Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

बिहार: तेजस्वी कर रहे बजट का विरोध, बिहार को बताया अपराध में प्रगति करता राज्य

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार राज्य सरकार के हालिया बजट को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। इसी के साथ बिहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है। बिहार को देश का दूसरा सबसे भ्रष्ट राज्य कहते हए तेजस्वी ने कहा- "हमारे रहते निश्चय एक आरंभ हुआ और हमलोगों के हटते ही इसमें भ्रष्टाचार शुरू हो गया। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल एजेंसी के सर्वे के मुताबिक बिहार दूसरा सबसे बड़ा भ्रष्ट राज्य है।… read-more

शुक्र, 26 फ़रवरी 2021 - 10:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Nitish Kumar, corruption, Bihar

Courtesy: Live hindustan

Manoj Jha And Tejasvi Yadav

फ़ोटो: Outlook India

असम व पश्चिम बंगाल चुनाव में राजद उतार सकती है पार्टी उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल व असम के आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। दरअसल फरवरी 9 के दिन पार्टी के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव से पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुलाकात की, जिसके बाद यह कवायद तेज हो गई है। मनोज झा के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी महासचिव अब्दुल सिद्दीकी व श्याम रजक भी मौजूद रहें। हालांकि जानकारी यह है कि पार्टी बंगाल में बिहार से सटे इलाकों में ही चुनाव लड़ेगी।

बुध, 10 फ़रवरी 2021 - 09:21 AM / by आकाश तिवारी

Tags: manoj jha, tejasvi yadav, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak News

Mamta banerjee and sharad pawar

फ़ोटो: Indian Express

टीएमसी से गठबंधन के लिए राजद व एनसीपी की रज़ामन्दी से बढ़ेंगी भाजपा की मुश्किलें

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए एनसीपी व राजद ने टीएमसी से हाथ मिलाने की रजामंदी दे दी है। अब इस गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि पहले ही कांग्रेस व लेफ्ट साथ आ चुके है। गौरतलब है कि राजद नेता श्याम रजक ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से हाल ही में मुलाकात की थी व एनसीपी नेता शरद पवार ने भी बनर्जी से फोन पर बात की थी, जिसके बाद गठबंधन के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 01:36 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, NCP, RJD, TMC, West Bengal Election

Courtesy: Live Hindustan

Tejasvi yadav and mamta banerjee

फ़ोटो: The Print

बंगाल चुनाव में राजद कर सकती है टीएमसी के साथ गठबंधन

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल भी अपनी किस्मत आजमा सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि राष्ट्रीय जनता दल, बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है, क्योंकि फरवरी 1 की शाम राजद नेता श्याम रजक व अब्दुल बारी सिद्दीकी ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की है। वहीं, राजद के इन दोनों नेताओं ने टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की है। हालांकि गठबंधन का अंतिम फैसला राजद नेता तेजस्वी… read-more

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 02:17 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Mamta banarjee, RJD, TMC, alliance, Abhishek Banerjee

Courtesy: Aajtak News

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty Images

किसान आंदोलन पर नितीश की चुप्पी को लेकर राजद ने सवाल करते हुए साधा निशाना

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता व राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार की चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, तेजस्वी ने नितीश की इस चुप्पी का कारण भाजपा के साथ राज्य सरकार में गठबंधन बताया है। कांग्रेस व अपने महागठबंधन को मजबूत व जनता के बीच विश्वसनीय बताते हुए तेजस्वी ने कहा- "आरजेडी की सरकार में एमएसपी से अधिक दाम पर फसलों की खरीद हुई है। हम नितीश कुमार जी से पूछना चाहते हैं कि आप चुप… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 07:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, RJD, MSP, Bihar, Nitish Kumar, BJP, Kisan Andolan

Courtesy: Aajtak

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के नए फैसले को बताया हिटलरशाही

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के सोशल मीडिया वाले नए फैसले पर आपत्ति जताते हुए उसे हिटलरशाही कहकर संबोधित किया है। दरअसल नीतीश ने हाल ही में राज्य के पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए आदेश दिया था कि किसी भी नेता व राजनीतिक टिप्पणी जो कि आपत्तिजनक हो उसे अपराध की श्रेणी में लिया जाए। तेजस्वी ने इसपर कड़ा विरोध जताते हुए ट्वीटर पर लिखा-"हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री की कारस्तानियां, प्रदर्शनकारी… read-more

शनि, 23 जनवरी 2021 - 08:12 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Nitish Kumar, Crime

Courtesy: Aajtak news

Chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिराग ने दी सीएम नीतीश को दी सुधार करने की हिदायत

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में अपराध के बढ़ रहे ग्राफ को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द अपराध पर लगाम लगाए। चिराग ने यह भी कहा है कि वे छह महीने तक कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन अगर छह महीने के अंदर भी नीतीश अपराध पर लगाम नहीं लगाते है तो वे हमलावर बोल इख्तियार करेंगे। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव भी नीतीश पर निशाना साध चुके है और उन्हें थका हुआ सीएम कह चुके है।

बुध, 20 जनवरी 2021 - 02:12 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chirag Paswan, tejasvi yadav, CM Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

बिहार- बढ़ते आपराधिक मामलो को लेकर तेजस्वी यादव ने की राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता व राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की व राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता जताई। वहीं, तेजस्वी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नितीश कुमार पर भी निशाना साधा और उन्हें थका एवं मजबूर मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। रूपेश हत्याकांड व अन्य आपराधिक घटनाओं की याद दिलाते हुए तेजस्वी ने कहा कि नितीश कुमार लगातार जितना समीक्षा बैठक कर रहें हैं… read-more

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 12:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, fagu chauhan, Nitish Kumar, Crime, Bihar

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

एक महीने में अपराध पर रोक लगाएं नीतीश, नहीं तो हम दिल्ली कूच करेंगे- तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश एक महीने में राज्य में अपराध पर लगाम लगाए नहीं तो वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच करेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी ने बिहार को क्राइम कैपिटल बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार की बौखलाहट देखी, बेबस, लाचार और थके हुए लग रहे हैं व पत्रकारों के जायज सवाल पर मुख्यमंत्री पत्रकारों को ही धमका रहे हैं।

रवि, 17 जनवरी 2021 - 02:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Nitish Kumar, Bihar, Crime

Courtesy: Aajtak news

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

तेजस्वी ने फिर अलापा पुराना राग, कहा नितीश से बिहार नहीं सम्भल रहा

बिहार में जबसे एनडीए गठबंधन की सरकार व जदयू प्रमुख नितीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से राजद नेता तेजस्वी यादव उन पर हमलावर दिखाई दिए व लगातार ये कहते आए हैं कि नितीश थक गए हैं। इस बार नितीश पर जोरदार हमला बोलते हुए तेजस्वी ने एक बार फिर नितीश को अपराधियों का संरक्षक बताया और कहा कि नितीश सरकार के राज में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है एवं पूरे राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। बता दें कि रूपेश हत्याकांड के बाद नितीश लगातार घिर रहे हैं।… read-more

शनि, 16 जनवरी 2021 - 10:47 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, rupesh hatyakand, Crime, murder, tejasvi yadav

Courtesy: Aajtak