Monkeypox

फ़ोटो: NDTV

फ्रांस में तेजी से फैल रहा है मंकीपाक्स, 51 मामले आये सामने

दुनिया में मंकीपॉक्स तेजी से अपने पैर पसार रहा है। फ्रांस में मंकीपॉक्स के अबतक 51 मामले सामने आए हैं। जबकि बुधवार को यहां 33 नए मामले दर्ज किये गए थे। फ्रांस मे लोगों को मंकीपॉक्स की वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ब्रिगिट बौर्गुइग्न ने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

शनि, 04 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: France, Monkeypox, Health, स्वास्थ्य मंत्री

Courtesy: News18

Monkeypox

फोटो: News 18

स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही जारी करेगा मंकीपॉक्स के लिए दिशानिर्देश, अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया किस स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जल्द ही मंकीपॉक्स पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे। हालांकि भारत में 25 मई बुधवार तक मंकीपॉक्स का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गैर-स्थानिक देशों में मामलों की बढ़ती रिपोर्ट के मद्देनजर भारत को तैयार रहने की जरूरत है। यूरोपीय संघ की रोग एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों… read-more

शुक्र, 27 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Union Health Ministry, issue, guidelines, Monkeypox

Courtesy: Jagran News

monkey pox

फोटो: Mint

बेल्जियम में मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को रहना होगा क्वारंटीन में

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच बेल्जियम ने इससे संक्रमित लोगों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। बेल्जियम में चार लोग संक्रमण पाए जा चुके हैं। बेल्जियम के अधिकारियों ने संक्रमित लोगों को 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने के आदेश दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों और रिस्क असेसमेंट ग्रुप के बीच हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ है। मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले अबतक 12 देशों में सामने आ चुके हैं। 

सोम, 23 मई 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: Europe, Monkeypox, Belgium

Courtesy: TV9Hindi

Monkeypox

फोटो: One India

मंकीपॉक्स अपडेट: महाराष्ट्र में की जाएगी प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले लोगों की निगरानी

डब्ल्यूएचओ ने 12 देशों में कम से कम 92 मंकीपॉक्स वायरस के मामलों और 28 संदिग्ध मामलों की पुष्टि की गयी है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को निर्देश दिए हैं कि अन्य देशों से सामने आ रहे मंकीपॉक्स के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाए। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

सोम, 23 मई 2022 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, india health ministry, Advisory

Courtesy: The News Ocean

Monkeypox

फ़ोटो: Time

यूरोप के बाद इजरायल में मिला मंकीपाक्स का पहला मामला

इजरायल में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। यहां विदेश से लौटा एक व्यक्ति इससे संक्रमित मिला है। इजरायली प्राधिकारियों ने कहा है कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की बात सामने आई है। तेल अवीव के अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत ठीक है। मंत्रालय ने विदेश से लौटने वाले लोगों से बुखार होने और दाने निकलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क की अपील की है। मंकीपाक्स के मामले मध्य पूर्व में मिलने भी शुरू हो गए हैं।

रवि, 22 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Israel, Monkeypox, virus, Europe

Courtesy: Navbharat Times

Monkeypox

फोटो: Daily Hindi Help

मंकीपॉक्स: 11 देशों में पाए गए 80 मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मई 21 तक 11 देशों में मंकीपॉक्स वायरस के 80 से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है। 50 से अधिक जांच लंबित हैं, और डब्ल्यूएचओ को संदेह है कि जल्द ही और मामले सामने आएंगे। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "कुछ देशों में जानवरों की आबादी में वायरस स्थानिक है, जिससे कभी-कभार इसका प्रकोप होता है।" हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने कहा, चिंताजनक बात यह है कि "गैर-स्थानिक" देशों में मामले सामने आ रहे हैं। 

शनि, 21 मई 2022 - 02:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Countries, WHO, emergency meet

Courtesy: Patrika News

Monkeypox

फ़ोटो: CNN

ब्रिटेन यूरोप के बाद अमेरिका में पहुंचा मंकीपॉक्स, शख्स ने की थी कनाडा की यात्रा

ब्रिटेन और यूरोप में दस्तक देने के बाद अब मंकीपॉक्स अमेरिका पहुंच चुका है। अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है। मैसाचुसेट्स के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मंगलवार को एक शख्स में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि की गई जिसने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी।  संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और अच्छी स्थिति में है। लेकिन विभाग का कहना है कि इस मामले ने जनता के लिए खतरा पैदा नहीं किया।

गुरु, 19 मई 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Britain, Europe, America, Monkeypox

Courtesy: Abp Live

Monkeypox

फ़ोटो: wion

ब्रिटेन में मंकीपाक्स वायरस का पहला केस आया सामने, जानवरों से इंसानो में पहुँचता है वायरस

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वायरस चूहे जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में फैलता है। जिस शख्स में इस वायरस की पुष्टि हुई है वह हाल ही में नाइजीरिया से आया था। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरस है और यह आसानी से नहीं फैलता है। इसके लक्षण मामूली हैं। सबसे राहत की बात ये है कि इसके पीड़ित कुछ हफ्ते में ही ठीक हो सकते हैं।

सोम, 09 मई 2022 - 12:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, virus, Britain, UK

Courtesy: Jagran