Alka lamba

फोटो: Ndtv.com

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस

कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा के घर पहुंची है। इस बात की जानकारी अलका ने ही ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा की पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। वहीं कुमार विश्वास के ट्वीट को लेकर भी उन्होंने लिखा,"अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने… read-more

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 08:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab Police, alka lamba, Kumar Vishwas, Tweet

Courtesy: Amar Ujala

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Zee News

भाजपा ने गरीबों के खिलाफ जंग छेड़ दी है: असदुद्दीन ओवैसी

एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद के बाहर अवैध निर्माण पर चल रहे बुलडोजर कार्यवाही को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा,"भाजपा ने गरीबों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। अवैध कब्जा हटाने के नाम पर ये लोग दिल्ली में यूपी और एमपी की तरह लोगों के घर तोड़ने जा रहे हैं। इन लोगों को कोई नोटिस तक नहीं मिला, कोर्ट जाने का मौका तक नहीं दिया।"

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Delhi, MUSLIM, Tweet

Courtesy: NDTV

subhash chandra bose

फोटो: The Statesman

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

देशभर में जनवरी 23 को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर हर भारतीय को गर्व है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी नेताजी… read-more

रवि, 23 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Subhash Chandra Bose, PM Narendra Modi, Tweet

Courtesy: AajTak News

Durga Puja

फोटो: The Public News

यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया 'सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा

दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई यूनेस्को ने पेरिस में आयोजित अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है। बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की अपील की थी, जिसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी यूनेस्को ने ट्वीट कर दी है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 07:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Durga Pooja, UNESCO, pride day, Tweet

Courtesy: Zee News

Kargil Vijay Diwas

फोटो : Raj Express

मध्य प्रदेश के नेताओं ने कारगिल विजय दिवस पर दी राष्ट्र के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

जुलाई 26 को साल 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, "प्रेम, अहिंसा और सद्भाव हमेशा भारत की पवित्र भूमि पर खिलते हैं, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि अपने गौरव और सम्मान की रक्षा कैसे करें, कारगिल की जीत फिर से स्पष्ट है दुनिया को संदेश दिया कि हम किसी को नहीं… read-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kargil Vijay Diwas, Shivraj Singh Chouhan, Tweet

Courtesy: Raj Express

ECOSOC

फोटो: UN News- the United Nation

संयुक्‍त राष्‍ट्र के ECOSOC में हुआ भारत का चयन, दो साल का होगा कार्यकाल

भारत का चयन संयुक्‍त राष्‍ट्र के छह अंगों में से एक आर्थिक और सामाजिक परिषद (इकनॉमिक एंड सोशल कांउसिल) के लिए हुआ है। भारत अब इसके 54 सदस्‍यों में से एक है और भारत को वर्ष 2022-2024 के लिए चुना गया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रीमूर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, वो उन सभी का धन्‍यवाद अदा करते हैं जिन्‍होंने भारत के पक्ष में अपना वोट दिया है।

मंगल, 08 जून 2021 - 12:15 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: United Nations, India, TS Trimurti, Tweet

Courtesy: Jagran

Chief Minister of the state Pinarayi Vijayan

फोटो: The Hindu

मानवता की मिसाल: केरल के एक बीड़ी मजदूर ने सीएम रिलीफ फंड में दी जीवनभर की कमाई

केरल के कन्नूर में रहने वाले एक बुजुर्ग बीड़ी मजदूर जर्नादन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपए दान दिए हैं। उनके खाते में 2 लाख, 850 रुपए थे, जो उन्होंने मजदूरी करते हुए कई सालों में जमा किए थे।जर्नादन कानों से सुन नहीं सकते हैं, कोरोना संकट के लिए दो लाख राज्य सरकार को दे दिए ताकि मरीजों के इलाज में काम आ सकें। इस मजदूर की राज्य मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खुद ट्वीट करके सराहना की। 

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 05:41 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kerala, elderly beedi laborer, donation, CM Pinarayi Vijayan, Tweet

Courtesy: Amarujala News

Yechury-with-son

फोटो: The Indian Express

CPM नेता सीताराम येचुरी के बड़े पुत्र का कोरोना से निधन

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने अप्रैल 22 को ट्वीट करके अपने बड़े पुत्र आशीष का कोविड-19 से निधन की जानकारी दी। आशीष येचुरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा था। येचुरी ने ट्विटर पर इस दुखद जानकारी को शेयर करते हुए साथ खड़े रहने के लिए मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, सफाईकर्मियों का धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। 

गुरु, 22 अप्रैल 2021 - 03:02 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: communist party, General Secretary, Sitaram Yechury, son, Dead, Tweet

Courtesy: Amar Ujala

Digvijay_Surjewala

फोटो: Quint Hindi

कोरोना पॉजिटिव हुए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ये जानकारी दी, साथ ही इस दौरान अपने संपर्क में आये लोगों से आइसोलेट होने और जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा है। संक्रमित होने के बाद वह अपने दिल्ली वाले घर में होम आइसोलेट हैं। उनके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 03:42 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Congress, दिगविजय सिंह, covid positive, Tweet, Isolation, Randeep Singh Surjewala, corona positive

Courtesy: Amarujala News

Akhilesh Yadav

फोटो: India Tv

उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजटिव

देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार चुके कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अप्रैल 13 को पॉजिटिव कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया हैं | इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट द्वारा दी। इसके साथ ही उनके सम्पर्क में आए लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की अपील की है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 12:59 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Uttar Pradesh, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, corona positive, Isolation, Tweet

Courtesy: Amarujala News