फोटो: News Nation
मार्च 5 को होगी NEET-PG 2023 की परीक्षा: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने फरवरी 10 को लोकसभा को बताया, स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक लोगों के लिए NEET-PG परीक्षा मार्च 5 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी छूटा नहीं है, मंत्रालय ने उन सभी एमबीबीएस छात्रों के लिए कट-ऑफ तारीख… read-more
Tags: Neet pg 2023, Postponed, स्वास्थ्य मंत्री, Mansukh Mandaviya
Courtesy: News 18
फोटो: News Nation
कोविड -19: बढ़ते मामलों पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज देश में कोविड मामलों की संख्या में स्पाइक पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के बैठक में विशेषज्ञों की कोर टीम के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा करने की संभावना है। भारत पिछले कुछ दिनों से दैनिक कोविड मामलों में स्पाइक देख रहा है। मंगलवार को गिरावट के बाद, भारत ने बुधवार को फिर से 12,249 ताजा कोविड संक्रमण के साथ वृद्धि दर्ज की।
Tags: स्वास्थ्य मंत्री, Mansukh Mandaviya, Review Meeting, Covid-19
Courtesy: Latestly News
फ़ोटो: NDTV
फ्रांस में तेजी से फैल रहा है मंकीपाक्स, 51 मामले आये सामने
दुनिया में मंकीपॉक्स तेजी से अपने पैर पसार रहा है। फ्रांस में मंकीपॉक्स के अबतक 51 मामले सामने आए हैं। जबकि बुधवार को यहां 33 नए मामले दर्ज किये गए थे। फ्रांस मे लोगों को मंकीपॉक्स की वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ब्रिगिट बौर्गुइग्न ने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
Tags: France, Monkeypox, Health, स्वास्थ्य मंत्री
Courtesy: News18
फ़ोटो: The New Indian Express
मनसुख मंडाविया गुजरात में 2022 स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता
स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन मई 5 से 7 तक गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया जाएगा, मई 1 को केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में, शिखर सम्मेलन में COVID-19 के खिलाफ "हील बाय इंडिया और हील इन इंडिया" पर चर्चा होगी। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री भी भाग लेंगे।
Tags: Health Summit, Statue of Unity, स्वास्थ्य मंत्री
Courtesy: Newstrack live
फोटो: AmarUjala
मकर संक्रांति के पर्व पर वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करेगा आयुष मंत्रालय
आयुष मंत्रालय जनवरी 14 को मकर संक्रांति के दिन 75 लाख लोगों के लिये वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय के मुताबिक यह आयोजन दुनिया को हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में मकर संक्रांति के महत्व की जानकारी देगा। महामारी की आज की इस स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य के लिए ये महत्वपूर्ण है। आयुष मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का… read-more
Tags: Health Ministry, स्वास्थ्य मंत्री, Surya namaskar, makar sankranti
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Shortpedia
भारत की 70% वयस्क आबादी को लगी COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक: मनसुख मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अक्टूबर 4 को जानकारी देते हुए बताया कि भारत की लगभग 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि देश में लगभग 25 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन को दोनों खुराकें दी जा चुकी है। प्रशासित कुल COVID-19 वैक्सीन खुराक ने सोमवार को 91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Tags: स्वास्थ्य मंत्री, Mansukh Mandaviya, corona vaccination
Courtesy: ABP News
फोटो: Livemint
मास्क पहनने को रोज़ाना के काम में शामिल करें: स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के नियमों का पालन करना जरुरी है। मास्क पहनना इसी में से एक है। मास्क पहनने को लेकर अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये अब सामान्य है। इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमें रोजमर्रा की जिंदगी में मास्क पहनना अन्य सामान्य चीजों की तरह शामिल करना चाहिए।
Tags: Health Ministry, स्वास्थ्य मंत्री, Coronavirus, Covid-19
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Catch News
भारत में क़रीब 50 फ़ीसदी पहुंची ब्लैक फंगस से मरने वालों की मृत्यु दर
ब्लैक फंगस (म्युकर माइकोसिस) से मरने वालों की मृत्यु दर लगभग 50% पहुँच गयी है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डा हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 5,424 मामले सामने आये हैं, जिसमे से 4,556 लोग कोरोना से संक्रमित रह चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा की ये मामले 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दर्ज किये गए है।उन्होंने ब्लैक फंगस से मरने वाले ज़्यादातर लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित थे।
Tags: BLACK FUNGUS, Covid-19, स्वास्थ्य मंत्री, Health Ministry
Courtesy: BBC Hindi News
फ़ोटो: Getty images
कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन होगा शुरू, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लिया जायज़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मन्त्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की है क्योंकि, जनवरी 8 के दिन से पूरे देश में वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुरू होने वाला है। इस मौके पर कोरोना योद्धाओं की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा-"हमें पहले अपने कोविड योद्धाओं की सराहना करनी चाहिए। हम अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को समान रूप से सलाम कर रहे हैं।"
Tags: Dr harshvardhan, Vaccination, Covid-19 Vaccination centre, Dry Run, स्वास्थ्य मंत्री
Courtesy: Aajtak news
फोटो: Zee News
महाराष्ट्र: कोरोना की दूसरी लहर की सम्भावना, सरकार व्यवस्थाओं में जुटी
देश में दिल्ली व केरल जैसे राज्यों में कोरोनावायरस की दूसरी लहर महसूस की जा रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी जनवरी-फरवरी में कोरोना की दूसरी लहर की सम्भावना व्यक्त की हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मृत्युदर देश में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी हैं कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए उपलब्ध कुल बेड में से 80% खाली हैं और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी बेड, डॉक्टर, नर्सें और अन्य साधनों की व्यवस्थाओं में… read-more
Tags: Coronavirus, Maharashtra, Maharashtra Government, स्वास्थ्य मंत्री
Courtesy: Dainik Bhaskar