फोटो: Times Now
आज दिखेगा इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण
दुनियाभर में दिसंबर 4 को इस साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका में दिखाई देगा और सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। यह सूर्यग्रहण 4 घन्टे 8 मिनट तक जारी रहेगा। यह इस साल का यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण अफ्रीका और मानीबिया के साथ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर में आंशिक रूप से दिखाई देगा।
Tags: solar eclipse, South Africa, Antarctica, Australia
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फ़ोटो: NDTV
NASA ने शेयर की जून 10 को दिखने वाले सूर्यग्रहण की तस्वीरें
NASA ने अपने ट्वीटर हैंडल से जून 10 को दिखाई दिये सूर्यग्रहण की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में NASA ने लिखा, “आज उत्तरी गोलार्ध के लोगों ने सूर्यग्रहण देखा, पूर्वी तट से खींची गई कुछ तस्वीरें। भारत, अमेरिका, कनाडा, ग्रीनलैंड, उत्तरी यूरोप में ये आंशिक रूप से दिखा। पूर्ण सूर्यग्रहण सिर्फ उत्तरी गोलार्ध में दिखाई दिया। लगभग 6 महीने बाद सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आया था। जो… read-more
Tags: NASA, solar eclipse, India, northern hemisphere
Courtesy: Ndtv Hindi News
फ़ोटो: The Indian Express
भारत के लद्दाख़ और अरुणांचल प्रदेश में दिखेगा वर्ष का पहला सूर्यग्रहण
साल का पहला सूर्यग्रहण आज दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से लेकर 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। आज का सूर्यग्रहण भारत में सूर्यास्त से पहले सिर्फ लद्दाख और अरुणांचल प्रदेश में ही देखा जा सकेगा। भारत के अलावा यह नार्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में दिखाई देगा। आज ही के दिन 148 साल बाद शनि जयंती का संयोग बन रहा है। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्यग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था।
Tags: solar eclipse, North America, Asia, Europe
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Universe Today
साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा मई 26 को
साल 2021 का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मई 26 को पड़ेगा, यह चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 7 मिनट तक रहने वाला है। इस चंद्रग्रहण के बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण मई 16, 2022 को नज़र आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण के रूप में महज 5 मिनट के लिए ही दिखाई देने वाला है। सूर्य की रौशनी से उत्पन्न पृथ्वी की छाया जब चांद को ढकती है तो उस छाया के बाहरी हिस्से को पेनम्ब्रा कहते हैं।
Tags: solar eclipse, Lunar Eclipse, The Sun, moon
Courtesy: Gadget 360