drinking water

फोटो: The Recharge Company

खाली पेट पानी पीने के हैं कई स्वास्थ्य लाभ

सुबह खाली पेट पानी पिने से पेट साफ रहने के अलावा कई बीमारियों से राहत मिलती है। इससे त्वचा चमकदार होती है और चेहते के दाग धब्बे दूर होते हैं। खाली पेट पानी पीने से सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है। ये भूख भी बढ़ाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे में खाली पेट पर्याप्त पानी पीने से थकान नहीं होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: water, drinking water, health care

Courtesy: Zee News

Summer Stock

फोटो: Health UN Box

लू लगने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं ये उपाय

अगर आपको लू लग गयी है तो अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने से पसीना शरीर का तापमान नियमित कर देता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। लू लगने पर मौसमी फल और फलों के रस का सेवन करें। दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी का सेवन करें। लू लगने पर फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: summer storck, Fruit Juice, water

Courtesy: Newstrack

Pots

फोटो: The Fact India

गर्मियों में पिएं घड़े का पानी, सेहत को मिलेंगे कई लाभ

गर्मियों के मौसम में मिट्टी के घड़े का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ होते है। घड़े का पानी सनस्ट्रोक यानी लू से बचाता है। इसका पानी पीने से गर्मियों में पेट की परेशानियों से राहत मिलती है। इस पानी में मिनरल्स और कई पोषक तत्व होते है जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते है। क्रॉनिक बीमारियों को रोकने में भी ये पानी सक्षम होता है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: water, Earthen Pots, summer, Lifestyle tips

Courtesy: ABP Live

Mars

फोटो: Shortpedia

बड़ी मात्रा में पानी धारण करने के लिए बहुत छोटा हो सकता है मंगल: अध्ययन

सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में हुए एक नए शोध के मुताबिक मंगल ग्रह बड़ी मात्रा में पानी धारण करने के लिए  बहुत छोटा हो सकता है। इस अध्ययन का निष्कर्ष 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' जर्नल में प्रकाशित हुआ था। किसी भी ग्रह पर जीवन के लिए जल सबसे आवश्यक है। भले ही आज के समय में मंगल की सतह पर पानी नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों ने मंगल के प्रारंभिक इतिहास में पानी के पर्याप्त प्रमाण पाए हैं।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mars, water, small size

Courtesy: Zaroorat News

healthy kidney

फोटो: capecod.com

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएँ ये तरीके

शरीर में पानी की मात्रा कम होने से किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नियमित रूप से 2-3 लीटर पानी का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर के अंदर मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से सलाद, रोटी, दाल, ताजे व विटामिन-सी से भरपूर फल, हरी-सब्जियां, जूस, ओट्स, सूखे मेवे, डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करें। अधिक मात्रा में नमक खाने से किडनी से जुडी समस्या हो सकती है। इसलिए कम मात्रा में नमक का सेवन करें।… read-more

शनि, 26 दिसम्बर 2020 - 03:04 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kidney, salt, water

Courtesy: panjab kesari