RRR Release Date

फोटो: Mirchi9

जनवरी 7 को रिलीज़ होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर

आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म "आरआरआर" की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म को अगले साल जनवरी 7 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर कर दी है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस फिल्म को एसएस… read-more

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: RRR, RRR film Release, aaliya bhatt, Ajay Devgn

Courtesy: Dainik Bhaskar

RRR

फोटो: DNA India

आगे बढ़ी साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट

साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट अगले साल तक के लिए टाल दी गई है। इसे अक्टूबर 13 को रिलीज़ किया जाना था। दरअसल कोविड की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की बेलबॉटम कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। इसी डर से इसकी तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ी है। इस फ़िल्म में साउथ एक्टर्स के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली हैं। इसे एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।

रवि, 22 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: RRR, Ajay Devgn, Alia Bhatt, SS RAJAMOULI

Courtesy: Amar Ujala

Alia bhutt debut in South indian film industry

फ़ोटो: Zee News

इस फ़िल्म के साथ साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं आलिया भट्ट

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट अपनी आने वाली नई फ़िल्म 'RRR' से साउथ इंडियन फ़िल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नज़र आएंगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट को इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये फीस दी जायेगी, जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है। साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में आज तक किसी भी एक्ट्रेस इतनी बड़ी रकम नही दी गई है।

गुरु, 17 जून 2021 - 03:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Alia Bhatt, RRR, SS RAJAMOULI, As a Sita

Courtesy: Zee News

RRR movie Poster

फोटो: News Track English

एसएस राजामौली ने बेचे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'RRR' के पोस्ट-थिएट्रिकल राइट्स

एसएस राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म 'RRR' के 'पोस्ट थिएट्रिकल' डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेच दिए हैं। फिल्म के तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के डिजिटल राइट्स ZEE5 ने, दूसरी ओर हिंदी, इंग्लिश पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश वर्जन के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने और स्टार ने तेलुगु तमिल और कन्नड़ के सैटेलाइट राइट्स लिए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ZEE5 ने 'RRR' के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स 300 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।

गुरु, 27 मई 2021 - 01:35 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: RRR, Jr NTR, ramcharan, SS RAJAMOULI

Courtesy: Bhaskar News

RRR first Look of Jr. NTR

फोटो: The Indian Express

Jr. NTR ने अपने जन्मदिन पर रिलीज किया RRR में अपना फर्स्‍ट लुक

साउथ के सुपरस्‍टार जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म के किरदार का फर्स्‍ट लुक रिलीज़ किया है। एक्टर ने  ट्विटर अकाउंट पर  अपने किरदार का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है, जिसमें वो 'कोमराम भीम' नाम का किरदार निभाते नज़र आएंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नज़र आएंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजमौलि कर रहे हैं। यह फिल्म अक्टूबर 13,… read-more

गुरु, 20 मई 2021 - 03:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: RRR, Jr NTR, Ajay Devgn, Alia Bhatt

Courtesy: Navbharat Times

Alia Bhatt

फोटो: The Indian Express

आलिया भट्ट ने शेयर की फिल्म 'आरआरआर' की पहली झलक

फिल्मी दुनिया की मसहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'आरआरआर' की झलक फैंस के साथ शेयर की है। फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके साथ फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और राम चरण भी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।… read-more

सोम, 15 मार्च 2021 - 12:47 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Alia Bhatt, Bollywood, RRR, Ajay Devgn

Courtesy: ABP live