धमाकेदार एक्शन के साथ आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म 'RRR' का ट्रेलर
एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक पीरियड फिल्म है और इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर काम कर रहे हैं। इन सबके अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आएंगे हैं। पहले यह फिल्म जुलाई 30 को रिलीज होने वाली थी, पर अब इसे जनवरी 7, 2022 को रिलीज किया जायेगा।
Tags: RRR, trailer out, Release Date
Courtesy: Newstrack
अप्रैल 14 ,2022 को रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा''
आमिर खान और करीना कपूर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया गया है। आमिर खान प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म को बैसाखी के मौके पर अप्रैल 14, 2022 को रिलीज किया जाएगा। इसका एक पोस्टर भी करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। लाल सिंह चड्डा छह बार अकैडमी अवॉर्ड-विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है।
Tags: Lal Singh Chadha, Release Date, Aamir Khan, Kareena kapoor khan
Courtesy: NDTV Hindi
संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड
संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन सितंबर 19 को दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय रखा गया है। परीक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट चैक कर सकते है।
Tags: JPSC, Admit Card, Release Date, Jharkhand
Courtesy: Dainik Jagran
KGF 2 के लिए फ़ैन्स को अभी और करना होगा इंतज़ार
साउथ इंडियन फ़िल्म 'KGF' 2 की रिलीज़ डेट को और आगे बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म के मेकर्स अब इसको किसी खास मौके पर रिलीज़ करना चाहते हैं जिससे कि फ़िल्म की कमाई को कोई नुकसान न हो। इससे पहले फ़िल्म रिलीज़ को लेकर दो तारीख़े सामने आई चुकी हैं। इससे पहले फिल्म जुलाई और फिर सितम्बर की 9 तारीख को रिलीज होने वाली थी।
Tags: KGF2, Yash, Release Date, Movies
Courtesy: Zee News
नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होगा स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' का सीजन 5
नेटफ्लिक्स की स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज़ मनी हाइस्ट की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मनी हाइस्ट का आख़िरी भाग इस साल सितम्बर 13 वॉल्यूम 1 और दिसम्बर 3 को दूसरा वॉल्यूम रिलीज किया जाएगा। इसके 4 सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुके हैं। दर्शकों के… read-more
Tags: Netflix, money heist, Release Date, season 5
Courtesy: Jagran
Zee5 प्लेटफॉर्म पर भारत में रिलीज होगी 'फ्रेंड्स रीयूनियन'
भारत में प्रशंसकों के संदेह को दूर करते हुए, Zee5 ने घोषणा की है कि वह देश में 'फ्रेंड्स रीयूनियन' एपिसोड को अपने मंच पर प्रसारित करेगा। इस बारे में Zee5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा, "भारत में 'दोस्तों' के प्रशंसकों के लिए उनके पुनर्मिलन को प्रस्तुत करने का यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है। मई 27 को रिलीज होने वाले एपिसोड में साल 2004 के बाद सभी छह कलाकार एक साथ नज़र आएंगे।
Tags: friends the reunion, Zee5, Release Date
Courtesy: News 18
सलमान ने अपनी फिल्म 'राधे' पर चलाई कैंची, ड्रग्स और अजान से जुडे़ सीन हटाए
सलमान खान ने मेकर्स के साथ मिलकर 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म में 21 सीन काट दिए हैं। पिछले ही दिनों में सेंसर बोर्ड ने बिना कोई कट लगाए फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया था। टाइम्स की खबर के अनुसार सलमान किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी में पड़े बिना फिल्म को पारिवारिक फिल्म की तरह प्रमोट करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में ड्रग्स से जुड़े 6 और अजान से जुड़े कुछ सीन्स भी हटाए गए हैं।
Tags: RADHE THE MOST WANTED BHAI, Salman Khan, Release Date, film
Courtesy: Jagran News
मई 13 को लॉन्च हो रहा है Redmi Note 10S, कंपनी ने किया कन्फर्म
Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 10S मई 13, 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Redmi के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट जारी करके फोन लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा किया गया है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन में एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, डॉर्क ग्रे और व्हाइट कलर में आएगा। यह हाई… read-more
Tags: Redmi, Launch, Smartphones, Release Date
Courtesy: Jagran News
साउथ सुपरस्टार यश अभिनीत 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज़ डेट हुई कैंसिल
देश में लगातार बढ़ते covid-19 के मामले को देखते हुए साल 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF 2) की रिलीज डेट कैंसिल हो गयी है। साउथ सुपरस्टार यश की इस फिल्म सीरीज के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार 'केजीएफ चैप्टर 2' को रिलीज करने की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
Tags: South Actor Yash, KGF Chapter 2, Release Date, Covid-19
Courtesy: Bollywood Life News
अक्षय कुमार ने फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का किया ऐलान
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। अक्षय कुमार ने खुद जानकारी देते हुए लिखा "हमने आप सभी से सिनेमा के दमदार एक्सपीरियंस का वादा किया था और वो वादा पूरा होगा। आखिरकार इंतजार खत्म होगा, आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी सिनेमाघरों में अप्रैल 30 -2021 को रिलीज होगी।" इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। बता दें की फिल्म का ट्रेलर लोगो को काफी पसंद आया था।
Tags: Sooryavanshi Release Date, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Rohit Shetty, Release Date
Courtesy: Ndtv Hindi News