ICC

फोटो: India TV News

ICC ने की 2027 तक मीडिया अधिकारों के विजेता की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत में ICC क्रिकेट खेलों के मीडिया अधिकारों के विजेता की घोषणा कर दी है। डिज़्नी स्टार ने 2027 के अंत तक पुरुषों और महिलाओं दोनों के वैश्विक कार्यक्रमों के टीवी और डिजिटल अधिकार जीते हैं। बोली प्रक्रिया बीसीसीआई की मीडिया अधिकार नीलामी से अलग थी। तीन दिनों तक चलने वाली बीसीसीआई की ई-नीलामी के विपरीत, आईसीसी ने पारंपरिक सीलबंद बोली प्रक्रिया का पालन किया… read-more

रवि, 28 अगस्त 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ICC, media rights, Disney star, Won, tv and digital rights

Courtesy: India TV

Ranji Trophy 2022

फोटो: Dainik Tribune

मध्य प्रदेश ने 41 बार के चैंपियन महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल जीता

मध्य प्रदेश की टीम ने जून 26 को महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल 2022 जीता। टीम ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराया। मध्य प्रदेश की टीम ने 41 बार की चैंपियन महाराष्ट्र को हराकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा, मुंबई ने दो पारियों में 10 विकेट के साथ 374 रन और 269 रन बनाए, जबकि एमपी ने 4 विकेट के साथ 536 और 108 रन बनाए और छह विकेट से जीत हासिल… read-more

सोम, 27 जून 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Won, ranji trophy 2022, Mumbai

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Indian Hockey Team

फ़ोटो: Scroll

पोलैंड को हराकर एफआईएच हॉकी फाइव्स खिताब पर भारतीय टीम का कब्जा

भारतीय हॉकी टीम ने पोलैंड को 6-4 से हराकर एफआईएच हॉकी फाइव्स खिताब पर कब्जा कर लिया है। रविवार को भारतीय मेंस हॉकी टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। भारतीय मेंस टीम ने रविवार को मलेशिया और पोलैंड पर दबदबे भरी जीत से एफआईएच हॉकी फाइव्स टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय मेंस टीम ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया है।

सोम, 06 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Poland, Won, Cup

Courtesy: Jagran

Women WC Ind Vs Pak

फोटो: Aaj Tak

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप का विजयी आगाज, भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2022 का आगाज किया। मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 11वीं वनडे जीत है। वहीं, मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 244 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। 

रवि, 06 मार्च 2022 - 08:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Womens Cricket, 2022 world Cup, IND Vs PAK, Won

Courtesy: NEWS 18

Ind Vs SL T20 match

फ़ोटो: Amarujala

भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 में 62 रन से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

लखनऊ में खेले गए पहले T-20 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 62 रनों से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में अपनी 1-0 बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को लगातार 10वीं टी20 जीत मिली है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 10:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cricket, T20, Ind Vs SL, Won

Courtesy: Aaj Tak

Chess Player

फोटो: Newzcities

16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रागननंदा ने दी वर्ल्ड नंबर-1 चेस मास्टर मैगनस कार्लसन को मात

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा ने ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के 8वें दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेस मास्टर मैगनस कार्लसन को करारी शिकस्त दी है। प्रागननंदा ने फरवरी 21 की सुबह खेली गई बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया। इस जीत के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर के 8 पॉइंट हो गए हैं और वह 8वें दौर के बाद संयुक्त 12वें नंबर पर हैं।

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 10:00 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Chess Tournamnet, Magnus Carlsen, praggnanandhaa, Won

Courtesy: Dainik Bhaskar

IND Vs WI t20 series

फोटो: Navbharat Times

भारत ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 8 रनों से हराकर सीरीज की अपने नाम

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 09:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: T20 Cricket, Ind Vs WI, Won, t20 series

Courtesy: India TV

T-20 series IND Vs WI

फ़ोटो: Good News Today

IND vs WI 1stT 20: भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। जीत के लिए मिले 158 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर ही पा लिया। मैच में वेंकटेश अय्यर ने छक्का जड़ टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच में डेब्यू करने वाले स्पिनर रवि विश्नोई को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: T20 Cricket, Ind Vs WI, Test match Series, Won

Courtesy: Aaj Tak

WWE Intercontinental Championship

फोटो: Inside Pulse

WWE के 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में किया हार का सामना

WWE के 4 ऐसे सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती, जिसमें द अंडरटेकर, हल्क होगन, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर शामिल है। द अंडरटेकर ने ढ़ेरों मैच जीतने के बावजूद ये नहीं जीत सकें। वहीं हल्क होगन ने WrestleMania 6 के मेन इवेंट, जॉन सीना को MSG शो के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉक लैसनर ने दो बार लड़े इस चैंपियनशिप में उन्हें दोनों बार हार देखना पड़ा था। 

मंगल, 20 अप्रैल 2021 - 06:32 PM / by Shruti

Tags: WWE, Intercontinental Championship, Superstars, Won

Courtesy: sportskeeda news