Sushmita Sen,Lalit Modi

फोटो: News11

ललित मोदी और सुष्मिता सेन जल्द करेंगे शादी, ट्वीट कर दी जानकारी

क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी ने खुलासा किया है कि वो पूर्व यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। ये जानकारी जुलाई 14 को ललित मोदी ने ट्वीट कर दी है। ललित मोदी ने दोनों की कुछ फोटो भी शेयर की है, जिनमें कपल काफी खुश दिख रहा है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी सुष्मिता सेन के साथ फोटो लगाई है। ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन का अफेयर रोहमन शॉल के साथ… read-more

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 08:05 AM / by रितिका

Tags: Sushmita sen, Lalit Modi, IPL, Twitter

Courtesy: AajTak

Elon Musk

फोटो: Deadline

ट्विटर के साथ एलन मस्क ने रद्द की डील

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्वीटर के साथ हुई डील को रद्द कर दिया है जिसके बाद ट्वीटर के शेयरों में भारी गिरावट आई है। ट्विटर के शेयर 11 फीसदी तक गिरे जिससे 3.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। ट्वीटर के साथ डील करने के बाद टेस्ला के शेयरों में भी गिरावट आई थी। डील होते ही एक ट्रिलियन डॉलर की कंपनी घटकर 906 अरब डॉलर की हो गई थी।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Twitter, Elon Musk, twitter deal

Courtesy: AajTak

Twitter

फ़ोटो: Investopedia

सरकार की चेतावनी के बाद कई खकिस्तानी अकाउंट और कंटेट को ट्विटर ने किया ब्लॉक

सरकार ने मई में ट्विटर से खालिस्तान से संबंधित कंटेंट पर कार्रवाई करने को कहा था। बाद में जून में सरकार ने ट्विटर को लगभग 60 अकाउंट्स पर कार्रवाई करने के लिए कहा। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर ने अनुपालन की सूचना दी है। 26 जून को माइक्रोब्लागिंग साइट ने 80 से अधिक ट्विटर खातों और ट्वीट की एक सूची प्रस्तुत की, जिन्हें सरकार के अनुरोध के आधार पर ब्लाक किया गया है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Government, Twitter, Ban, account, Khalistan

Courtesy: Jagran

Rana Ayyub

फ़ोटो: Aljajeera

ट्विटर ने पत्रकार राणा अय्यूब के अकाउंट पर भारत में लगाई रोक

ट्विटर ने पत्रकार राणा अय्यूब के अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत हुई है। अय्यूब ने जो नोटिस शेयर किया, उसमें लिखा है कि 'भारत के स्थानीय कानूनों के तहत दायित्वों का पालन करते हुए हमने भारत में इस अकाउंट पर रोक लगा दी है। ट्विटर की नोटिस के बाद भी भारत में अभी तक राणा अय्यूब का अकाउंट एक्टिव है। ईडी ने इसी साल अय्यूब की 1.77 करोड़ रुपये की राशि की जब्त की थी।

सोम, 27 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Twitter, Rana Ayyub, journalist, India, ED

Courtesy: Amar ujala

PM Modi

फोटो: The Financial Express

पीएम नरेंद्र मोदी का फिर बजा डंका, अब इस मंच पर हुए 8 करोड़ फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉपुलैरिटी विश्व के अन्य नेताओं की अपेक्षा सबसे अधिक है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के आठ करोड़ फॉलोअर्स हो गए है। पीएम नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट वर्ष 2009 में बना था, जहां उनकी लोकप्रियता हर वर्ष बढ़ी है। ट्वीटर पर कई अन्य नेता पीएम नरेंद्र मोदी से काफी पीछे है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 34.6 मिलियन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Modi Twitter, Twitter, Twitter Account

Courtesy: Zee News

Elon Musk

फोटो: National Herald

एलन मस्क अब टेस्ला से कर्मचारियों की छटनीं करेंगे

टेस्ला कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में 10 प्रतिशत नौकरियों की छंटनी करने का फैसला किया है। उन्होंने कंपनी को भेजे एक पत्र में लिखा कि इकोनॉमी को लेकर फीलिंग काफी बुरी है। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को कहा कि या वो दफ्तर आएं या कंपनी छोड़ दें। हर कर्मचारी को सप्ताह में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारी का इस्तीफा देना माना जाएगा।

शनि, 04 जून 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Twitter, Jobs

Courtesy: Zee News

Rajat Sharma

फोटो: Samachar4India

इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा हैं ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय पत्रकार

इंडिया टीवी के प्रधान संपादक और अध्यक्ष रजत शर्मा ट्विटर पर भारत के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले पत्रकार के रूप में उभरे हैं। मक रैक 'ट्विटर पर 2022 स्टेट ऑफ जर्नलिज्म' के एक अध्ययन के अनुसार, वह माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर तीसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले सत्यापित पत्रकार भी हैं। अध्ययन के अनुसार, रजत शर्मा के ट्विटर पर 9,759,758 फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले… read-more

शुक्र, 27 मई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: India tv chairman, Rajat Sharma, most followed, Indian Journalist, Twitter

Courtesy: India TV

Twitter

फ़ोटो: BBC

यूजर्स के प्राइवेट डेटा को सुरक्षित न रख पाने के मामले में Twitter पर लगा 15 करोड़ का जुर्माना

Twitter को प्राइवेसी केस को निपटाने के लिए 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। फेडरल ट्रेड कमीशन और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने यूजर्स को प्राइवेसी को मजबूत करने के बहाने उनसे लिए गए फोन नंबर और ईमेल एड्रेस का गलत इस्तेमाल किया है। Twitter ने यूजर्स के इन प्राइवेट डेटा को पैसे कमाने के लिए विज्ञापनदाताओं को बेचा है।

गुरु, 26 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Twitter, FTC, Privacy, Data

Courtesy: Zee News

Ola electric scooter

फ़ोटो: Aajtak

25 की स्पीड में दो टुकड़ों में टूटा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ओला के स्कूटर को लेकर देश भर से तरह तरह की शिकायतें आ रही हैं, जिसमें अब ताजा मामला स्कूटर के दो टुकड़ों में टूट जाने का है। दरअसल ट्विटर पर श्रीनाध मेनन नामक व्यक्ति ने ओला के फाउंडर भावेश अग्रवाल को टैग कर शिकायत की है कि 25 की स्पीड में चलते हुए उनका ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट फोर्क टूट गया है जिससे की स्कूटर दो टुकड़ों में बंट गया है।

गुरु, 26 मई 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ola Electric Scooter, Twitter, Bhavesh agrwal

Courtesy: Aajtak

Accused

फ़ोटो: Hindustan

ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलाते थे रेलवे कर्मचारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने दो रेलवे कर्मचारी प्रमोद उम्र 24 साल, मिलन उम्र 44 साल को गिरफ्तार किया है। ये योजना बनाकर ट्वीट कर ट्रेन में बम होने की झूठी अफवाह फैलाने का काम करते थे। जांच में पता चला है कि ये दोनों अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते थे, इसलिए ये ट्रेन में बम होने की झूठी खबर फैलाते थे जिससे ट्रेन लेट हो जाये और ये अपने परिवार के साथ ज़्यादा समय बिता सकें।  

शनि, 21 मई 2022 - 10:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Railways, hoax bomb, Twitter

Courtesy: Live hindustan