lunar eclipse

फोटो: Space.com

दुनिया भर में लगा चंद्र ग्रहण, इन देशों में रहेगा असर

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मई 16 को लग रहा है, जो दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 7.02 से दोपहर 12.20 तक रहेगा। ये ग्रहण यूरोप के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से, अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर समेत अंटार्कटिका में दिखेगा। इस चंद्र ग्रहण को देखने के इच्छुक लोग नासा के यूट्यूब चैनल पर जाकर… read-more

सोम, 16 मई 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: chandra grahan, Lunar Eclipse, buddha purnima

Courtesy: AajTak News

Partial Lunar eclipse

फोटो: Times of India

नवंबर 18-19 को होगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण

अमेरिका, जापान और यूरोप समेत कई अन्य देशों में नवंबर 18-19 को इस सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इस चंद्रग्रहण को द माइक्रो बीवर मून कहते हैं। यह चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट 23 सेकेंड लंबा होगा। ऐसा 580 साल बाद हो रहा है। आंशिक चंद्रग्रहण का मतलब होता है कि जब धरती की परछाई चांद के सिर्फ 97 फीसदी  हिस्से को कवर करे। बता दे कि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण मई 15-16, 2022 को होगा।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Lunar Eclipse, Century, America, Europe

Courtesy: Aajtak News

Red moon

फोटो: Universe Today

साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा मई 26 को

साल 2021 का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मई 26 को पड़ेगा, यह चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 7 मिनट तक रहने वाला है। इस चंद्रग्रहण के बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण मई 16, 2022 को नज़र आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण के रूप में महज 5 मिनट के लिए ही दिखाई देने वाला है। सूर्य की रौशनी से उत्पन्न पृथ्वी की छाया जब चांद को ढकती है तो उस छाया के बाहरी हिस्से को पेनम्ब्रा कहते हैं।

मंगल, 18 मई 2021 - 02:42 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: solar eclipse, Lunar Eclipse, The Sun, moon

Courtesy: Gadget 360