Bajrang Dal

फोटोः Deccan Herald

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कामसूत्र किताब में लगाई आग: गुजरात

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित लेटीट्युड नाम की किताब की दुकान के बाहर रखी कामसूत्र नाम की किताब में आग लगा दी। उन्होंने दुकानदार को यह धमकी भी दी कि किताब को अगर अब भी बेचा गया तो पूरी दुकान को आग लगा दी जाएगी। बजरंग दल के कार्यकर्तओं का कहना है कि इस किताब के जरिए हिंदू देवी-देवताओं के तस्वीर का इस्तेमाल करके उनका अपमान किया गया है।

रवि, 29 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bajrang Dal, Gujrat, Crime

Courtesy: Hindustan News

Amit Shah

फोटो: Economic Times

आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 28 से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर अहमदाबाद में बैठकों में भाग लेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाह शनिवार शाम अहमदाबाद कलेक्टर कार्यालय में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में शामिल होंगे। अगस्त 29 को शाह दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के साथ सोमवार को जन्माष्टमी के दिन अहमदाबाद जिले के साणंद शहर के पास निधरद गांव में… read-more

शनि, 28 अगस्त 2021 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, Gujrat, tour

Courtesy: News Nation

Narendra Modi

फोटो: Business standard

प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर गुजरात के 7,100 गांव में गूंजेगी रामधुन

प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर 'राम धुन कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सितंबर 17 को शाम सात बजे गुजरात के 7,100 गावों में रामधुन गूंजेगी। गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हर साल गुजरात में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी साल अक्टूबर 9 को पीएम मोदी को गुजरात का सीएम बने 20 साल भी पूरे हो जाएंगे।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: PM Narendra Modi, birthday, BJP, Gujrat

Courtesy: OTT INDIA

Supreme court

फोटो: India TV

गुजरात में 5000 झुग्गियों के गिराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

उच्च न्यायालय ने गुजरात में रेलवे लाइन पर पांच हजार झुग्गियों के तोड़े जाने वाले आदेश पर रोक लगा दी है। मामले के संबंध में कोर्ट ने गुजरात और केंद्र सरकार सहित रेलवे को नोटिस जारी किया है। दरअसल, उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर रातों-रात झुग्गियों के गिराने का आरोप लगाया गया था। जिसको लेकर उच्च न्यायालय ने अगस्त 24 को आदेश जारी कर झुग्गियों के तोड़े जाने पर रोक लगा दी है।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 06:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Gujrat, Supreme Court, Central Government, Indian Railways

Courtesy: NDTV News

Mansukh Mandviya

फोटो: The New Indian Express

बाजार में जल्द उपलब्ध होगी बच्चों की वैक्सीन: मनसुख मंडाविया

हाल ही में एक बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा, ''कंपनी ने कोरोना से बचाव के लिए 'जाइकोव-डी' वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है और जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। अगस्त 21 को अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के अंतिम दिन मनसुख मंडाविया गुजरात दौरे पर थे। बता दें कि कोविड विरोधी जाइडस कैडिला के टीके को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमोदित किया गया है।

रवि, 22 अगस्त 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Zydus cadila covid19 vaccine, Mansukh Mandaviya, Gujrat

Courtesy: ABP Live

Somnath Temple

फोटो: The Indian Express

सोमनाथ मंदिर से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी अगस्त 20 को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओ का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी सोमनाथ समुद्र दर्शन पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम का उद्घाटन और पार्वती मंदिर का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम डिजिटली किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इससे पहले अमित शाह ने दिसंबर 2018 में सोमनाथ समुद्र दर्शन पैदल पथ का शिलान्यास किया था।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 10:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: PM Modi, Somnath Temple, Amit Shah, Gujrat

Courtesy: Amar Ujala News

Gujrat Night Curfew

फोटो: DNA India

गुजरात के 8 शहरों में बढ़ाया गया नाईट कर्फ्यू

गुजरात सरकार ने राज्य के आठ शहरों में रात का कर्फ्यू अगस्त 28 तक बढ़ा दिया है। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में अगस्त 28 तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इन शहरों में सभी भोजनालयों और रेस्टोरेंट्स को रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति होगी और सार्वजनिक समारोहों में अधिकतम 400 लोग शामिल हो सकते हैं। 

सोम, 16 अगस्त 2021 - 10:05 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujrat, Covid-19, Night Curfew

Courtesy: Abhishek Times

Ramsar Site

फोटो: MICS IAS LUCKNOW

भारत के चार स्थलों को रामसर सूची में किया गया शामिल

गुजरात के थोल झील वन्यजीव अभयारण्य, वाधवाना मरुभूमि, हरियाणा के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य को रामसर सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की संख्या 46 हो गई है। जिसमें लोनार उल्का झील ( महाराष्ट्र), सूर सरोवर(उत्तर प्रदेश), कबरताल वेटलैंड (बिहार) और आसन कंजर्वेशन रिजर्व (उत्तराखंड) और त्सो कर आर्द्रभूमि ( लद्दाख) समेत कुल मिलाकर 46 स्थल शामिल हैं। रामसर कन्वेंशन 2 फरवरी, 1971 में ईरान के… read-more

शनि, 14 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ramsar Site, Wetlands, Ecosystem, Gujrat, Haryana

Courtesy: Brifly news

BJP Leader Ratnakar

फोटो: Navbharat Times

भाजपा ने रत्नाकर को बनाया गुजरात का नया संगठन महामंत्री

गुजरात में भाजपा ने एक बड़ा बदलाव करते हुए जुलाई 31 की देर रात रत्नाकर को तत्काल रूप से अपना नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले गुजरात के भाजपा संगठन की कमान भीखूभाई दलसानिया के हाथों में थी। रत्नाकर इससे पहले यूपी के काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gujrat, BJP, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Jagannath Rath Yatra

फोटो: Webdunia

गुजरात में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

गुजरात में जुलाई 12 को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार रथ यात्रा में कोरोना के कारण आम जनता शामिल नहीं हो पाएंगी। इस बार रथ यात्रा 12 घंटे की जगह चार से पांच घंटे में समाप्त हो जाएगी। भगवान जगन्नाथ की 144वीं रथ यात्रा के अवसर पर गृह मंत्री आमित शाह भी मौजूद हैं। इससे पहले उन्होंने रथ यात्रा से पूर्व मंगल आरती भी की थी।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 10:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Rath Yatra, Gujrat, Amit Shah, National

Courtesy: Amar Ujala News