25 साल बाद गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर छोटा शकील का शूटर: महाराष्ट्र
मुंबई पुलिस ने जुलाई 28 को कहा कि भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक शूटर को हत्या के एक मामले में 25 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लईक अहमद फिदा हुसैन शेख (50) को पाइधोनी पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 अप्रैल 1997 की शाम गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के सदस्य मुन्ना धारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Tags: gangster chhota shakeel, Shooter, arrested, Mumbai Police, Maharashtra
Courtesy: India TV
असदुद्दीन ओवैसी के हमलावरों को सम्मानित करेगा राष्ट्रीय हिन्दू दल
असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले दोनो आरोपियों सचिन पंडित और शुभम को राष्ट्रीय हिन्दू दल ने आर्थिक और कानूनी मदद करने का एलान किया है। एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। इस पत्र में दोनो को सम्मानित करने की बात भी कही गई है। वहीं राष्ट्रीय हिन्दू दल ने एक पत्र लिखकर ओवैसी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ओवैसी सुधर जाएं, अन्यथा जो भी होगा, उसके जिम्मेदार खुद ही होंगे।
Tags: Asaduddin Owaisi, AIMIM, Shooter, rashtriya hindu dal
Courtesy: Aaj Tak
अमेरिका: इंडियानापोलिस एयरपोर्ट के पास फायरिंग में हुई 8 लोगों की मौत
अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में अप्रैल 15 की रात एयरपोर्ट के पास फेडेक्स वेयरहाउस में फायरिंग हुई। इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभी तक हमलावर की पहचान और हमले के मकसद की जानकारी नहीं मिल पायी हैं। अमेरिका में 17 दिन में फायरिंग की यह दूसरी घटना हैं।
Tags: America, Shooter, Shootout, Dead, Injured, protest
Courtesy: Dainik Bhaskar
म्यांमार में सेना की गोलियों से 100 से ज्यादा लोगों की मौत
म्यांमार में 'ऑर्म्ड फ़ोर्सेज़ डे' के मौके पर सेना की हिंसक कार्रवाई में 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सेना की इस हिंसा में कई बच्चे भी मारे गए हैं। सेना की तरफ़ से आन सान सू की निर्वाचित सरकार का तख़्तापलट कर दिया गया था, जिसके बाद से मुल्क भर में अवाम लोकतंत्र की बह़ाली के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच सेना और अवाम के बीच की कई झड़पें हो चुकी हैं, लेकिन मार्च 27 को सबसे ज़्यादा सख्त झड़प हुई।
Tags: Myanmar Violence, Coup, Democracy, Army, Shooter
Courtesy: BBC
शूटर मनु भाकर ने एयर इंडिया के अधिकारियों पर लगाए बदसलूकी और रिश्वत मांगने के आरोप
भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने एयर-इंडिया के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मनु ने आरोप लगाया है कि सभी पेपर वैलिड होने के बावजूद उन्हें फ्लाइट में बैठने नहीं दिया गया और रिश्वत में 10,200 रुपये मांगे गए है। शूटर मनु भाकर ने ट्वीट कर कहा कि ट्रेनिंग के लिए हथियार साथ होने पर एयर-इंडिया के अधिकारियों ने उन्हें रोका और उनसे अपराधियों जैसा सलूक किया। खेल मंत्री किरण रिजिजू के मदद के बाद उन्हें फ्लाइट… read-more
Tags: Manu Bhaker, Shooter, Air India, Union Sports Minister
Courtesy: Navbharat Times News