Heavy Rainfall

फोटो: India TV News

सुबह हुई बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम सुहाना: दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी देखी गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ‘राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को भी राजधानी के लग अलग हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, heavy rains, weather forecast

Courtesy: News 18

Heavy Rainfall

फोटो: Latestly

तेलंगाना सरकार ने 18 जुलाई तक बढ़ाई शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियां

राज्य के बड़े हिस्सों में लगातार बारिश को देखते हुए निजी और सरकारी दोनों स्कूलों को जुलाई 18 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। तेलंगाना सरकार ने जुलाई 13 को शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार यानी 18 जुलाई तक बंद रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी और शिक्षा विभाग के सचिव वी करुण के साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय… read-more

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Telangana, schools closed, heavy rains, Chief Minister K Chandrashekhar Rao

Courtesy: News Nation

Heavy Rainfall

फोटो: Latestly

भारी बारिश के चलते वलसाड जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, जारी हुआ आदेश

गुजरात के वलसाड जिले में भारी बारिश के कारण आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। गुजरात में भारी बारिश के कारण कुछ जिलों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। गुजरात का वलसाड जिला भी भारी बारिश की चपेट में है। ऐसे में जिला अधिकारी ने वलसाड जिले में आज सभी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, heavy rains, schools and colleges, valsad district, closed

Courtesy: Latestly News

Cloudburst

फोटो: Daily News 360

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 4 लोगों के बह जाने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकरण में आज बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों के बह जाने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया, घटना कुल्लू जिले की चल्लाल पंचायत के चोझ गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम पांच मवेशी पानी के बहाव में बह गए। इसके अलावा एक पुल भी पानी के साथ बह गया है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, Cloudburst, heavy rains, flash floods

Courtesy: Live Hindustan

Heavy Rainfall

फोटो: Spectrum News

भारी बारिश अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन, सीएम शिंदे ने लिया स्थिति का जायजा: मुंबई

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जुलाई 5 की सुबह भारी बारिश हुई। मंगलवार को सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में द्वीप शहर में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों को सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी तरह की जान-… read-more

बुध, 06 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: cm eknath shinde, visits, heavy rains, Mumbai

Courtesy: Jagran News

Heavy Rainfall

फोटो: Onmanorama

बारिश को लेकर आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट: केरल

भारत मौसम विज्ञान विभाग जुलाई तीन को केरल में अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा और कोल्लम के अलावा राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के दौरान बिजली भी गिर सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: heavy rains, Kerala, yellow alert, SDRF

Courtesy: Latestly News

assam rain

फोटो: India Today

असम में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, दो बच्चों की मौत

असम में लगातार बारिश होने से गोवालपारा में भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन में दो नाबालिग बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। दोनों के शव राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम ने बरामद किए हैं। बता दें कि बीते तीन दिन से जारी बारिश में अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 6 का हिस्सा भी धंस गया है जिससे कई हिस्सों में आवाजाही रुक गई है।

गुरु, 16 जून 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Assam, Landslide in Assam, assam flood, heavy rains

Courtesy: NDTV News

Delhi Weather Updates

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली में बारिश के काऱण 2 लोगों की मौत, कई उड़ानें डायवर्ट

राष्ट्रीय राजधानी और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए। मई 30 को हुई बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। बारिश की वजह से उड़ानों को भी डायवर्ट कर दिया गया। बारिश के कारण दिल्ली में कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने से कई कई किलोमीटर तक… read-more

मंगल, 31 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, WEATHER, heavy rains, Flights

Courtesy: Asianet News

summer weather

फोटो: The Hans India

उत्तर भारत में फिर बढ़ेगा पारा, बारिश होगी खत्म

देश के उत्तर भारत इलाके में बारिश के बाद अब मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। तापमान में 40 डिग्री तक गिरावट आई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों में बादल छंटने वाले हैं। अब मई 28 और 29 को सीमांत प्री मॉनसून गतिविधि होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

बुध, 25 मई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: rainfall, heavy rains, IMD

Courtesy: News 18 Hindi

Uttarakhand

फोटो: Patrika

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड सरकार ने मई 23 को बताया कि राज्य में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। सरकार ने मई 23 और 24 के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की यात्रा पर विराम लगा दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके रजवार ने बताया कि भारी बारिश के कारण ऊखीमठ, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में तीर्थयात्रियों को अगली… read-more

मंगल, 24 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath yatra, halted, heavy rains, orange alert

Courtesy: News 24 Online