kanwar yatra

फोटो: Crime Tak

कांवर यात्रा के मद्देनजर नोएडा में शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो दिनों तक शराद की दुकानों को बंद रखा जाएगा। गौतमबुद्ध गनर के डीएम सुहास एल.वाई ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ये आदेश जारी किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाली देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। यानी ये दुकानें जुलाई 25 और 26 को नहीं खोली जाएंगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Noida, wine shop, kanwar yatra, kanwar yatra 2022

Courtesy: news 18

Kanwar Yatra 2022

फोटो: Native Planet

कांवड़ यात्रा 2022: नोएडा रूट पर बंद रहेगी अवैध शराब, मांस की दुकानें

गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने अपने विभागों को कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर कोई भी अवैध शराब या मांस की दुकानें संचालित न हों। कानून और व्यवस्था की स्थिति की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल यतिराज की अध्यक्षता में यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सड़कों पर जलभराव न हो और वे अच्छी तरह से रोशनी और गड्ढों से मुक्त हों।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Noida, meat and liquor shops, kanwar yatra

Courtesy: News 18

Section 144

फोटो: Patrika

त्योहारों और परीक्षाओं को देखते हुए नोएडा में लागू हुई धारा 144

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी परीक्षाओं और त्योहारों को देखते हुए जुलाई एक से अगस्त 31 तक धरा 144 लागू रहेगी। जुलाई एक को जगन्नाथ शोभा यात्रा, जुलाई 10 को बकरीद, अगस्त 9 को मुहर्रम और अगस्त 15 को स्वतंत्रता दिवस समारोह जैसे कुछ आयोजनों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए एडीसीपी द्विवेदी ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत दिशा-निर्देश जारी किए।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Noida, section 144, Festivals, Exams

Courtesy: The News Ocean

Noida Imposes Section 144

फोटो: Patrika

कोविड मामलों में वृद्धि के बीच यूपी के गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू

आगामी त्योहारों और बढ़ते COVID-19 संक्रमणों को देखते हुए, गौतमबुद्धनगर में मई 1 से 31 तक धारा 144 CRPC लागू कर दी गई है। पुलिस आयुक्तालय गौतमबुद्धनगर के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तालय ने एक बयान में कहा, "उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी को विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर पूजा और नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी… read-more

सोम, 02 मई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Noida, imposes section 144, Spike, Covid-19, masks mandatory, section 144

Courtesy: Money Control

New Covid Cases In Noida

फोटो: Jansatta

नोएडा में दर्ज हुए 16 बच्चों समेत 44 नए कोविड मामले

जिला स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल 14 को कहा, उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले एक हफ्ते में 16 बच्चों सहित 44 लोगों ने कोविड पॉजटिव पाए गए। विभाग ने कहा कि जिले में सक्रिय मामलों की संख्या अब 167 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में नोएडा में 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थय विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Noida, Covid cases, children

Courtesy: One India

twin towers noida

फोटो: Hindustan Times

नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की तैयारी, रूट रहेगा बाधित

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक बिल्डर की 32 मंजिला ट्विन टॉवर को गिराने का ट्रायल रन अप्रैल 10 को किया जाएगा। ये पहला मौका है जब भारत में इतनी बड़ी इमारत को गिराया जाएगा। इस इमारत को गिराने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर बताया कि बिल्डिंग के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। ये ट्रायल रन दोपहर ढाई बजे के करीब किया जाएगा।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Noida, Trial Run, Supertech, Twin Towers

Courtesy: NDTV Hindi

noida twin tower

फोटो: Hindustan Times

पूरी हुई सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की तैयारी, अप्रैल 10 को होंगे ध्वस्त

नोएडा में सुपरटेक ट्विन टॉवर का टेस्ट ब्लास्ट अप्रैल 10 को किया जाना है, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। ब्लास्ट के लिए सुबह नौ बजे लगभग पांच किलो विस्फोटक एक्स्प्लोसिव के जरिए ब्लास्ट होगा। टेस्ट ब्लास्ट की रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके बाद ये तय होगा कि मई 22 को इस टॉवर को गिराने में कितने एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि ट्विन टॉवर को गिराने में लगभग चार हजार किलो एक्सप्लोसिव की जरुरत होगी।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 04:25 PM / by रितिका

Tags: Supertech, noida twin towers, Twin Towers, Noida

Courtesy: News 18 Hindi

Section 144 Implemented Till April 30 Police Commissionerat

फोटो: Oneindia

रमजान, रामनवमी और स्कूल परीक्षा को देखते हुए अप्रैल 30 तक धारा 144 लागू: नोएडा

गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने रमजान, रामनवमी, अंबेडकर जयंती और चल रहे हाईस्कूल (कक्षा 10वीं), इंटर परीक्षा (कक्षा 12वीं) को देखते हुए अप्रैल 1 से अप्रैल 30 तक जिले में धारा 144 लागू कर दी है। गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्तालय ने अप्रैल 1 को इस संबंध में एक आदेश जारी कर कहा कि शांति और सद्भाव बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है और कई त्योहारों को देखते हुए जिले की सीमा के भीतर धारा 144 लागू करने का निर्णय… read-more

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: section 144, Noida, police commissionerate

Courtesy: ABP Live

Spa Centre Fire

फोटो: India Ahead Hindi

Noida में स्पा सेंटर में लगी भीषण आग में महिला सहित 2 लोगों की मौत

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र, गिझौड़ गांव में आशीर्वाद कांप्लेक्स स्थित स्पा सेंटर में फ़रवरी 17 को शाम 5.30 बजे भीषण आग लग गई। स्पा सेंटर में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। खबर के मुताबिक इस घटना में महिला कर्मचारी समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 10:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Noida, Spa Centre, Massive Fire, Two Killed

Courtesy: Aaj Tak

Pollution control tower

फोटो: Twitter

नोएडा में लगा पहला एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर: उत्तर प्रदेश

नोएडा की हवा अब प्रदूषण मुक्त होगी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर नोएडा में वायु प्रदूषण नियंत्रण टॉवर की स्थापना की है। नवंबर 17 को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने इसका उद्घाटन किया है। ये टॉवर डीएनडी फ्लाईवे और स्लिप रोड़ के बीच लगाया गया है जिससे एक वर्ग किलोमीटर के इलाके की हवा साफ होगी। इस टॉवर के जरिए बड़े स्तर पर हवा को साफ किया जाएगा।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Air Pollution, Noida, noida authority office, BHEL, Mahendra Nath Pandey

Courtesy: AajTak News