Sonali Phogat

फोटो: The Indian Express

सोनाली फोगाट मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर 13 दिन रहेंगे न्यायिक हिरासत में

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को सितंबर 10 को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से लगभग दो सप्ताह के समय से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गोवा के अलावा हरियाणा में भी सबूत इकट्ठे किए है। बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत 17 दिनों पूर्व गोवा में की गई थी।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: sonali phogat, Goa, Police, Judicial Custody

Courtesy: AajTak News

lathicharge

फोटो: The Times of India

गुजरात के बनासकांठा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लव जिहाद के खिलाफ निकाली जा रही थी रैली

गुजरात के बनासकांठा में सितंबर 3 को लव जिहाद के खिलाफ निकाली गई रैली में बेकाबू हुए हालात को काबू में पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस रैली में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। लाठीचार्ज में एक युवक के घायल होने की जानकारी है। पुलिस रैली स्थल पर हालात को काबू करने की मशक्कत कर रही है। बनासकांठा में लव जिहाद को लेकर सितंबर 3 को बंद भी किया गया है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Lathicharge, Gujarat, Love Jihad, Police

Courtesy: TV 9 hindi

Gyanendra Prasad

फोटो: Asianet News

भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

तेलंगाना बीजेपी के नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद का निधन हो गया है। उनका शव हैदराबाद स्थित घर में पंखे से लटकता मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। जांच में जुटी पुलिस को अबतक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने नेता के परिवार की मांग पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Telangana, BJP, Death, Police, Suicide

Courtesy: ndtv

Car

फोटो: Cartoq

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें की बरामद, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। 

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 08:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Police, arrest, ACTION ON GST THIEVES

Courtesy: Amar ujala

Paramhansacharya

फोटो: India Today

महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य को यूपी पुलिस ने उनके घर पर किया नजरबंद

अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य को यूपी पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। बता दें महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य नाराज चल रहे है और रौहानी जा कर हनुमान चालीसा पढ़ने की तैयारी में थे। जब प्रशासन को परमहंसाचार्य के फैज ए आम मुस्लिम इंटर कॉलेज जाने की भनक मिली तब अयोध्या डीएसपी सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें जाने से रोका। यूपी पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद किया है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 06:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ayodya, Police, hanuman chalisa, DSP

Courtesy: Hindustan

Assam

फोटो: India Today

असम की बारपेटा जिला पुलिस ने जिहादी गतिविधियों में संलिप्तता पर आठ लोगों को किया गिरफ्तार

असम की बारपेटा जिला पुलिस ने बारपेटा में अदालत के समक्ष आठ लोगों को पेश किया। आरोपियों को इस्लामिक आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और AQIS/ABT के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। यह लोग कट्टरपंथी प्रक्रिया में शामिल थे जो भारत के राष्ट्रीय हित के लिए सही नहीं थे। 

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Assam, Barpeta, Police, AQIS, ABT

Courtesy: News18

Pak drone

फोटो: Indian Express

पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र पंजाब में तीन किलोमीटर अंदर घुसकर गिराई हीरोइन की खेप

पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र की तीन किलोमीटर अंदर घुसकर नेष्टा गांव के डीएवी पब्लिक स्कूल के मैदान में हेरोइन की खेप गिराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी करते मैदान से पांच किलो हेरोइन बरामद की। फिलहाल अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 06:49 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Drone, DAV Public School, Police

Courtesy: Amar ujala

 Sidhu Moosewala

फोटो: My Sirsa News

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे पुलिस ने किए गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के चार गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े है। अंबाला पुलिस की सीआईए 2 टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को चार दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस को इनके पास के 3 पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस और 3 खोखे बरामद हुए है। पुलिस अब इनसे कड़ी पूछताछ करेगी।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: sidhu musewala, Sidhu Moosewala, Crime, Police

Courtesy: ABP Live

Katrina Kaif, Vicky Kaushal

फोटो: India Today

मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को धमकी देने के आरोप में मनविंदर सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक स्ट्रगलिंग एक्टर है, और कैटरीना का फैन है। वो कैटरीना से शादी करना चाहता था इसलिए कुछ महीनों से वो लगातार कैटरीना और विक्की को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था इतना ही नहीं राह चलते वो कैटरीना का पीछा भी कर रहा था।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 03:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mumbai, विक्की कौशल, Katrina Kaif, Police

Courtesy: News18

Sidhhu Moose Wala

फोटो: India TV

पंजाब पुलिस ने चार गैंगस्टर को एनकाउंटर में मार गिराया, दो सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी

पंजाब पुलिस ने चार गैंगस्टर को एनकाउंटर में मार गिराया। इनमें से दो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी शूटर्स थे। इनकी पहचान जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के रूप में हुई है। मुठभेड़ अमृतसर में चिचा भकना गांव में हुई। यह गांव पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी के पास स्थित है। मुठभेड़ करीब 5 घंटे तक चली है। इस एनकाउंटर में पंजाब पुलिस के करीब 300 जवान शामिल थे।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 06:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Punjab, Encounter, Police, Sidhu Moose Wala, Amritsar

Courtesy: Hindustan