Pollution

फोटो: India TV News

वायु प्रदूषण: धुंध से ढका ताज महल, पर्यटक हुए निराश

उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच आगरा में धुंध की मोटी परत छा गई है, जिससे पर्यटकों को निराश होना पड़ रहा है।आगरा के जिला मजिस्ट्रेट भानु चंद्र गोस्वामी ने 6 नवंबर को एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव करने को कहा है।

मंगल, 07 नवंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tajmahal, Smog, Air Pollution, tourists

Courtesy: Republic World

Tajmahal

फोटो: Forbes India

आगरा निगम में ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पेश

आगरा में ताजमहल का नाम बदले जाने की तैयारी हो रही है। आगरा के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने इस संबंध में मांग की है कि ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय किया जाना चाहिए। पार्षद ने सदन में प्रस्ताव पेश करने के साथ अपनी मांग के समर्थन में कई तथ्यों को भी पेश किया है। उन्होंने कहा हिंदू सभ्यता के निशान जैसे कमल के फूल दिवारों पर मिले है। इसका नाम बदलना चाहिए।

बुध, 31 अगस्त 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Tajmahal, Agra, Agra Municipal Corporation, BJP

Courtesy: Zee News

Entry Fee Tajmahal

फोटो: Latest News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ताजमहल और आगरा किले में फ्री में करें प्रवेश

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने जून 20 को घोषणा करते हुए कहा कि 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा के प्रसिद्ध स्मारकों: आगरा किला और ताजमहल में आगंतुकों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। एएसआई (आगरा सर्कल) के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया, "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा सर्कल में ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी और अन्य एएसआई संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों के लिए मुफ्त प्रवेश टिकट होगा… read-more

मंगल, 21 जून 2022 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: International Yoga Day, India, entry fee, Tajmahal

Courtesy: Career Motions

Tajmahal

फ़ोटो: Al Jazeera

ताजमहल में करेंगे शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा, जगद्गुरु परमहंस आचार्य का एलान

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने एलान किया है कि वे मई 5 को आगरा के ताजमहल में शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। आचार्य का कहना है कि इतिहास से छेड़छाड़ कर तेजो महालय का नाम बदलकर ताजमहल किया गया है, इसलिए वे इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। आचार्य ने लोगों से अपील की है कि वे मई 5 के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचे, जहां वे भगवान की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

रवि, 01 मई 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Tajmahal, tejo mahalaya, shiv mandir, Agra

Courtesy: Amar ujala