Manoj Sinha

फोटो: India TV News

'जम्मू-कश्मीर में आखिरी सांस ले रहा है' आतंकवाद: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अक्टूबर 23 को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों को संबोधित करते हुए कहा, “सुरक्षा की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आतंकवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है। । उन्होंने आगे कहा कि अतीत में, आतंकवादियों ने समुदाय के भीतर डर पैदा करने के लिए नरम स्थानों को निशाना बनाया है।

मंगल, 24 अक्टूबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, security situation, improved, Terrorism, Manoj Sinha

Courtesy: Jagran News

Manoj Sinha

फोटो: News Nation

भूमिहीन अधिवासियों को सरकारी भूमि आवंटित करेगा जम्मू-कश्मीर प्रशासन

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक परिषद ने गुरुवार (24 अगस्त) को केंद्र शासित प्रदेश के भूमिहीन निवासियों को पांच मरला (125 वर्ग गज) राज्य भूमि के आवंटन को मंजूरी दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जमीन आवंटन के लिए दिशानिर्देश भी तय किए हैं। 2018-19 के लिए ग्रामीण विकास विभाग की स्थायी प्रतीक्षा सूची में निर्दिष्ट श्रेणियों में शामिल लोगों को भूमि का पट्टा दिया जाएगा।

शुक्र, 25 अगस्त 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jammu and Kashmir government, land allotment, landless domicile, Manoj Sinha

Courtesy: India TV News

Liquor

फ़ोटो: Indiatoday

अब किराना दुकान व डिपार्टमेंटल स्टोर पर मिलेगी बियर, प्रस्ताव को मिली मंजूरी: जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में किराना दुकान-डिपार्टमेंटल स्टोर पर बियर व अन्य रेडी टू ड्रिंक पेय की बिक्री शुरू की जाएगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की प्रशासनिक परिषद की श्रीनगर में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में बीयर और अन्य रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थ बेचने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। हालांकि, सभी डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर बीयर बिक्री नहीं होगी, बल्कि इसकी इजाजत ऐसे ही डिपार्टमेंटल स्टोर को मिलेगी जो कमर्शियल कांप्लेक्स में हों और जिनका क्षेत्र न्यूनतम… read-more

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: jammu kashmir, Beer, departmental store, Manoj Sinha

Courtesy: News18hindi

Amarnath Yatra

फोटो: Hindustan Times

अमरनाथ यात्रा के दौरान होने वाले हादसों पर लगेगी रोक, सरकार ने उठाया कदम

जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय सरकार काम कर रही है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि नई योजना के तहत गुफा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए डिजिटल मैपिंग का काम इंजीनियर्स की मदद से किया जा रहा है। इसके जरिए मानव नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए सर्वेक्षण किया जाएगा जो तीर्थयात्रियों के यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Amarnath, Amarnath Yatra, Manoj Sinha, jammu kashmir

Courtesy: Zee News

amit shah and manoj sinha

फोटो: Jammu Links News

जम्मू कश्मीर में हुई कश्मीरी पंडियों हत्या के बाद अमित शाह मनोज सिन्हा के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जून तीन को बैठक करने वाले हैं, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान मनोज सिन्हा अमित शाह को टारगेट किलिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी। बता दें कि जून 30 को शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर ये बैठक हो रही है। इसमें तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। 

गुरु, 02 जून 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Manoj Sinha, Lt Governor Manoj Sinha, jammu kashmir

Courtesy: ABP News

Manoj Sinha

फ़ोटो: Cross Town News

जम्मू कश्मीर सरकार ने किया फैसला, सभी हिन्दू कर्मचारी जिला मुख्यालय होंगे शिफ्ट

जम्मू-कश्मीर में रह रहे कश्मीरी पंडितों के लिए उपराज्यपाल मनोज सिंन्हा ने बड़ा ऐलान लिया है। जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाएंगे। दूर दराज सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले सभी हिंदू कश्मीरी अधिकारियों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर होगा। 6 जून तक सभी कश्मीरी पंडितों को शिफ्ट किया जाएगा। बैठक में घाटी में लगातार हो रही टारगेट किलिंग पर चर्चा की गई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया

बुध, 01 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: J&K, LG, Manoj Sinha, Target Killing, kashmiri pandit

Courtesy: Amar ujala

Manoj Sinha with umran Malik

फ़ोटो: Latestly

इंडिया टीम में सिलेक्ट होने के बाद उमरान मालिक के घर पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्ट होने वाले तेज़ गेंदबाज उमरान मालिक के घर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा मई 24 को पहुंचे। मालिक के परिवार को बधाई देते हुए सिन्हा ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है, जिसपर सभी को उमरान पर गर्व है। उमरान के खेल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं का जम्मू-कश्मीर सरकार ध्यान रखेगी। बता दें कि मालिक ने आईपीएल में इस सीजन की सबसे तेज(157 किमी )की गेंद फेंकी है। 

बुध, 25 मई 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bowler Umran Malik, Manoj Sinha, IPL

Courtesy: Amar ujala

Manoj Sinha in Martand temple

फ़ोटो: Financial Express

कश्मीर के मट्टन में मार्तण्ड सूर्य मंदिर में प्रार्थना पर एएसआई ने जताई चिंता

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा अनंतनाग के मट्टन में आठवीं शताब्दी के मार्तंड सूर्य मंदिर के खंडहरों में प्रार्थना में भाग लेने के एक दिन बाद एएसआई ने चिंता व्यक्त की। यह स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है। एएसआई के अधिकारियों ने कहा कि इस स्मारक को संरक्षण करने वाले संगठन से इस पूजा की अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा, "मार्तंड सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए उप राज्यपाल को… read-more

मंगल, 10 मई 2022 - 08:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Manoj Sinha, LG, jammu, kashmir, Anantnag

Courtesy: India Tv

Jammu Kashmir LG Manoj Sinha Advisor Farooq Khan Resigned

फोटो: India TV News

J&K LG के सलाहकार फारूक खान ने दिया इस्तीफा, BJP में मिल सकती है बड़ी भूमिका

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने मार्च 20 की शाम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया, 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी खान को भाजपा में 'महत्वपूर्ण जिम्मेदारी' दी जा रही है। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सोम, 21 मार्च 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Manoj Sinha, BJP

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

JK Lieutenant Governor Manoj Sinha Condemns Bandipora Terror Attack

फोटो: Enavabharat

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की बांदीपोरा आतंकी हमले की निंदा: जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फरवरी 11 को बांदीपोरा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया, "हमारे सुरक्षा कर्मियों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ जुबैर अहमद शाह के शहीद की बहादुरी को सलाम करता हूं। हम नहीं भूलेंगे। आंसुओं की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा"। बता दें कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Manoj Sinha, condemns, bandipora terror attack

Courtesy: Amar Ujala News