Share Market

फोटो: News Nation

आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार में दिसंबर 13 का दिन भी कुछ खास नहीं रहा। दिसंबर 13 को दिन के अंत में एक बार फिर शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि दिन की शुरुआत में बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी। दिन के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503 अंकों की गिरावट के साथ 58,283 अंक जबकि निफ्टी 143 अंक टूटकर 17,368 अंक पर हुआ। आज एक्सिस बैंक ने तीन फीसदी बढ़त के साथ सबसे अधिक कारोबार किया। 

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 04:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, business

Courtesy: Dainik Bhaskar

Share Market

फोटो: Corporate Finance Institute

एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाज़ार में दिसंबर तीन को एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार सुबह बढ़त के साथ खुला था लेकिन दिन के अंत में सेंसेक्स 765 और निफ्टी 201 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सिर्फ चार कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए। शेयर मार्केट में गिरावट के पीछे ओमिक्रॉन को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, SHARE MARKET, business, Economy

Courtesy: Aaj Tak News

Share Market

फोटो: Caltech

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

देश में नवंबर 26 को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अंत तक हुए कारोबार में सेंसेक्स 1687.94 अंक गिरकर 57,107.87 अंक जबकि निफ्टी 509.80 अंकों की भारी गिरावट के साथ 17026.45 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार में गिरावट का सिलसिला नवंबर 26 को भी जारी रहा। गौरतलब है कि नवंबर 25 को कारोबार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट के बाद निवेशकों की चिंताऐं भी बढ़ी हैं। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, business, Indian Economy

Courtesy: Amar Ujala News

Decline in Share Market

फोटो: Inventiva

आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

देश में नवंबर 18 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। दिन के अंत में बीएसई के सेंसेक्स में 372.3 2 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एनएसई के निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज शेयर बाजार ने एक अच्छी शुरुआत की थी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हो रहा है। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, business

Courtesy: Amar Ujala News

Share Market

फोटो: Medium

शेयर बाजार में आज दिन भर छाई रही सुस्ती

देश में नवंबर 16 को शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। नवंबर 16 को शेयर बाजार में सेंसेक्स 120.81 जबकि निफ्टी 26.35 अंक की गिरावट के साथ खुला था। नतीजतन दिन के अंत में भी शेयर बाजार धीमा रहा और सेंसेक्स 396.34 जबकि निफ्टी में 110.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि ऑटो और आईटी सेक्टर के अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sensex, Nifty, SHARE MARKET, business

Courtesy: News 18 Hindi

Share Market

फोटोः Navbharat Times

भारतीय शेयर बाजार में अक्टूबर 4 को दर्ज हुई बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में ओपनिंग के साथ अक्टूबर 4 को 381 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि निफ्टी 50 अपने साइकोलॉजिकल लेवल 17,600 से ऊपर बना रहा। जहां सेंसेक्स ओपनिंग में 294.90 अंकों की बढ़त के साथ 59,060.48 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 83.80 अंकों की बढ़त के साथ 17,615.80 के स्तर पर खुला। Reliance Industries, HDFC Bank, ICICI Bank, State Bank of India जैसे बैंकों के शेयर में आज बढ़ोतरी देखने को मिली।

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 02:25 PM / by Surbhi Shaw

Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, updates

Courtesy: NDTV Hindi

Share market record

फोटो: Indian Express

सेंसेक्स पहुंचा 60 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

भारतीय शेयर बाजार सितंबर 24 को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शानदार शुरुआत के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 60 हजार से अधिक पर खुला। ये पहला मौका है जब सेंसेक्स इस मुकाम पर पहुंचा है। सेंसेक्स 60,158.76 पर खुला और कुछ समय में 60333 का आंकड़ा छू गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंकों का उछाल के साथ 17897.45 पर खुला। रिकॉर्ड बनाते हुए ये 17,947.65 पर पहुंचा।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: NSE NIFTY, Nifty, Sensex, BSE SENSEX, BSE

Courtesy: Aajtak News

Share Market

फोटो: Indian Express

शेयर बाजार ने पहली बार पार किया 59,000 का आंकड़ा

भारतीय शेयर बाजार में सितंबर 16 को सेंसेक्स-निफ्टी भी इतिहास रचते हुए दोपहर करीब 1.36 बजे 59,000 अंक को पार कर गया। सरकार द्वारा राहत पैकेज की घोषणा के बाद आज ऑटो और टेलीकॉम शेयरों में भारी हलचल देखी गई। बीएसई सेंसेक्स सुबह 158 अंक बढ़कर 58,881.04 पर खुला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स 417.96 अंक की बढ़त के साथ अब तक 59,141.16 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ है। 

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 07:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SHARE MARKET, Sensex, histroy

Courtesy: Newstrack

Share Market

फोटो: DNA India

शेयर बाजार में पहली बार 58,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सितंबर 3 को पहली बार 58,000 को पार कर गया। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 187.78 अंक बढ़कर 58,040.32 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 66.20 अंक बढ़कर 17,300.35 के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस समय 224.22 (0.39%) की तेजी के साथ 58,076.76 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SHARE MARKET, Sensex, recorD

Courtesy: Newstrack

Share Market

फोटो: Newstrack

सेंसेक्स 57,700 के पार, निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये का फायदा

वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से सितम्बर एक को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57,780 और निफ्टी 17,190 को पार कर गया। हैवीवेटैक्सिस बैंक, रिलायंस, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57,783.34 के रिकॉर्ड नए स्तर पर पहुंच गए। इस बीच निफ्टी 17,190 के पार चला गया। बाजार में शुरुआती कारोबार में निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 02:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty

Courtesy: Herald Spot