म्यांमार में 50 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद कई जिलों में सेना द्वारा लगाया गया मार्शल लॉ
म्यांमार में मार्च 14, 2021 को हुए हिंसक घटनाओं के बाद सेना द्वारा कई जिलों में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। देश के कई इलाकों में सू-ची की रिहाई की मांग को लेकर किये गए प्रदर्शन में पुलिस और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियाँ चलाई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी है। मार्शल लॉ लगे जिलों में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सैन्य अदालत में मामला चलाया जाएगा। फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक संख्या में लोग मारे गए है, जिसमें यंगून में सबसे… read-more
Tags: Myanmar, Myanmar Military Coup, Protests, Martial Law
Courtesy: BBC NEWS
म्यांमार में सुरक्षा बलों ने ली छह प्रदर्शनकारियों की जान
म्यांमार में तानाशाही की सरकार चला रही सेना ने प्रदर्शन कर रहें लोगों पर गोलियां बरसाकर 6 लोगों की जान ले ली है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया के जरिये उजागर हुई है जिसमें बताया गया कि 4 प्रदर्शनकारियों की मौत मांडले शहर में हुई है, वहीं 2 प्रदर्शनकारी दक्षिण मध्य शहर प्याय में मारे गए हैं। बता दें कि म्यांमार में लोकतंत्र की सरकार को सेना ने हटाकर अपना कब्जा स्थापित कर लिया है और अब तक कुल 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया है… read-more
Tags: Myanmar, Myanmar Military, Firing
Courtesy: Outlook hindi
फेसबुक ने किया म्यांमार सेना का फेसबुक पेज डिलीट
सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी फेसबुक ने म्यांमार की सेना द्वारा चलाए जा रहे फेसबुक पेज ‘टैटमाडौ ट्रू न्यूज़ इन्फॉर्मेशन टीम’ पेज को हिंसा भड़काने के लिए डिलीट कर दिया है। म्यांमार में सेना के अधिग्रहण के विरोध में हज़ारों लोग सड़को पर आये हुए है और लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित नेता आंग सान सू की और उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के अन्य सदस्यों की रिहाई की मांग कर रहे है। म्यांमार में आंदोलन कर रही भीड़ पर सुरक्षाबलों द्वारा खुली फायरिंग… read-more
Tags: Facebook, Myanmar Military, Myanmar, Military coup
Courtesy: BBC NEWS
म्यांमार: सेना की ख़िलाफ़त करने पर होगी 20 साल की सज़ा
म्यांमार में सेना के तख्तापलट के बाद अब तानाशाही के मंज़र दिखने लगे हैं। देश में ऐलान किया गया है कि अगर कोई सेना से ख़िलाफ़त करेगा तो उसे 20 साल की सज़ा सुनाई जाएगी। वहीं, नेता आंग सांग सू की कि रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहें लोगों को सेना ने चेतावनी दी है। साथ ही प्रदर्शन को खत्म करने के पैंतरे अपनाते हुए सेना ने सोशल मीडिया साइट्स बैन कर दी है व कई इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बन्द कर दिया है।
Tags: Myanmar, Myanmar Military, Nationwide Protest
Courtesy: Live Hindustan
म्यांमार: लोकतांत्रिक सरकार का तख़्तापलट करने वालों पर US ने की कार्रवाई
म्यांमार में लोकतांत्रिक रूप चुनी गयी सरकार के खिलाफ तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले तथा म्यांमार के राष्ट्रपति विन म्यिंट एवं आग सान सू को हिरासत में लेने वाले 10 वर्तमान तथा पूर्व सैन्य अधिकारियों समेत तीन सैन्य संस्थाओं पर अमेरिका ने फरवरी 11 तक प्रतिबंध लगा दिया। इन 10 अधिकारियों में से 6 अधिकारी राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं, जिन पर तख्तापलट के आरोप है। इनके साथ ही म्यांमार की तीन कंपनियों पर भी रोक लगा दी गयी है।
Courtesy: The Print
म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा, इंटरनेट सर्विस आंशिक रूप से बहाल
म्यांमार में तख्तापलट के बाद से मिलिट्री शासन के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी है। आंग सान सू की चुनी हुई सरकार को गिराने के खिलाफ लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है व उनकी रिहाई की मांग की जा रही है। मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स ने इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी कर दी है, वहीं विरोध के बाद आंशिक रूप से इंटरनेट सेवा बहाल की गई है। विरोध में शामिल लोगों ने हवा में हाथ उठाकर तीन उंगलियों से सलामी दी जो पड़ोसी थाईलैंड में विरोध का प्रतीक बन चुका है। हालांकि… read-more
Tags: Myanmar, militry rule, ang san su ki, Dictatorship
Courtesy: Jagran News
म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ बढ़ते विरोध प्रदर्शन के चलते बंद की गयी इंटरनेट सर्विस
म्यांमार में तख्तापलट के बाद लोगों का गुस्सा मिलिट्री शासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। इसी बीच म्यांमार में बहुत सारे लोगों की इंटरनेट सर्विस भी बंद हो गयी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। विशेष रूप से फरवरी 6 की सुबह से मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा इंटरनेट की बहुत कम कर दी गयी है। साथ ही ब्रॉडबैंड सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। यहाँ कई लोगों की टेलीफोन सर्विस चालू है तो कुछ लोगों की टेलिफोनिक लाइन को काट दिया गया है… read-more
Tags: Myanmar, Internet, protest
Courtesy: Aajtak news
म्यांमार में सेना के तख्तापलट के बाद फेसबुक पर लगायी गई अस्थायी रोक
म्यांमार में नई सरकार के सैन्य शासन के खिलाफ प्रतिरोध के चलते, सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म फेसबुक पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि ''म्यांमार में दूरसंचार प्रदाताओं को फेसबुक पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया गया है।'' हालांकि प्रवक्ता ने बताया है कि प्राधिकारियों से सेवा को बहाल करने का आग्रह किया जा रहा है। फेसबुक पर बैन लगने के कारण, म्यांमार के निवासी अपनों से संपर्क और महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं पहुंचा… read-more
Tags: Facebook App, Myanmar, Myanmar Government, facebook ban
Courtesy: Hindustan Samachar
म्यांमार में इंटरनेट सेवा के रुकने के बाद 'ब्रिजफाई' एप का बढ़ा इस्तेमाल
म्यांमार में फरवरी 1 को सैनिक शासकों ने देश में इंटरनेट सेवा रोक दी थी। बाद में इसे बहाल कर दिया गया। लेकिन इस बीच बड़ी संख्या में ब्रिजफाई एप को डाउनलोड किया गया। इस एप को मेक्सिको की एक कंपनी ने तैयार किया है। ये एप ब्लूटूथ के जरिए काम करता है। यह इंटरनेट सेवा ना होने पर भी दो फोन के बीच संदेश का आदान-प्रदान करने में सक्षम है। कंपनी ने ट्वीट में कहा कि "हमें उम्मीद है कि इस कठिन वक्त में ये एप म्यांमार के लोगों के काम आएगा।"
Tags: Bridgefy, Myanmar, Military Rule, Masseging app
Courtesy: Amarujala News
म्यांमार की सेना के तख्तापलट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी चेतावनी
लोकतांत्रिक देश म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर दिया है, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है। बाइडेन ने म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाने की बात कही है व विश्व भर के देशों को म्यांमार में सत्ताधारी सेना के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा है। वहीं, स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत देश के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लेने के कदम की भी अमेरिका ने आलोचना की है। बता दें कि सेना ने घोषणा ने की है कि वे एक साल तक म्यांमार में सत्ता… read-more
Tags: Joe BIden, Myanmar, Myanmar Military, Military Rule, United States Of America
Courtesy: Live Hindustan