Rakesh tikait

फ़ोटो: Aajtak

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को अज्ञात फोन नम्बर से जान से मारने की धमकी मिली है। भाकियू सदस्य विपिन कुमार ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति बीते 1 महीने से व्हाट्सएप पर टिकैत को मारने की धमकी दे रहा है व अभद्र व्यवहार कर रहा है। विपिन ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस मामलें की शिकायत दर्ज कराई है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 09:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rakesh tikait, Bhartiya Kisan Union, Death Threats

Courtesy: Punjab kesari

Road block

फ़ोटो: Patrika

राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में किसानों ने जाम किया अमृतसर-पठानकोट हाईवे

किसानों ने राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पठानकोट-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया है। हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व नेताओं पर लगाते हुए किसानों ने कहा है कि हम इस अमानवीय घटना की निंदा करते है। बता दें कि राजस्थान के अलवर के पास राकेश टिकैत के काफिले पर पत्थर,लाठी व अन्य हथियारों से अज्ञात लोगों द्वारा हमला हुआ था। बता दें कि इससे पहले भी आंदोलन से जुड़े कुछ नेताओं पर हमले हुए है। 

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 10:16 AM / by आकाश तिवारी

Tags: rakesh tikait, Kisan Andolan, Attack

Courtesy: Punjab kesari

Rakesh Tikait

फोटो: DNA

भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हुआ हमला

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में बीते 4 महीनों से किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर हमला हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो खुद राकेश टिकैत ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी है व लिखा -"राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें"। बता दें कि आंदोलन… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 10:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: rakesh tikait, Attack, Rajasthan

Courtesy: Brifly

Rakesh tikait

फ़ोटो: Zeenews.in

मई 10 तक गेहूं की फसल कट जाने के बाद तेज़ होगा किसान आंदोलन

किसान आंदोलन के विस्तार को लेकर भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि मई 10 तक गेंहू की फसल कट जाने के बाद आंदोलन और तेज़ होगा। वहीं, आगामी आठ महीनों तक आंदोलन चलाने की चेतावनी देते हुए टिकैत ने जानकारी दी कि अप्रैल 10 को वे कुंडली-मानेसर-पलवर एक्सप्रेस वे जाम करेंगे। बता दें कि बीते 4 महीनों से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है व दिल्ली की चारों ओर किसान बैठे हुए है।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 09:32 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, Bhartiya Kisan Union

Courtesy: Outlook hindi

Ghazipur Border

फोटो: ANI

35 दिनों के बाद खोला गया ग़ाज़ीपुर बॉर्डर, दिल्ली से उत्तर प्रदेश जा सकेंगे वाहन

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर जो पिछले 35 दिनों से बंद था उसको मार्च 2 को दोबारा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। आपको बता दें कि  जनवरी 26 को किसानों की ट्रेक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। हालांकि यह सुविधा केवल उन लोगों को दी गयी है जो ढीली से यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। नवंबर 26 से शुरू हुए किसान आंदोलन फिलहाल इस बॉर्डर पर जारी है उसकी व्यवस्था में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं… read-more

मंगल, 02 मार्च 2021 - 01:36 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Ghazipur Border, Kisan Andolan, rakesh tikait, Farmers' Protest

Courtesy: TOI

Rakesh tikait

फ़ोटो: Getty images

संसद का घेराव करना चाहते थे राकेश टिकैत, संयुक्त किसान मोर्चा ने लगा दी फटकार

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के संसद घेरने वाले बयान पर संयुक्त किसान मोर्चा ने नाराज़गी जताई है। मोर्चे के कई नेताओ ने टिकैत को नसीहत दी है कि वे ऐसे उटपटांग बयानबाज़ी ना करें क्योंकि उनके बयानों पर दुनिया भर की नजर होती है। इससे पहले टिकैत ने किसानों को अपनी फसलें बर्बाद करने का आदेश दिया था जिसके बाद कुछ किसानों ने इसपर अमल भी किया था। किसान नेताओं ने यह भी साफ कर दिया कि यह उनका निजी बयान है, इस तरह से कोई भी नेता बयान देता है तो… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 12:53 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhartiya Kisan Union, rakesh tikait, Sanyukt Kisan Morcha

Courtesy: Punjab kesari

Kisan andolan

फ़ोटो: Ndtv.com

शहादत दिवस को किसान संगठन निकालेंगे कैंडल मार्च, 18 फरवरी को होगा रेल रोको अभियान

किसान आंदोलन को नई रूपरेखा देने फरवरी 10 के दिन बुलाई गई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में कुछ नए फैसले लिए गए हैं। किसान संगठनों से फैसला किया है कि 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में 14 फरवरी को  देश भर में कैंडल मार्च निकालेंगे। आंदोलन की ताकत और बढ़ाने  के लिए फरवरी 18 के दिन किसान देश भर में रेल रोको अभियान को भी अंजाम देंगे। बता दें कि रेल रोको अभियान से पूर्व किसान भारत बंद करने जैसे हथकंडे अपना चुके हैं। 

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 09:08 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, Bharatiya Kisan Union, february 18

Courtesy: Punjab kesari

Farmer Protest

फोटो: DNA India

राकेश टिकैत का अल्टीमेटम, अक्टूबर 2 तक सरकार वापस ले कानून

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी 3 घंटे के "चक्का जाम" के बाद गाजीपुर बॉर्डर के मंच से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि "हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्टूबर तक का समय दिया है।" टिकैत ने कहा कि सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा, इसके साथ हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा।

शनि, 06 फ़रवरी 2021 - 07:21 PM / by Shruti

Tags: krishi kanoon, rakesh tikait, Chakkajaam

Courtesy: Hindustan News

Rakesh Tikait

फोटो: Twitter

हर गाँव से एक ट्रैक्टर पर 15 किसान 10 दिनों के लिए आंदोलन स्थल पर पहुँचें : राकेश टिकैत

कृषि कानून के विरोध में पिछले 70 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए किसानों ने नया फॉर्मूला ईजाद किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन और तेज करने एवं खेती प्रभावित नहीं हो इसके लिए किसानों को कहा कि "हर गांव से एक ट्रैक्टर पर 15 आदमी 10 दिन का समय लेकर आएं।" टिकैत के अनुसार, किसान संगठनों के नेता सरकार से बात करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन सरकार बात करने को राज़ी नहीं है ।

शुक्र, 05 फ़रवरी 2021 - 11:33 AM / by Suman Shekhar

Tags: Kisan Andolan, rakesh tikait, farmer protest

Courtesy: Abp News

Rakesh Tikait

फ़ोटो: Getty Images

फ्रंट फुट पर खेल रहे टिकैत अब हरियाणा की महापंचायत को करेंगे संबोधित

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन प्रमुख राकेश टिकैत अब हरियाणा के किसानों में जोश भरेंगे। दरअसल सांगवान खाप पंचायत के मुखिया सोमबीर सांगवान ने जानकारी दी है कि किसान नेता राकेश टिकैत फरवरी 7 के दिन हरियाणा के दादरी में महापंचायत को संबोधित करेंगे। वहीं, इस महापंचायत में किसान आंदोलन को और बड़ा रूप देने की रूपरेखा तैयार की जाएगी व बड़ी संख्या में किसानों को आंदोलन में शामिल किया जाएगा। बता दें कि इन पंचायतों ने हरियाणा के उप-… read-more

शुक्र, 05 फ़रवरी 2021 - 09:31 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Haryana, mahapanchayat, rakesh tikait, Khap panchayat

Courtesy: Live Hindustan