BJP - SP Clase

फोटो: News India

अयोध्या में सपा और बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फरवरी 18 को भाजपा और सपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। यूपी में अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों में देर रात जमकर भिड़ंत हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर आकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मामला गोसाईगंज के उनियार के जाहना बाजार जाते समय मियोपुर का है।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Samajwadi Party, BJP, Clashes

Courtesy: India TV

Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan

अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी के प्रत्याशियों पर तंज

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओ का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के उम्मीदवारों पर तंज कसते हुए जनवरी 30 को ट्वीट किया, "बाबा जी की ब्रेकिंग न्‍यूज़: बीजेपी के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी।" इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा था कि "चोला समाजवादी+सोच दंगावादी+सपने ‘… read-more

सोम, 31 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, BJP, Twitter, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

Amit Shah

फोटो: NDTV

मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह, सपा बसपा की सरकार बनी तो फिर आएगा माफिया राज

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने गृहमंत्री अमित शाह जनवरी 29 को मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने कहा यहीं से लहर उठती है जो काशी तक जाती है। योगी की सरकार बनने के बाद सारे गुंडे जेल में हैं। पश्चिमी ही नहीं, पूरे यूपी से माफियाओं को चुन-चुनकर साफ करने का काम योगी सरकार ने किया है। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोते हुए कहा अगर सपा-बसपा की सरकार बनी, तो फिर से माफिया राज आएगा, जातिवाद आएगा।

रवि, 30 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Amit Shah, Muzaffarnagar, up election 2022, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

Abdullah Azam

फोटो: Network18

डर है कि मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ही मुझे गोली मार सकते हैं: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला

सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा है कि उन्हें अपने सुरक्षाकर्मियों से ही जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उन्हें कभी भी गोली मार सकते हैं। अब्दुल्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरी सुरक्षा मेरा मालिक करता है या तो मेरे लोग करते हैं। मेरे साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों को मेरी रेकी के लिए लगाया गया है कि मैं कहा हूं और किससे मिल रहा हूं। मुझे इनपर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 04:00 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: abdullah azam, UP Police, Samajwadi Party, Azam Khan, Yogi Adityanath

Courtesy: abplive

Yogi Adityanath

फोटो: IBC24

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा वे 'जिन्ना' के उपासक हैं, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी

यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि वे 'जिन्ना' के उपासक हैं, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं। योगी ने अन्य ट्वीट में लिखा कि पांच वर्ष पूर्व मेरठ मजहबी दंगों की आग… read-more

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: Yogi Adityanath, BJP, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav

Courtesy: Twitter

Akhilesh Yadav

फोटो:Times Now

अखिलेश का भाजपा पर आरोप, कहा- मेरा हेलिकॉप्टर रोककर रखा गया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनवरी 28 को ट्वीट कर आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोककर रखा गया और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने लिखा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता के हेलीकॉप्टर को इजाजत मिल गई। हालांकि, जब अखिलेश को उड़ान की इजाजत मिली तो उन्होंने ट्वीट किया, 'सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी… read-more

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 08:45 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, upelection2022, BJP

Courtesy: Livehindustan

Amit Shah

फोटो: DNA India

शासन अखिलेश के हाथ में है तो गुंडाराज होगा: अमित शाह

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने गृहमंत्री अमित शाह ने जनवरी 27 को मथुरा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पिछली यूपी सरकारों पर जमकर बोला। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। पहले बिजली नहीं आती थी, अब बिजली 24 घंटे आती है। शासन अगर अखिलेश के हाथ में है तो गुंडाराज होगा।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: politics, Amit Shah, BSP, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

Subhash Rai

फोटो: Breaking Tube

बीजेपी में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। अब समाजवादी पार्टी के सुभाष राय ने जनवरी 24 को दिल्ली में सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया है। सुभाष राय जलालपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। सुभाष राय ने कहा कि वो पीएम मोदी और सीएम योगी की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए हैं, जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हुए।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 10:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: BJP, Samajwadi Party, subhash ray, MLA

Courtesy: ABP News

Paltu Ram

फोटो: News 18

योगी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल, सपा को लेकर दिया विवादित बयान

योगी सरकार के सैनिक कल्याण और होमगार्ड राज्यमंत्री पलटूराम का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जनवरी 5 को कहा था कि सपा को वोट देना मतलब अपनी बहन बेटी का सौदा करना है। इस बयान के बाद सपा की ओर से इसका विरोध होना शुरू हो गया है। बतादें कि  पलटूराम बलरामपुर की सदर सीट से मौजूदा विधायक हैं।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Yogi Adityanath, Samajwadi Party, palturam

Courtesy: Dainik Bhaskar

Akhilesh Yadav

फोटो: NDTV

अखिलेश यादव ने की एक और बड़ी घोषणा, बहाल की जाएगी पुरानी पेंशन व्यवस्था

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनवरी 20 को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा अगर सपा की सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है वो करती है, आपको कथनी और करनी में कहीं भेदभाव नज़र नहीं आएगा। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर कहा गोरखपुर के कई लोग सम्पर्क में हैं। उनसे बात करके निर्णय लिया जाएगा।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, up election, pension

Courtesy: ABP News