Mahatma Gandhi and Sushila Nair

फोटो: Hindustan News Hub

सुशीला की साड़ी ओढ़कर नहाते थे महात्मा गांधी, किताब में किया गया दावा

दयाशंकर शुक्ल सागर द्वारा लिखी और हिंदी युग्म द्वारा प्रकाशित किताब 'अधनंगा फकीर' में महात्मा गांधी को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। इस किताब के मुताबिक महात्मा गांधी सुशीला की साड़ी पहनकर नहाते थे। किताब के मुताबिक महात्मा गांधी सुशीला के साथ नग्न स्नान करते थे। बता दें कि सुशीला नायर महात्मा गांधी के निजी सचिव प्यारेलाल की बहन और उनकी निजी चिकित्सक भी थीं। इस किताब में महात्मा गांधी से संबंधित कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। 

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 08:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mahatma Gandhi, Adhananga Fakir, Human Interest stories, National

Courtesy: Navbharat Times

Burj Khalifa

फोटोः samarsaleel.com

बुर्ज खलीफा ने दी खास अंदाज में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

हर वर्ष पूरे विश्व में अक्टूबर 2 यानि गांधी जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। इस बार बुर्ज खलीफा ने अलग प्रकार महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर यूएई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आई। साथ ही बुर्ज खलीफा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि "खुद वो बदलाव बनो जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं… read-more

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Burj Khalifa, Gandhi jayanti, Mahatma Gandhi, honour

Courtesy: abplive

Congress gold medal could be given to mahatma gandhi

फोटो: India.Com

महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने के लिए अमेरिकी संसद में पेश हुआ प्रस्ताव

भारत की आज़ादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए अमेरिकी संसद में अगस्त 13 को एक बार फिर से प्रस्ताव पेश किया गया है। महात्मा गांधी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे। महात्मा गांधी से पहले जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पार्क्स जैसी महान हस्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

शनि, 14 अगस्त 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mahatma Gandhi, New York, America, parliament

Courtesy: Amar Ujala News

August Kranti

फोटो: Oneindia Hindi

'अगस्त क्रांति': भारतीय स्वतंत्रता का शंखनाद

भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी शुरुआत 9 अगस्त, 1942 को गांधीजी के आह्वान पर पूरे देश में एक साथ आरंभ हुआ। ब्रिटिश साम्राज्य की समाप्ति के लिए, भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्वालिया टैंक मैदान में गांधीजी जी ने कहा कि, "एक छोटा सा मंत्र है जो मैं आपको देता हूँ। इसे आप अपने ह्रदय में अंकित कर लें और अपनी हर सांस में उसे अभिव्यक्त करें। यह मंत्र है-“करो या मरो”। इस तरह भारत छोड़ो आंदोलन के… read-more

सोम, 09 अगस्त 2021 - 02:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mahatma Gandhi, History, Indian Independence

Courtesy: Brifly News

Quit India Movement

फोटो: UPSC IAS GURU

स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर साबित हुआ 'भारत छोड़ो आंदोलन'

'भारत छोड़ो आंदोलन' स्वतंत्रता संग्राम में भारत का सबसे प्रमुख आंदोलन बनकर उभरा। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त आठ को महात्मा गांधी के आह्वान पर शुरू किया गया था। इसके लिए अगस्त आठ 1942 को मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव के पास होने के कुछ घंटे बाद ही महात्मा गांधी समेत अखिल भारतीय कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद ये आंदोलन बिना किसी नेतृत्व के चलता रहा। इस आंदोलन ने… read-more

रवि, 08 अगस्त 2021 - 11:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Quit India Movement, Mahatma Gandhi, National, History

Courtesy: Brifly News

Ashish lata Ramgobin

फोटो: OPindia

महात्मा गांधी की वंशज को दक्षिण अफ्रीका में हुई सात साल की जेल

डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता रामगोबिन को सात साल कैद की सजा सुनायी है। अदालत ने उद्योगपति एसआर महाराज के साथ 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में उन्हें सजा सुनायी है। लता रामगोबिन मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की बेटी हैं। इस केस की सुनवाई 2015 से चल रही है, तब लता रामगोबिन को 50 हज़ार रैंड की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया था।

मंगल, 08 जून 2021 - 06:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Mahatma Gandhi, Great Granddaughter, South Africa, Durban

Courtesy: Down To Earth

hindi patrakarita diwas

फोटो: Jagran News

'हिन्दी पत्रकारिता दिवस' ने समाज में जलाई लोकतांत्रिक मूल्यों की रोशनी

राष्ट्रीय 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' हर साल मई 30 को मनाया जाता है। आज के दिन ही हिंदी भाषा में ‘‘उदंत मार्तण्ड’’ नाम का समाचार पत्र 1826 में निकाला गया था। इसके बाद कई हिन्दी समाचार पत्र निकाले गए। हिंदी पत्रकारिता मिसाल बनकर लोगों की आवाज बन गया और कुछ समय के बाद इसने सरकार और जनता के बीच संवाद का काम करना शुरु कर दिया। हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत में राजा राम मोहन राय ने अहम योगदान दिया था। उन्होंने संवाद कौमदी, मिरातुल और बंगाल हैराल्ड जैसे… read-more

रवि, 30 मई 2021 - 03:10 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: HINDI JOURNALISM DAY, FREEDOM, Mahatma Gandhi

Courtesy: BRIFLY NEWS

Gandhi Statue California

फोटो: Hadware Zone

राष्ट्रपति बाइडेन की प्रवक्ता ने की गांधी प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की निंदा

कैलिफ़ोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन की प्रवक्ता जेन साकी ने बेहद निंदा की है। प्रेस सचिव साकी ने कहा है कि ''हम निश्चित तौर पर गांधी की प्रतिमा को खंडित किये जाने की घटना को लेकर चिंतित हैं।'' डेविस शहर की तरफ से भी इस घटना की निंदा करते हुए एक बयान में कहा गया कि ''हम ऐसी किसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करते।'' इस घटना को लेकर भारतवासियों ने आवाज़ उठायी थी।

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 02:06 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Mahatma Gandhi, California, The White House, Joe BIden

Courtesy: Hindustan Samachar

Mahatma Gandhi Statue

फोटो: The Indian Express

कैलिफ़ोर्निया में अज्ञात उपद्रवियों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारतीय दूतावास ने उठाई जाँच की माँग

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित सेंट्रल पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ती के साथ कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करते हुए उनकी मूर्ती को नीचे गिरा दिया है। भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया और जांच की मांग की है। गांधी जी की यह प्रतिमा भारत सरकार की तरफ से डेविस शहर को दी गई थी। डेविस पुलिस ने कहा कि हम इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। फिलहाल गांधी जी की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 03:51 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Mahatma Gandhi, California, mahatma gandhi statue, Indian-American

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR