Shamshera trailer

फोटो: YouTube

फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा रणबीर कपूर और संजय दत्त का दमदार लुक

बॉलीवुड फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर मेकर्स ने जून 24 को जारी कर दिया है। फेंस फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त को देखकर काफी उत्साहित हो रहे है। रणबीर कपूर संजू के चार साल बाद संजय दत्त के साथ ही बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर भी दिखाई देंगी, जिसमें दोनों का लव एंगल दिखेगा। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। 

शुक्र, 24 जून 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Shamshera, trailer, trailer launch, Ranbir Kapoor

Courtesy: ABP Live

Rajkumar Rao

फ़ोटो: The Indian Express

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म हिट- द फर्स्ट केस का ट्रेलर जारी

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म हिट- द फर्स्ट केस का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें राजकुमार की एक अलग ही साइड देखने को मिल रही है। इस फिल्म में राजकुमार एक स्ट्रिक्ट और गंभीर पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे जो अपने अतीत की वजह से किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। इसके अलावा साथ में शानू कुमार और रोहन सिंह जैसे नए कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

गुरु, 23 जून 2022 - 04:47 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rajkumar Rao, film, trailer, Launch, The First Case

Courtesy: Amar ujala

Film Rakshabandhan

फोटो: Bollywood Hungama

रिलीज हुआ अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'रक्षाबंधन' का ट्रेलर जून 21 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में भूमि, अक्षय की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी भाई-बहन के प्यार पर आधारित है। फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज किया जायेगा। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर साल 2017… read-more

बुध, 22 जून 2022 - 03:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, Akshay Kumar, Bhumi Pednekar, Raksha Bandhan, trailer

Courtesy: Latestly News

Brahmastra

फ़ोटो: Hindustan Times

‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर में शाहरुख खान के कैमियो सस्पेंस के बाद लोगों को दिखीं दीपिका पादुकोण

‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शाहरुख खान के बाद अब ब्रह्मास्त्र के दूसरे ट्रेलर में फैन्स को दीपिका पादुकोण की झलक दिखने का दावा कर रहे हैं। समुद्र की वेव से बाहर आती हुई, लाल साड़ी के साथ सेम ब्लाउज और ज्वेलरी पहनी इस रहस्यमयी महिला के किरदार ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। लोगों का ये कहना है कि 'जल' के किरदार में नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ही हैं।

सोम, 20 जून 2022 - 04:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Brahmastra, trailer, Deepika Padukone, Jal, Ranbir Kapoor

Courtesy: Jagran

रिलीज हुआ फिल्म ब्रम्हास्त्र का ट्रेलर: देखिये रणवीर आलिया का खास अंदाज़

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जून 15 को रिलीज कर दिया गया। रिलीज होने के बाद से ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। हर कोई फिल्म में शामिल शानदार वीएफएक्स और शिव के रूप में रणबीर की रोमांचकारी कहानी से प्रभावित है, जो अस्त्रों के छिपे समानांतर ब्रह्मांड को बचाने की कोशिश करता है। दो मिनट लम्बे इस ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज ने चार चाँद लगा दिए हैं। 

गुरु, 16 जून 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Brahmastra, trailer, fans, realese

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Forensic

फ़ोटो: Zee5

विक्रांस मैसी और राधिका आप्टे Zee5 के फ़िल्म फॉरेंसिक में आएंगे नजर, ट्रेलर हुआ रिलीज

विक्रांस मैसी और राधिका आप्टे अब जी5 की फिल्म फोरेंसिक में नजर आएंगे। जून 9 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस फ़िल्म से राधिका आप्टे लम्बे अर्से बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म के लिए लौट रही हैं। इस फ़िल्म में विक्रांत मैसी फॉरेंसिक जांचकर्ता के किरदार में हैं, वहीं राधिका आप्टे पुलिस अफसर के किरदार में हैं। यह एक इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म है।

गुरु, 09 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vikrant Messy, Zee5, trailer, OTT

Courtesy: Jagran

Laal Singh Chaddha

फोटो: Bollywood Life

आईपीएल फिनाले में 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे आमिर खान

आईपीएल फाइनल के दौरान 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर लॉन्च के लिए तैयार है। बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर मई 29 को आईपीएल फाइनल के दूसरे टाइमआउट में पहली पारी के दौरान लॉन्च किया जाएगा। 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्माताओं द्वारा साझा किए गए वीडियो से संकेत मिलता है कि आमिर खान भी इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं, जहां वह हरभजन सिंह सहित विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों के साथ संवाद करेंगे।

शुक्र, 27 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Aamir Khan, Laal Singh Chaddha, trailer, release

Courtesy: India TV

Lionsgate Play

फोटो: Cineblues

रिलीज हुआ लायंसगेट प्ले के तीसरे सीरीज फील्स लाइक होम का ट्रेलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले द्वारा मई 25 को अपनी तीसरी इंडिया ओरिजिनल वेब सीरीज फील्स लाइक होम का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक चार दोस्तों की मस्ती और शरारत भरी कॉमेडी सीरीज है। सीरीज को जून 10 को लायंसगेट प्ले पर रिलीज किया जायेगा। सीरीज में प्रीत कम्मानी, विष्णु कौशल, मिहिर आहूजा, अंशुमान मल्होत्रा, हिमिका बोस और इनायत सूद मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

गुरु, 26 मई 2022 - 03:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: web series, trailer, release, lionsgate play, feels like home

Courtesy: ABP Live

 Vikram

फ़ोटो: India Tv

कमल हासन की फ़िल्म विक्रम का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी

कमल हासन अपनी आगामी फिल्म ‘विक्रम’ का हिंदी ट्रेलर भी मई 19 को आउट कर दिया गया। फिल्म ‘विक्रम’ के जरिए तीन पावरहाउस स्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कमल हासन के साथ-साथ इस फिल्म में फहाद फासिल और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में होंगे। पहली बार तीन बड़े सुपरस्टार्स को दर्शक एक साथ बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। यह फ़िल्म यानी जून 3 के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

गुरु, 19 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kamal Haasan, Vikram, film, trailer

Courtesy: Amar ujala

Avatar

फ़ोटो: Comic Book

अवतार: द वे ऑफ वॉटर का टीजर ट्रेलर लॉन्च, दमदार वीएफएक्स से भरपूर है ट्रेलर

अवतार: द वे ऑफ वॉटर का टीजर ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सैम वर्दिंगटन, नावी जेक सुली और जोई सल्डाना, नेतिरी के किरदार में एक बार फिर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें, इस फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद से ही फिल्म 'अवतार 2 के लिए फैंस लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहें हैं।

मंगल, 10 मई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Avtar, VFX, teaser, trailer

Courtesy: Amar ujala