Monsoon

फोटो: Onmanorama

मौसम विभाग ने बताया दिल्ली में मॉनसून आने की संभावित समय

भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देशभर में मॉनसून जुलाई छह तक पहुंचेगा। जून 26 से पश्चिम बंगाल, सिक्किम मेघालय आदि में झमाझम बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मॉनसून का इंतजार भी जल्द खत्म होगा। दिल्ली में मॉनसून जून 27 तक पहुंच सकता है। अगले पांच दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

रवि, 26 जून 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, rainfall, rainfall update

Courtesy: Zee News

Weather Forecast

फोटो: Patrika

आईएमडी ने महाराष्ट्र के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जून 20 और जून 21 के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जो मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 'भारी से बहुत भारी बारिश' की प्रबल संभावना का संकेत देता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने कहा, "मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए आज ऑरेंज अलर्ट।" बता दें कि मुंबई मे लगातार हो रही बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, weather forecast, Heavy Rain, Meteorological Department

Courtesy: ABP Live

Assam Floods

फोटो: DNA India

आईएमडी ने की असम में और बारिश की भविष्यवाणी , खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ब्रह्मपुत्र

बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में दो और दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, "16 से 18 जून तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।"

शुक्र, 17 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam floods, weather forecast, Heavy Rain, brahmaputra

Courtesy: The News Ocean

weather india heatwave

फोटो: CNBC

अभी नहीं मिलेगी हीटवेव से राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

देश में जनता को अभी हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने जून 9 को कहा कि उत्तर पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी यूपी में हीट वेव जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र पहुंचेगा। मॉनसून अपनी नियमित रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: weather forecast, amid ongoing heatwave, heatwave, IMD

Courtesy: ABP Live

weather update

फोटो: DNA India

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने की तारीख मौसम विभाग ने बताई

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। लू के कारण दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के हिस्सों में लोग काफी परेशान हो रहे है। उत्तर भारत के 18 शहरों में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभागके मुताबिक इन जगहों पर जून 11 की शाम और रात को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

सोम, 06 जून 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, delhi weather updates, hot weather, weather update

Courtesy: Zee News

Weather Forecast

फोटो: Webdunia

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में 'लू' के प्रकोप के कारण जारी हुआ येलो अलर्ट

दिल्ली में जून चार को 'लू' चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में मंगेशपुर सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान (Temperature) 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री… read-more

रवि, 05 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, weather forecast, heatwave, yellow alert

Courtesy: ABP Live

monsoon kerala

फोटो: Mathrubhumi English

भारत में केरल पहुंचा मॉनसून, तीन दिन पहले हुई बारिश

इस वर्ष भारत में मॉनसून तय समय से तीन दिन पहले आ गया है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने देश में दस्तक दे दी है। आमतौर पर देश में मॉनसून जून एक को आता है मगर इस वर्ष मॉनसून मई 29 को ही आ गया है। ये सामान्य से तीन दिन पहले केरल पहुंच चुका है। हालांकि मौसम विभाग ने केरल में मई 27 को मॉनसून आने की बात कही थी।

सोम, 30 मई 2022 - 09:45 AM / by रितिका

Tags: IMD, weather forecast, weather update

Courtesy: News 18

weather delhi

फोटो: India Today

दिल्ली में जून से फिर बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ समय से मौसम ठंडा बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में बादल अब भी डेरा डाले हुए हैं, जिस कारण गर्मी काफी कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक मौसम में गर्मी नहीं रहेगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मौसम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने जून एक और दो को तेज और गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

शनि, 28 मई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: New Delhi, Delhi, weather forecast, hot weather

Courtesy: News 18 Hindi

Delhi Weather Updates

फोटो: Aajtak

दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश के आसार

आईएमडी ने मई 19 को बताया, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है। बारिश होने से दिल्ली के तापमान में करीब 8 डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया, शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली में मई 22 को बारिश हो सकती है।… read-more

शनि, 21 मई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather forecast, thunderstorms, rain, Delhi

Courtesy: Navodaya Times

Cyclone

फ़ोटो: Indian express

उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान "असानी"

पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवती तूफान "असानी" आगामी चौबीस घंटे में तीव्र रूप ले सकता है और इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने जानकारी दी है की 'असानी' उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।

रवि, 08 मई 2022 - 06:29 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Cyclonic Storm, weather forecast, West Bengal

Courtesy: News18hindi