Delhi Metro

फोटो: India TV News

यात्रियों की आसानी के लिए जल्द ही नया ऐप लॉन्च करेगी दिल्ली मेट्रो

देश का सबसे बड़ा मेट्रो ट्रेन ऑपरेटर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) एक नया ऐप लॉन्च करने की योजना बना रहा है जो यात्रियों को अंतिम-मील कनेक्टिविटी, मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज और ई-शॉपिंग की सुविधा सहित विभिन्न सेवाओं को बुक करने में सक्षम बनाएगा। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि ऐप "मेट्रो यात्रियों को मेट्रो में यात्रा करते समय उत्पादों और बुक सेवाओं की एक श्रृंखला खरीदने और… read-more

सोम, 20 फ़रवरी 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: DMRC, new app, Smart Card, e-shopping app, Launch

Courtesy: Live Hindustan

Road Safty

फोटो: Maakan

कॉलेज छात्र द्वारा बनाया गया यह ऐप सड़क दुर्घटनाओं को करेगा खत्म

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे मोहित ने 'रोड प्लस' नाम से एक ऐप तैयार किया है। इस ऐप की मदद से सड़क दुर्घटनाओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के इस्तेमाल से बना यह ऐप चलाने वाले कि व्यवहार और गाड़ी में बैठने के तरीके को मॉनिटर कर असमान्य स्थिति में गाड़ी स्टार्ट नहीं होने देगा। देश-दुनिया में 2025 के बाद इस तरह की टेक्नोलॉजी की मांग ज्यादा होने वाली है।

मंगल, 01 जून 2021 - 02:35 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: road plus, Road accident, new app, Chandigarh

Courtesy: Jagran

Diseases in crops

फोटो: Agri Wa Gov Au

भारतीय वैज्ञानिकों कर रहे हैं रोगग्रस्त फसलों की पहचान करने वाले ऐप पर काम

भारतीय वैज्ञानिकों कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फसल के पौधों में रोगों की पहचान करने के लिए गहन-शिक्षण तकनीकों का उपयोग कर रहे है जिसे मोबाइल फोन ऐप में शामिल किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में किसानों को रोगग्रस्त पत्ती का एक स्नैपशॉट लेना होगा जिसके बाद ऐप छवि का विश्लेषण कर वास्तविक समय में फसल में लगी बीमारी की पहचान बताएगा। इस एप्लीकेशन की मदद से किसानों को स्वस्थ और रोग वाले पौधों के बीच अंतर भी बताएगा।

रवि, 28 मार्च 2021 - 07:45 PM / by Shruti

Tags: Agriculture, new app, App for crops, diseases in crops, Scientist

Courtesy: Downtoearth News

Instagram

फ़ोटो: Digital Information World

Instagram Lite दुनियाभर के 170 देशों में हुआ लॉन्च, महज 2 MB का है एप

इंस्टाग्राम ने अपना लाइट वर्जन Instagram Lite ऐप दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि भारत में 45 फीसदी मोबाइल यूजर्स के पास 4जी सपोर्टेड फोन नहीं है। ऐसे यूजर्स को महज 2MB का ये ऐप 2G नेटवर्क पर भी हाई क्वालिटी एक्सपीरियंस देगा। भारत में धीमे इंटरनेट की समस्या से इंस्टाग्राम लाइट काफी काम का साबित होगा। छोटे साइज का होने के कारण यह ऐप कम डेटा और फोन के स्पेस का कम इस्तेमाल करेगा। फिलहाल इसका iOS वर्जन नहीं आया है।

गुरु, 11 मार्च 2021 - 11:48 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Instagram Updates, Instagram Lite, Social Media, new app

Courtesy: Live Hindustan