फोटो: The indian express
मेघालय चुनाव 2023: चुनाव के बाद हुई हिंसा के बाद कई जिलों में लगाया गया रात का कर्फ्यू
मतगणना के बाद हुई हिंसा के बाद मार्च 3 को मेघालय के कुछ इलाकों में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया। ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डब्ल्यू नोंगसीज द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मवसवा, सांगशोंग गांव, उमविहसुप और मैरांग मिशन गांव में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, गुरुवार की रात अनियंत्रित भीड़ द्वारा सरकारी वाहनों और एक निजी वाहन को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया।
Tags: meghalaya election 2023, Night Curfew, section 144 imposed
Courtesy: India TV
फोटोः Livemint
कोरोना मामलों में गिरावट के मद्देनज़र केजरीवाल सरकार ने किया कोविड पाबंदियों को खत्म करने का ऐलान
दिल्ली में अप्रैल से एक बार फिर स्कूल, कॉलेज ,बस ,मेट्रो और रेस्टोरेंट्स अपने फुल कैपेसिटी और बिना किसी समय सीमा से चालू हो सकेंगे। इसके अलावा अब लोगो को बिना मास्क के फाइन में भी रहत दी जायेगी। अब मास्क ना लगाने पर दो हजार की जगह सिर्फ 500 रुपए का जुर्माना देना होगा। इसकी की जानकारी CM केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से दी, और साथ ही लोगो से कोरोना नियम का पालन करने की अपील की।
Tags: Covid-19, Night Curfew, Delhi Government
Courtesy: Abp News
फोटो: The Economic Times
कोविड 19 मामलों में कमी को देखते हुए खत्म हुआ नाईट कर्फ्यू : उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने फरवरी 19 को राज्य भर में नाईट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। कोविड 19 संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए ये फैसला किया गया है। अब लोग सड़कों पर आवाजाही कर सकेंगे। सरकार ने सिर्फ नाईट कर्फ्यू हटाया है मगर कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन करना होगा। बीते सप्ताह ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय बदलकर 11 बजे किया था।
Tags: UP Police, Night Curfew, Uttar Pradesh
Courtesy: ABP Live
फोटो: Rising Kashmir
COVID-19: जम्मू-कश्मीर सरकार ने नाईट कर्फ्यू हटाया, फरवरी 14 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
कोरोना मामलों में गिरावट के मद्देनज़र, जम्मू कश्मीर सरकार ने फरवरी 13 को नाईट कर्फ्यू को हटाने और सोमवार से चरणबद्ध तरीके से शैक्षणिक संस्थान खोलने की घोषणा की। दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और ITI फरवरी 14 से ऑफ़लाइन कक्षाएं शुरू करेंगे। नियमों के अनुसार, नियमित ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए आने वाले 15 से 17 आयु वर्ग के सभी छात्रों को अपने साथ टीकाकरण प्रमाण पत्र लाना होगा।
Tags: jk goverment, Night Curfew, offline classes
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: The Economic Times
कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र गुजरात सरकार ने फरवरी 11 तक बढ़ाया नाईट कर्फ्यू
गुजरात सरकार ने कोरोना के मद्देनज़र फरवरी 11 तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है। गुजरात में 24 घंटो में कोरोना के 7606 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस बीच 13195 लोगों ने संक्रमण को मात दी है और 34 लोगों ने अपनी जान गँवा दी। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, राज्य में बंद स्थानों में आयोजित विवाह समारोह में 150 लोग और खुले स्थानों पर अधिकतम 300 लोग शामिल हो सकते हैं।
Tags: Gujrat, Night Curfew, Coronavirus
Courtesy: Jagran News
फोटो: Times Now News
ओडिशा ने फरवरी के लिए जारी किए COVID दिशानिर्देश, स्कूलों में सरस्वती पूजा की अनुमति
COVID-19 मामलों में गिरावट के मद्देनज़र, ओडिशा सरकार ने फरवरी एक से रात के कर्फ्यू में संशोधन करते हुए एक घंटे की ढील देने का आदेश दिया है। एसआरसी ने सरस्वती पूजा और माघ सप्तमी- माघ पूर्णिमा के उत्सव पर प्रतिबंध लगाते हुए सिर्फ स्कूलों में पूजा करने की अनुमति दी है। अधिसूचना के अनुसार, दुकानों, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार, हाट, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन परिसर, थिएटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल सुबह 5 से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
Tags: Covid-19, Odisha, Night Curfew
Courtesy: News Nation
फोटो: The News Minute
कर्नाटक में सोमवार से हटेगा रात्रि कर्फ्यू, बेंगलुरु में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
कर्नाटक सरकार ने जनवरी 31 से रात्रि कर्फ्यू को हटा लिया है। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बताया कि अब बेंगलुरु में स्कूल भी खुलेंगे। राज्य में सरकारी कार्यालय पूरी क्षमता से चलेंगे। होटल, रेस्तरां, क्लब, पब और बार भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। हालांकि, जिम को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। बता दें कि राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले सामने आए थे और 50 लोगों की मौत हुई थी।
Tags: Night Curfew, Karnataka, Education Minister, School
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: Times Now News
उत्तराखंड सरकार ने जनवरी 31 तक बढाए कोविड प्रतिबंध
कोविड -19 के खतरे के बीच, उत्तराखंड सरकार ने जनवरी 24 को राज्य में चल रहे प्रतिबंधों को जनवरी 31 तक बढ़ा दिया। दैनिक नाईट कर्फ्यू के अलावा, राज्य में दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए समय निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शैक्षणिक आंगनबाडी और स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों को ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी होगी। दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी… read-more
Tags: Uttarakhand, Night Curfew, COVID restrictions
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Economic Times
कोरोना के मद्देनज़र पंजाब में लगा नाईट कर्फ्यू, सभी स्कूल, कॉलेज बंद
कोविड -19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, पंजाब सरकार ने जनवरी चार से नाईट कर्फ्यू लगा दिया है, साथ ही सिनेमा हॉल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति देते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है। पंजाब गृह विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार, सभी शहरों और कस्बों की नगरपालिका सीमा के भीतर सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही रात 10 बजे से सुबह… read-more
Tags: Punjab Government, Night Curfew, school and college
Courtesy: ABP Live
फोटो: Times Now News
COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच, पुडुचेरी में जनवरी 31 तक लगा नाईट कर्फ्यू
देश भर में COVID-19 मामलों और ओमीक्रॉन संस्करण की संख्या में वृद्धि के बीच, पुडुचेरी ने जनवरी 31, 2022 तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है। अपनी अधिसूचना में, पुडुचेरी सरकार ने कहा कि हालांकि ताजा सकारात्मक मामलों की संख्या में कमी आई है, लेकिन यूटी के नमूनों में ओमीक्रॉन संस्करण का पता चला है, इसलिए, कोविड-19 ट्रांसमिशन पर निगरानी रखना आवश्यक है। हालांकि, यह नाईट कर्फ्यू… read-more
Tags: Puducherry, Night Curfew, Omicron infections
Courtesy: TV9 Bharatvarsh