे को बंद रखा जाएगा व दुकानें और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे तक बंद रहेंगे। देशभर में सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेंगे। 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन स्थलों पर ही होलिका दहन के रूप में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया जाएगा एवं ध्यान रखा… read-more

गुरु, 25 मार्च 2021 - 02:00 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kisan Andolan, protest, Bharat Bandh, Ghazipur Border, 26 march

Courtesy: News Nation Tv

Ghazipur Border

फोटो: ANI

35 दिनों के बाद खोला गया ग़ाज़ीपुर बॉर्डर, दिल्ली से उत्तर प्रदेश जा सकेंगे वाहन

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर जो पिछले 35 दिनों से बंद था उसको मार्च 2 को दोबारा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। आपको बता दें कि  जनवरी 26 को किसानों की ट्रेक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। हालांकि यह सुविधा केवल उन लोगों को दी गयी है जो ढीली से यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। नवंबर 26 से शुरू हुए किसान आंदोलन फिलहाल इस बॉर्डर पर जारी है उसकी व्यवस्था में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं… read-more

मंगल, 02 मार्च 2021 - 01:36 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Ghazipur Border, Kisan Andolan, rakesh tikait, Farmers' Protest

Courtesy: TOI

Ghazipur Border Police

फोटोः Times of India

पुलिस की जवाबी कार्यवाही शुरू, किसानों को ग़ाज़ीपुर बॉर्डर खाली करने को कहा

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है जिसके चलते अब दिल्ली और यूपी पुलिस गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुकी है, और किसानों से आज ही रोड खाली कर देने को कहा है। पुलिस के पहुंचते ही गाज़ीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के पानी की सप्लाई को रोक दिया गया है, साथ ही यहाँ पर लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट भी हटा दिए गए हैं। पुलिस ने सिंधु बॉर्डर पर भी भारी तैनाती कर दी है एवं हैवी बैरिकेडिंग जारी है।

गुरु, 28 जनवरी 2021 - 05:38 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Ghazipur Border, Farmers' Protest, Delhi Police, UP Police

Courtesy: DAINIK BHASKAR