आगरा निगम में ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पेश
आगरा में ताजमहल का नाम बदले जाने की तैयारी हो रही है। आगरा के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने इस संबंध में मांग की है कि ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय किया जाना चाहिए। पार्षद ने सदन में प्रस्ताव पेश करने के साथ अपनी मांग के समर्थन में कई तथ्यों को भी पेश किया है। उन्होंने कहा हिंदू सभ्यता के निशान जैसे कमल के फूल दिवारों पर मिले है। इसका नाम बदलना चाहिए।