Unpredictable covid strain

फोटो: Time Magazine

अहमदाबाद में कोविड के मरीज़ों में देखे गए नए म्यूटेंट स्ट्रेन से डॉक्टर चिंतित 

अहमदाबाद में कोविड के मरीज़ों को ‘ग्राउंड ग्लास ओपैसिटी’, फेफड़ों में क्षति से अचानक निमोनाइटिस हो जाने की शिकायतें आ रही हैं। कोरोना वायरस के इस नए अप्रत्याशित स्ट्रेन को देखकर डॉक्टर्स भी चिंतित हैं। डॉक्टर्स के अनुसार यह नया म्यूटेंट स्ट्रेन मरीज़ों को ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर्स की ओर ले जा रही है। वहीं अहमदाबाद नगर निगम के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने इससे इनकार करते हुए ऐसे किसी रुझान से इनकार किया है।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 08:53 PM / by Shruti

Tags: Covid-19, Patients, Ahmedabad, Doctors, Covid Strain

Courtesy: The Print News

Corona virus

फोटो: Zeenews

दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज

कोरोना वायरस से देश में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं, यहां आबादी ज़्यादा होने के कारण केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में बीते दिन कुल 7437 नए केस सामने आये हैं। दिल्ली के एम्स ने कोरोना के बढ़ने के कारण ओपीडी सर्विस बंद कर दी हैं। मुंबई में भी कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में करीब नौ हज़ार केस सामने आये हैं। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या भी 83 हज़ार को पार कर गई है।… read-more

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 03:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Delhi Corona, Mumbai, Corona Crisis, Cases, Increase, highest records, Patients

Courtesy: Aajtak News

Fruits for diabetic patients

फोटो: Punjab Kesari

डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं इन फलों का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें शुगर की मात्रा कम होती है और जिनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को रसभरी, अमरूद,आड़ू, जामुन और कीवी का सेवन करना चाहिए, इन फलों में चीनी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जामुन, शुगर के साथ पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कण्ट्रोल रखते हैं। 

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: diabetic, Fruits, blood sugar, Patients, health care

Courtesy: Jagran News

Asthma

फोटो: healthline

होली खेलने से पहले अस्थमा के मरीज बरतें सावधानी

होली के दिन रंगों में मौजूद हानिकारक तत्वों से अस्थमा मरीजों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रंग खेलते समय अस्थमा के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत होती है। होली पर अस्थमा मरीजों को सूखे रंग से दूर रहना चाहिए, आर्टिफिशियल रंगों के बजाय नेचुरल कलर्स का उपयोग करें, होली खेलते समय इनहेलर पास रखना चाहिए। होली के रंग से अस्थमा पीड़ित बच्चों का ख़ास ध्यान रखें। सांस की समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार जैसे फोर्टिफाइड दूध, संतरे का रस और अंडे… read-more

सोम, 29 मार्च 2021 - 01:00 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, health care, Asthma, Patients, precaution

Courtesy: Jagran