Lieutenant governor Manoj Sinha

फोटो: Aajtak

जम्मू-कश्मीरी प्रवासियों की संपत्ति शिकायत हेतु गवर्नर मनोज सिन्हा ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

जम्मू कश्मीर प्रवासियों की जमीनी और अचल संपत्ति की शिकायत हेतु जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एकऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। आतंकियों के डर से अपनी जमीन और घर छोड़कर भागे लोग इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद यूनिक आईडी जनरेट होगी जिसके द्वारा संबंधित जानकारी जिला मजिस्ट्रेट के पास पहुंचेगी। शिकायत दर्ज कराने के 15 दिन भीतर ही… read-more

बुध, 08 सितंबर 2021 - 06:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: jammu kashmir, online portal, new launch, Manoj Sinha

Courtesy: India TV news

Farooq Abdullah

फोटो: Amar Ujala

स्थानीय प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर ध्यान दे केंद्र सरकार : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अगस्त 31 को आयोजित कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने अफसोस जताते हुए कहा कि ये इलाका आतंकवाद से ग्रस्त है और यहां कई प्रतिनिधियों की हत्या हुई है। उनकी सुरक्षा पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने माना कि पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेना उनकी पार्टी की गलती थी, जिसे अब नहीं दोहराएंगे। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।… read-more

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: Om Birla, Manoj Sinha, Jammu and Kashmir, Farooq Abdullah

Courtesy: News 18 Hindi

Flag

फोटोः IndiaHulchul

75वे स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में फहराया गया 100 फिट ऊंचा तिरंगा

जम्मू-कश्मीर के हरि पर्वत किले पर 24 फिट चौड़ा और 36 फीट लंबे आकार का तिरंगा फहराकर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह तिरंगा 100 फिट ऊंचा है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस तिरंगे को फहराया और इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसे जम्मू-कश्मीर को समर्पित किया है। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा की यह तिरंगा यहां के युवाओं को देश के विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेगा। 

रवि, 15 अगस्त 2021 - 05:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Jammu and Kashmir, Independence Day, Manoj Sinha, Shrinagar

Courtesy: oneindia hindi

LG Manoj Sinha

फोटो: NewsOnAir

जम्‍मू से दिल्‍ली के लिए हुआ रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ

जम्‍मू हवाई अड्डे से जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। मनोज सिन्‍हा ने जम्‍मू से दिल्‍ली के लिए गो एयर की देर रात की पहली उड़ान की वर्चुअल शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इससे जम्‍मू संभाग के निवासियों को राष्‍ट्रीय राजधानी और अन्‍य स्‍थानों की यात्रा में आसानी होगी। प्रशासन ने हाल में गो एयर के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर से फलों और सब्जियों के रियायती हवाई परिवहन सुविधा के लिए भी समझौता किया है।

शनि, 24 जुलाई 2021 - 07:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Jammu and Kashmir, Go air, Airlines, Transportation, J&K Lieutenant Governor, Manoj Sinha

Courtesy: Amar Ujala News