Kartik aryan and Karan jauhar

फ़ोटो: DNA India

करण जौहर संग विवाद पर बोले कार्तिक आर्यन -"कई बार लोग बात का बतंगड़ बना देते हैं"

बीते वर्ष धर्मा प्रोडक्शन के ओनर करण जौहर संग हुए अपने विवाद को लेकर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अब टिप्पणी की है। आर्यन ने कहा -"कई बार लोग बात का बतंगड़ बना देते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। किसी के पास समय नहीं है। सब सिर्फ काम चाहते हैं, अच्छा काम चाहते हैं। इसके अलावा बाकी सिर्फ अफवाह हैं।" बता दें कि विवाद के चलते कार्तिक आर्यन को करण जौहर की फिल्म "दोस्ताना 2" से निकाल दिया गया था।

गुरु, 05 मई 2022 - 05:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: karan Johar, Kartik aryan, Dispute

Courtesy: Live hindustan

Bedhadak movie poster

फोटोः Bollywood Life

सामने आया शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का टाइटल और पोस्टर

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने आगामी फिल्म "बेधड़क" की घोषणा कर दी है। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेधड़क' से शनाया का पोस्टर गुरुवार (3 मार्च) को शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा नज़र आ रहे हैं। शनाया कपूर के डेब्यू की चर्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी समय से हो रही है।… read-more

गुरु, 03 मार्च 2022 - 07:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Bollywood, karan Johar, Bollywood celebrities

Courtesy: Jagran News

Karan Johar

फोटो: Hindustan Times

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने घर पर हुई पार्टी के संबंध में दी सफाई

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी पार्टी को लेकर सफाई दी है। उन्होंने साफ किया कि आठ लोगों के मिलने को पार्टी नहीं कहते। जहां सभी ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया है। उन्होंने कहा मैंने, मेरी फैमिली और घर पर मौजूद सभी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है। भगवान की कृपा से सभी कोरोना नेगेटिव निकले हैं। मैंने सुरक्षा के लिहाज से दो बार कोविड टेस्ट कराया है और दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई।

बुध, 15 दिसम्बर 2021 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: karan Johar, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Aajtak

Brahmastra

फोटो: Hindustan Times

"ब्रम्हास्त्र" का मोशन पोस्टर जारी होगा कल

अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और साउथ स्टार नागार्जुन स्टारर फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का मोशन पोस्टर दिसंबर 15 को जारी होगा। इसकी जानकारी खुद धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी गई है। फैंस फिल्म के हर अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार करते है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। … read-more

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, karan Johar, Brahmastra

Courtesy: News 18 Hindi

Kartik Aryan

फोटो: Hindustan Times

दोस्ताना 2 से निकाले जाने पर परिवार पर हुआ था असर: कार्तिक आर्यन

करण जौहर की फिल्म "दोस्ताना 2" से बाहर किए जाने के बाद पहली बार एक्टर कार्तिक आर्यन ने कहा कि उन्हें फिल्म से रिप्लेस किए जाने की खबर से उनका परिवार प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके लिए परिवार के अलावा कुछ और मायने नहीं रखता है। जहां तक काम की बात है वो अपने काम पर पूरा फोकस रखते है। उनका काम ही उनकी आवाज है। कार्तिक जल्द ही भूल भूलैया 2 और फ्रेडी में दिखेंगे।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Kartik Aaryan, Dostana 2, karan Johar, Dharma Productions

Courtesy: ABP News

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' का सामने आया फर्स्ट लुक

करण जौहर की नई फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को अगले साल नवंबर 11 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दो अभिनेत्रियां होंगी। हालांकि अभी तक उनके नाम से पर्दा हटना बाकी है। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 07:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: siddharth malhotra, karan Johar, Yodha, Entertainment

Courtesy: India TV News

Rocky Rani ki Prem Kahani

फोटो: Times of India

रॉकी रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग के लिए बुलंदशहर आए रणवीर और आलिया

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के लिए अक्टूबर 18 को उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में पहुंच चुके हैं। बुलंदशहर के ऊंचागांव फोर्ट में इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 11 तक होगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर और आलिया के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: aaliya bhatt, Ranveer Singh, karan Johar

Courtesy: Dainik Bhaskar

Emraan Hashmi and Akshay Kumar

फोटो: IBTimes India

अब धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में साथ नजर आएंगे अक्षय और इमरान

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही इमरान हाश्मी के साथ मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक में नजर आएंगे। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जाएगी। इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट करेंगे। अक्षय और इमरान की फिल्म से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। दरअसल फिल्म की कहानी इन दोनों के बीच की गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमेगी जिस कारण दोनों एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आएगी।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 08:25 PM / by रितिका

Tags: Akshay Kumar, Emraan Hashmi, Dharma Productions, karan Johar

Courtesy: News 18 Hindi

Rockey and Rani

फोटो: News 18

सामने आया रणवीर और आलिया फ़िल्म रॉकी और रानी का पहला वीडियो

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म "रॉकी और रानी" की पहली झलक सामने आई है। रणवीर सिंह ने अगस्त 20 की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ़िल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैक ग्राउंड में करण जौहर की आवाज़ भी सुनाई दे रही है। करण जौहर इस फ़िल्म को पांच साल बाद डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फ़िल्म में … read-more

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ranveer Singh, Alia Bhatt, karan Johar, Dharma Productions

Courtesy: NDTV

Big boss ott start from today

फोटो: Serial Updates

अगस्त आठ होगी बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत अगस्त 8 से होने जा रही है। पहली बार बिग बॉस टेलीविजन से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा। इसे बिग बॉस ओटीटी नाम दिया है, जो छह हफ्ते चलेगा। उसके बाद टेलीविजन पर टेलीकास्ट होगा। ओटीटी पर इसे करण जौहर होस्ट करेंगे, लेकिन इसके टीवी पर आते ही सलमान खान इसे होस्ट करते दिखेंगे। इस बार का बिग बॉस छह महीने तक चलेगा।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 01:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bigg Boss, voot, karan Johar, Salman Khan

Courtesy: Zee News Hindi