बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने किया धमकी भरा फोन आने का दावा, पुलिस जांच जारी
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने मार्च 28 को मुजफ्फरनगर पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। टिकैत ने शिकायत में आरोप लगाया है कि फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत टिकैत के ड्राइवर परवेज त्यागी ने दर्ज कराई थी। यह मामला मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया है।
Tags: rakesh tikait, threat call, claims
Courtesy: India TV
फिर शुरू होगा किसान आंदोलन, जनवरी 31 को किसान मनाएंगे वायदा खिलाफ दिवस
लखीमपुर खीरी कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी को लेकर जनवरी 21 को किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में आंदोलन करेंगे। हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में कहा गया कि, सरकार ने जो हमसे वादे किए थे वो पूरे नही किए हैं। इसके साथ बैठक में निर्णय लिया गया है कि 31 जनवरी को वायदा खिलाफी दिवस मनाया जाएगा और फरवरी से मिशन यूपी की शुरुआत होगी।
Tags: Sanyukt Kisan Morcha, rakesh tikait, Ajay Mishra Teni, Lakhimpur Kheri
Courtesy: Dainik Bhaskar
आज पूरी तरह खाली हो जाएगा गाजीपुर बॉर्डर, राकेश टिकैत निकालेंगे फतह मार्च
एक साल से ज़्यादा जारी किसान आंदोलन आज पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह हवन करने के बाद फतह मार्च निकालेंगे। यह फतह मार्च गाजीपुर बॉर्डर से सिसौली गांव तक जाएगी। इस दौरान राकेश टिकैत का कई जगह स्वागत भी किया जाएगा। इस फतह मार्च में जुड़ने के लिए गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के गांवों से किसान आना भी शुरू हो गए हैं।
Tags: Kisan Andolan, Gazipur border, rakesh tikait, Singhu Border
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
एक साल से जारी किसान आंदोलन आज हो सकता है समाप्त
कृषि कानूनों को लेकर बीते एक साल से जारी किसान आंदोलन दिसंबर 9 को समाप्त हो सकता है। दिसंबर 8 को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में कहा गया है कि सरकार ने MSP गारंटी, किसानों पर दर्ज केसों की वापसी, आंदोलन के दौरान मारे गए किसान को मुआवजा और पराली जलाने पर जुर्माना हटाना जैसे मुद्दों पर सरकार से सहमति बन गई है। सरकार आज इसको लेकर एक आधिकारिक पत्र भेजे तो यह आंदोलन आज ही खत्म हो जाएगा।
Tags: India, Kisan Andolan, Central Government, rakesh tikait
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव
लखनऊ में नवंबर 22 को किसान महापंचायत में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव जमकर गरजे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार MSP की गारंटी और अन्य मुद्दों पर बात कर ले, वरना हम जाने वाले नही हैं। उन्होंने अजय मिश्र को भी जेल में डालने की मांग की। इसके साथ योगेंद्र यादव ने पीएम को अहंकारी बताया और कहा कि बंगाल में उन्हें छोटा इंजेक्शन मिला, अब यूपी में चुनाव में उन्हें बड़ा इंजेक्शन देना पड़ेगा।
Tags: Kisan Mahapanchayat, Lucknow, rakesh tikait, Yogendra yadav
Courtesy: Dainik Bhaskar
तत्काल खत्म नहीं होगा आंदोलन: राकेश टिकैत
पिछले काफी समय से कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसान आंदोलन चल रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा करते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। हालांकि इसके बाद भी किसान नेता राकेश टिकैत आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इन कानूनों को संसद में रद्द नहीं किया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
Tags: Farm Bills, rakesh tikait, PM Narendra Modi, National
Courtesy: NDTV News
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप ने राकेश टिकैत पर लगाए ठगी के आरोप
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सितंबर 18 को राकेश टिकैत पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टिकैत बिना ठगे कोई काम नहीं करते। वहीं कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत पर शराब तथा नोट बांटने आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस द्वारा फंडिंग मिलने की भी बात कही है। उन्होंने कहा ये लोग असली आंदोलन नहीं कर रहे है।
Tags: Bhartiya Kisan Union, rakesh tikait, Kisan Andolan, Farmers Protest
Courtesy: AajTak News
भाजपा पर तंज़ कसते हुए राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा भाजपा का चचा जान
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा कि अब यूपी में भाजपा को टक्कर देने उनके चचा जान यानी एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी आ गए है। दरअसल, राकेश टिकैत ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है ठीक उसी प्रकार ओवैसी भी करते है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की माँगो को पूरा नहीं करने पर किसान भाजपा को सत्ता से निकाल फेंकेंगे।
Tags: rakesh tikait, kisaan andolan, BJP, Asaduddin Owaisi
Courtesy: Amar ujala
किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राकेश टिकैत
करनाल में हुई बीजेपी पार्टी की बैठक के खिलाफ अगस्त 28 को किसानों के प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे किसानों के नेता राकेश टिकैत का गुस्सा बढ़ गया है। अगस्त 29 को एएनआई से बात करते समय टिकैत ने कहा कि भारत में सरकारी तालिबान के कब्जे के साथ उनके कमांडर भी मौजूद हैं। उन्होंने पुलिसकर्मी को सरकारी तालिबान का कमांडर बताया। इस कारण कई जगहों पर सड़कों को जाम कर दिया गया है।
Tags: Karnal, farmer protest, rakesh tikait, Police
Courtesy: Hindustan News Hindi
किसानों ने राकेश टिकैत' पर लगाया विपक्ष को चुनाव जिताने के लिए आंदोलन करने का आरोप
दो किसान नेताओं ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया है। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास पचर ने 40 किसान संघों की छतरी संस्था यूनाइटेड किसान मोर्चा को 4 लोगों की निजी कंपनी करार देते हुए आरोप लगाया कि इसे राजनीतिक दलों द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। पचर ने कहा कि 'एसकेएम आज राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, बलबीर राजेवाल की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है।'
Tags: krishi kanoon, rakesh tikait, vikal PACHAR
Courtesy: Newstrack