पैगम्बर साहब विवाद के बावजूद तीन दिन के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन
पैगम्बर साहब पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर नाराजगी जताने के बावजूद ईरान ने अपने विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बरकरार रखा है। तीन दिन के भारत दौरे पर आए ईरानी विदेश मंत्री की बुधवार 8 जून दोपहर भारत के विदेश डॉ एस जयशंकर से मुलाकात होगी। हुसैन दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।
Tags: Prophet, Iran, India, foreign Minister
Courtesy: Jagran
इस्राएल के पीएम नफ़्ताली बेनेट ने कहा- ईरान को मिलेगी उनके किये की सज़ा
इस्राएल के प्रधानमंत्री नफताली बेनेट ने कहा है कि ईरान उनके देश के विरुद्ध अपरोक्ष युद्ध छेड़े हुए है। इसलिए अब समय आ गया है कि ईरान को उसके किए की सजा दी जाए। बेनेट ने ईरान पर अनेक बार इस्राएली हितों पर चोट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दशकों से ईरानी हुकूमत इस्रायल के विरुद्ध आतंकवाद को बढ़ावा देती आ रही है। लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक ऐसे सब मामलों में अनदेखा किया जाता रहा है।
Tags: Israel, PM, Naftali Benet, Iran
Courtesy: Zee News
पहली बार भारत दौरे पर आएंगे इरान के विदेश मंत्री
इरान के विदेश मंत्री होसैन आमिर अब्दुल्लाहियन पहली बार भारत के दौरे पर जनवरी 31 को आएंगे। इस दिन वो विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद फरवरी एक को वो नई दिल्ली से श्रीलंका रवाना हो जाएंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की बीच होने वाली मुलाकात के दौरान कनेक्टिविटी, चाबहार पोर्ट, बिजनेस, अफगानिस्तान पर बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि चाबहार में शहीद बेहेश्ती पोर्ट के पहले फेज का विकास भारत ने किया है।
Tags: Iran, Iran foreign minister, Hossein Amir-Abdollahian
Courtesy: Hindustan
इस देश में मिट्टी को मसालों की तरह खाते हैं लोग
दुनिया के अलग अलग देशों में कोई न कोई ऐसी चीज होती है जो उस देश को मशहूर कर दे। वहीं ईरान के होरमूज आइलैंड की मिट्टी ने इसे विश्वप्रसिद्ध बना दिया है। दरअसल इस पर मौजूद रंग बिरंगे पहाड़ों की मिट्टी को लोग मसालों की तरह खाते है। रिपोर्ट के मुताबिक यह मिट्टी बहुत स्वादिष्ट होती है और इस मिट्टी में ढेर सारा आयरन और करीब 70 प्रकार के खनिज होते हैं।
Tags: Iran, soil, hormuz island, hills
Courtesy: Zee News
ईरान के पास है 120 किलोग्राम से अधिक 20 प्रतिशत समृद्ध यूरेनियम: परमाणु एजेंसी प्रमुख
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद एस्लामी ने कहा है कि देश में 120 किलोग्राम से अधिक 20 प्रतिशत समृद्ध यूरेनियम है। एस्लामी ने कहा, "हमारे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वे (पश्चिमी देश) हमें तेहरान रिएक्टर में इस्तेमाल करने के लिए 20 प्रतिशत पर समृद्ध ईंधन देने के लिए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।" जो बिडेन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन का लक्ष्य तेहरान के साथ परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करना है।
Tags: Iran, Uranium, atomic agency head
Courtesy: NKM News
पश्चिमी देशों के दबाव से मुक्त होनी चाहिए परमाणु समझौते पर बातचीत: सैयद इब्राहिम रायसी
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रायसी ने सितंबर 4 को कहा कि वो परमाणु समझौते को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने यह बात एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान कही। रायसी ने कहा कि पश्चिमी देशों ने इस विषय पर कई बार दबाव डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा से ही पश्चिमी देशों से बातचीत के लिए तैयार रही है लेकिन इससे पहले पश्चिमी देशों द्वारा ईरान पर लगे प्रतिबंध को हटाना होगा।
Tags: Iran, Nuclear Programme, conference, European Union
Courtesy: UNI
ईरान और रूस में लगातार जारी है कोरोना का कहर
ईरान और रूस में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में ईरान में 655 लोगो की मौत हुई है और 41194 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह रूस में भी 806 लोगों की मौत समेत 20765 नए कोरोना मामले मिले। बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को कारण बताया जा रहा है। कोरोना मामलों को देखते हुए जापान सरकार ने भी आपात स्थिति को अगस्त 12 तक बढ़ा दिया हैं।
Tags: Iran, Russia, Coronavirus, Japan
Courtesy: Jagran News
तालिबान ने मार गिराया ईरान का ड्रोन, भारत के हेलीकॉप्टर पर भी किया कब्जा
तालिबान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खूनी जंग जारी है। ऐसे में तालिबान ने ईरान के ड्रोन को भी मार गिराया है। हालांकि ईरान का ड्रोन अफगानिस्तान में कैसे घुसा इसकी जांच जारी है। इससे पहले ईरान ने तालिबान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग को देखते हुए अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी है। अफगानिस्तान ने भारतीय विमान पर कब्जा करने का भी दावा किया है। यह विमान भारत की ओर से अफगानिस्तान की वायु सेना को दिया गया था।
Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, Iran, World
Courtesy: News 18 Hindi
तालिबान ने ईरान की सीमा से लगे रणनीतिक प्रांत की राजधानी पर किया कब्जा
तालिबान ने शुक्रवार को ईरान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत निमरोज की राजधानी जरंज शहर पर कब्जा कर लिया, जिससे यह तालिबान के हाथों पहली प्रांतीय राजधानी बन गई। आतंकवादियों को लगभग 1.6 मिलियन लोगों के शहर जरांज को लेने में थोड़ा प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। अफगान सरकार के सूत्रों के अनुसार, प्रांतीय प्रशासन ने तालिबान के साथ एक समझौता किया था जिससे शहर के अधिकारियों को सीमा पार ईरान भाग जाने की अनुमति मिल गई थी।
Courtesy: Bharat Times
राष्ट्रपति इब्राहिम की जीत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की जीत पर अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ रहा है। जून 22 को अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान सरकार से संबंधित कई न्यूज वेबसाइट पर रोक लगाई है। अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच यह जरुरी कदम है, जिसे ईरानी मीडिया पर अमेरिकी कार्रवाई के रूप में देख सकते हैं। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अमेरिकी सरकार के द्वारा वेबसाइट बंद करने की सूचना दी है।
Tags: America, Iran, World news, Banned
Courtesy: ZEE NEWS