Afganistan

फोटो: India TV News

अफगानिस्तान की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 33 की मौत, 43 से अधिक घायल

उत्तरी अफगानिस्तान में एक अफगान मस्जिद में अप्रैल 22 को एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए और 43 से अधिक घायल हो गए। यह घटना अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में एक धार्मिक स्कूल के कुछ छात्र भी शामिल हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में दो दिन में यह तीसरा ब्लास्ट हुआ है। 

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, blast, Mosque

Courtesy: ABP Live

Hindu Temple

फोटो: India TV News

मेंगलुरु के पास मस्जिद के जीर्णोद्धार के दौरान मिला हिंदू मंदिर जैसा ढांचा: कर्नाटक

मेंगलुरु के बाहरी इलाके में अप्रैल 22 को एक पुरानी मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसी वास्तुशिल्प डिजाइन की खोज की गई। मेंगलुरु के मलाली में जुमा मस्जिद में नवीनीकरण कार्य के दौरान यह विकास सामने आया। अब, लोगों का कहना है कि इस जगह पर एक हिंदू मंदिर होने की पूरी संभावना है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं ने अपील की है कि जिला प्रशासन से दस्तावेजों के सत्यापन तक काम रोक दिया जाए।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, hindu temple, structure, Mosque

Courtesy: Times Now Hindi

Blast In Mazar E Sharif

फोटो: India TV News

मजार-ए-शरीफ में एक मस्जिद में विस्फोट में 10 की मौत, 40 से अधिक घायल: अफगानिस्तान

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक स्थानीय तालिबानी कमांडर के हवाले से बताया, अप्रैल 21 की दोपहर अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में मस्जिद में विस्फोट के बाद 10 लोगों के मारे जाने और लगभग 40 के घायल होने की आशंका है। उत्तरी मजार-ए-शरीफ में साईं डोकेन मस्जिद में विस्फोट के समय लोग रमजान की नमाज अदा कर रहे थे। मजार-ए-शरीफ के मुख्य अस्पताल के प्रमुख डॉ घौसुद्दीन अनवारी ने बताया, एम्बुलेंस और निजी कारों में मृतकों और घायलों को अस्पताल लाया गया था।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mazar e sharif, Afganistan, blast, Mosque

Courtesy: Prabha Sakshi

Kabul Blast Near Mosque

फोटो: India TV News

काबुल विस्फोट: अफगानिस्तान की राजधानी में मस्जिद के पास हुए विस्फोट में घायल हुए कई लोग

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अप्रैल 6 की दोपहर एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट में छह लोगों के ज़ख़्मी होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विस्फोट अफगानिस्तान की राजधानी में पुल-ए-खिश्ती मस्जिद में हुआ। काबुल सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मस्जिद में नमाजियों पर हथगोला फेंके जाने के बाद यह धमाका हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट में छह लोग घायल हुए थे।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kabul blast, Mosque, bomb blast

Courtesy: CGWAS News

Raj Thackeray

फ़ोटो: DNA India

राज ठाकरे की धमकी- मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद नहीं हुए तो बजाएंगे हनुमान चालीसा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मस्जिदों में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर बंद नहीं करवाए तो मस्जिदों के बाहर उससे तेज आवाज में वे हनुमान चालीसा बजाएंगे। ठाकरे ने ये बयान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया है। इस दौरान ठाकरे ने एनसीपी नेता शरद पवार पर जातिगत मतभेद करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 12:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Raj Thackeray, Uddhav Thackeray, Mosque

Courtesy: Aajtak

pakistan mosque

फोटो: The Times of Israel

जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट में 46 की मौत: पाकिस्तान

पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान मार्च चार को एक मस्जिद में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ है जिसमें लगभग 46 लोगों की मौत हुई। इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हुए है। आतंकी ने नमाज के दौरान खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया जिसमें कई लोग मारे गए है। घटना की सूचना मिलने पर कई राहत बचाव की टीमें घटना स्थल पहुंती और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Peshawar, Pakistan, Mosque, bomb blast, Pakistan bomb blast

Courtesy: ABP Live

Killed 18 Worshipers In Mosque Shooting In Nigeria

फोटो: Shortpedia

उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद में बंदूकधारियों ने की 18 लोगों की हत्या

उत्तरी नाइजीरिया की एक मस्जिद में सुबह की नमाज अदा कर रहे कम से कम 18 नमाजियों की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में मस्जिद पर हमला किया। माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने कहा, "बंदूकधारी मस्जिद के चारों ओर आ गए और उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी।" माना जाता है कि हमलावर जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहे थे।

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 10:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: northern nigeria, KILLED, Mosque

Courtesy: Navbharat Times

Mosque

फ़ोटो: Aajtak

धार्मिक सिद्धांतों का उल्लंघन करने के कारण ऑस्ट्रिया सरकार ने बंद की दो मस्जिदे

धार्मिक कट्टरतावाद के खिलाफ ऑस्ट्रिया की सरकार ने ठोस कदम उठाए है। ऑस्ट्रिया सरकार ने धार्मिक सिद्धांतों और संविधान का उल्लंघन करने के बाद मस्जिद को बंद करने का निर्णय लिया है। हाल ही में ऑस्ट्रिया की सरकार ने संविधान के उल्लंघन के चलते दो और मस्जिदों को बंद कर दिया है। दो मस्जिदों में से एक मस्जिद ऑस्ट्रिया के कानून के तहत पंजीकृत है जबकि दूसरी मस्जिद को एक इस्लामिक संगठन ' मेलित इब्राहिम एसोसिएशन' संचालित करता है।

रवि, 08 नवंबर 2020 - 10:16 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Austria, Mosque, Radical muslims

Courtesy: Aajtak news