असम व पश्चिम बंगाल चुनाव में राजद उतार सकती है पार्टी उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल व असम के आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। दरअसल फरवरी 9 के दिन पार्टी के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव से पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुलाकात की, जिसके बाद यह कवायद तेज हो गई है। मनोज झा के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी महासचिव अब्दुल सिद्दीकी व श्याम रजक भी मौजूद रहें। हालांकि जानकारी यह है कि पार्टी बंगाल में बिहार से सटे इलाकों में ही चुनाव लड़ेगी।
Tags: manoj jha, tejasvi yadav, West Bengal Election
Courtesy: Aajtak News
बिहार के मुख्यमंत्री का नया फरमान, कार्य में ढिलाई पर जबरन रिटायर किए जाएंगे 50 वर्ष के ऊपर के सरकारी कर्मचारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया है, कि वे कर्मी जिनकी उम्र 50 से अधिक है और वह अपना कार्य सही ढंग से नहीं कर पा रहें हैं, तो राज्य सरकार उन्हें जबरन रिटायर करेगी। हर साल जून और दिसंबर में समिति की बैठक बुलाई जाएगी और इनकी बनाई लिस्ट पर समीक्षा करने के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों की रिटायरमेंट पर फैसला लिया जाएगा।
Tags: Bihar, Nitish Kumar, RJD, manoj jha
Courtesy: Navbharat Times
महागठबंधन आगे चल रहा है,लेकिन अभी लाइव डाटा आना बाकी है-मनोज झा
बिहार विधानसभा में मतदान के रुझानों में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन एनडीए से पिछड़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच राजद नेता मनोज झा यह दावा कर रहे है कि जीत महागठबंधन की ही होगी और तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोज ने कहा है कि महागठबंधन आगे चल रही है, लेकिन अभी लाइव डाटा आना बाकी है। मीडिया से बात करते हुए झा ने कहा- "इस बार काउंटिंग कोरोना के चक्कर में धीरे हो रही है लेकिन सभी कार्यकर्ता जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही लौटेंगे।"
Tags: RJD, Bihar Assembly Elections, manoj jha
Courtesy: Aajtak news