hot weather

फोटो: Skymet Weather

दिल्ली और उत्तर पश्चिमी इलाकों को मिलेगी लू से राहत

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मई दो से लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना कम जताई है। इस दौरान कई इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, समेत कई राज्यों में गर्मी से छुटकारा मिलेगा। वहीं मध्य भारत और विदर्भ में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।

रवि, 01 मई 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: weather forecast, WEATHER, hot weather

Courtesy: NDTV

Weather Forecast

फोटो: India TV News

दिल्ली में आज 'भीषण गर्मी' के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में आज भी भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार अप्रैल 10 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार (9 अप्रैल) को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।… read-more

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, weather forecast, heat wave

Courtesy: ABP Live

Weather Updates

फोटो: India TV News

दिल्ली को अगले दो दिनों में बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलेगी, IMD

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। IMD ने अप्रैल  9 को भविष्यवाणी की है कि अगले 2 दिनों में इस गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक अप्रैल 12 को दिल्ली में दिन के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिसके कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।  

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heat wave, delhi maximum temperature, weather forecast

Courtesy: Aajtak News

Delhi Heatwave Alert

फोटो: Zee News

दिल्ली का तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना: आईएमडी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अप्रैल 7 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ लू चलने की संभावना है। IMD ने कहा कि गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। IMD ने कहा, अगले कुछ दिनों में दिन और गर्म होंगे। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "गुरुवार को पूरे क्षेत्र में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi heatwave alert, Temperature, weather forecast

Courtesy: NDTV Hindi

Summer

फोटो: Mint

भारत के इन हिस्सों में अप्रैल में बरसेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में अप्रैल महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एनडीटीवी को बताया कि, भारत के पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। देश में अभी दूसरी हीट वेव जारी है। जबकि पहली हीट वेव मार्च 11 से मार्च 21 तक अनुभव की गई थी, जिसमें सामान्य से 11 डिग्री तक तापमान अधिक था।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Delhi, Delhi-NCR, IMD, weather forecast

Courtesy: NDTV News

Delhi NCR Weather Forecast

फोटो: News Nation

19.6 डिग्री सेल्सियस रहा दिल्ली का न्यूनतम तापमान; 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में 26 मार्च को औसत तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से "तीन डिग्री" अधिक है। शहर में दिन के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 56 फीसदी रहा। इसके अलावा, दिल्ली की वायु गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में बनी हुई है।

शनि, 26 मार्च 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi ncr, weather forecast, pollution report

Courtesy: ABP Live

Weather Forecast

फोटो: jagran

दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह हो सकती है बारिश, तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया, मार्च 9, 10 को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच धूप निकलने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुँच सकता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान… read-more

सोम, 07 मार्च 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi ncr, rainfall, weather forecast

Courtesy: ABP Live

IMD Predicts Rain In Tamil Nadu

फोटो: Jansatta

तमिलनाडु, पुडुचेरी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग ने मार्च पांच को तमिलनाडु के कई जिलों और पुडुचेरी के एक शहर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, "तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर और पुदुकोट्टई जिलों और पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ… read-more

शनि, 05 मार्च 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, Tamil Nadu, weather forecast

Courtesy: Aajtak News

Delhi Summer

फोटो: The New York Times

मौसम विभाग का अनुमान, सामान्य से कम गर्मी की जताई संभावना

मौसम विभाग ने मार्च एक को संभावना जताई है कि मार्च से मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एनडीटीवी को बताया कि इस दौरान हिंद गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर भी सामान्य से कम रहेगा। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: IMD, IMD Forecast, weather forecast

Courtesy: NDTV News

raining

फोटोः Mint

अचानक बारिश के साथ दिल्ली में गिरे ओले, ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली में फरवरी 26 को आंशिक रुप से बादल छाए रहने और हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान नीचाे गिरने की संभावना है।… read-more

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by Abhishek Kumar

Tags: weather forecast, rainfall, Delhi-NCR

Courtesy: Aajtak