Taj mahal

फ़ोटो: Unsplash

International Women's Day: महिलाओं को संरक्षित स्मारकों पर मुफ्त प्रवेश की अनुमति

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक एम नंबिराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर में संरक्षित स्मारकों पर जाने वाली भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है। एएसआई के तहत मार्च 8 को ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सूर्य मंदिर, एलोरा गुफाएं, खजुराहो और अजंता गुफाओं जैसे स्मारकों में महिलाओं के लिए निशुल्क प्रवेश होगा। बता दें कि प्रत्येक वर्ष मार्च 8 को … read-more

सोम, 08 मार्च 2021 - 01:03 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: International women's day, Taj Mahal, Red Fort, Qutub Minar

Courtesy: Jagran News

Captain Amrinder singh

फ़ोटो: Getty Images

बीजेपी व आप कार्यकर्ताओं ने लहराया लालकिले पर निशान साहब: कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लालकिले वाली हिंसा के लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। लालकिले पर फहराए गए निशान साहब की बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि वो भाजपा व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फहराया था और इसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं का कोई हाथ नहीं है। वहीं, कैप्टन ने केन्द्र सरकार से हिंसा की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल का इसके पीछे हाथ है… read-more

शुक्र, 29 जनवरी 2021 - 10:36 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Captain Amarinder Singh, Kisan Andolan, Red Fort, BJP

Courtesy: Aajtak

Rahul gandhi

फ़ोटो: Getty images

लालकिला हिंसा के बाद राहुल गांधी ने की कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी 26 के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन को ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा-"विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं।" बता दें कि इससे पहले भी राहुल कई बार कानून वापस लेने की मांग कर चुके है व ज्ञापन भी सौंप चुके है।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 03:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, Red Fort, Krishi bill

Courtesy: Aajtak News

Ravneet bittu

फ़ोटो: Getty images

कांग्रेस सांसद ने लालकिले वाली हिंसा के पीछे बताया खालिस्तानियों का हाथ

ट्रैक्टर रैली के दौरान जनवरी 26 के दिन दिल्ली के लालकिले पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने खालिस्तानी संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस पर आरोप लगाया है। बिट्टू ने कहा कि इस संगठन ने ही झंडा फहराने वाले के लिए 1 करोड़ 80 लाख का इनाम रखा था। उन्होंने कहा कि "मैंने सुना कि सिख फॉर जस्टिस ने ऐलान किया था कि कब स्टेज पर कब्जा करना है और झंडा फहराने वाले को कितना इनाम दिया जाएगा।" वहीं, कांग्रेस भी लगातार कृषि कानून का विरोध करती आई है।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 02:57 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ravneet bittu, Indian National Congress, Red Fort, Khalistan Group

Courtesy: Aajtak News

Sanjay raut

फ़ोटो: Getty images

शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार को ठहराया लालकिले में हुई हिंसा का जिम्मेदार

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के लालकिले में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है व केंद्र की मोदी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। हिंसा को राष्ट्रीय शर्म की बात कहते हुए राउत ने कहा कि "केंद्र सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए और कल जो पूरी दुनिया ने देखा वो पहले कभी नहीं हुआ।" बता दें कि राउत पहले भी कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेर चुके है।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 01:54 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Sanjay Raut, Shivsena, Red Fort

Courtesy: Aajtak News

sunny deol and deep siddhu

फोटो: Aajtak news

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं दीप सिद्धू के साथ सनी देओल की तस्वीरें

72वें गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली के लाल किले पर किसान यूनियन एवं सिख धर्म की पताका लहराने वाले दीप सिद्धू की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीप बॉलीवुड अभिनेता एवं सह भाजपा नेता सन्नी देओल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नज़र आ रहे हैं। कई विपक्षी पार्टियों ने लाल किले पर हुए शर्मनाक वाक्ये को भाजपा द्वारा सुनियोजित घटना करार दिया है। सन्नी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मेरा या मेरे परिवार का दीप… read-more

बुध, 27 जनवरी 2021 - 12:40 PM / by Suman Shekhar

Tags: Red Fort, Sunny Deol, नरेंद्र मोदी, Farmer's Bill

Courtesy: Aajtak News

Red fort violence

फ़ोटो: Getty images

हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ड्रोन द्वारा कर रही है लालकिला परिसर की निगरानी

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली के समय लालकिले व दिल्ली के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है व लालकिला परिसर में अब ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है। वहीं, हिंसा के लिए किसान नेता समेत कई प्रदर्शनकारियों पर 22 केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि वे हर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी हिंसा के आरोपियों की शिनाख्त करने में लगे हए हैं।

बुध, 27 जनवरी 2021 - 12:07 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Red Fort, violence, CCTV Footage, Delhi Police

Courtesy: Aajtak News