Taj mahal

फ़ोटो: wikipedia

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मिले 597 करोड़ रुपये, सेफ सिटी बनाने की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपये आवंटन किये गए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा की है। आगरा मेट्रो के लिए पिछले साल 478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। 384 करोड़ रुपये के काम आगरा मेट्रो में चल रहे हैं। नए बजट से भूमिगत मेट्रो स्टेशन कार्य को रफ्तार मिलेगी। सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगरा में इसे लागू करने की घोषणा की है।

गुरु, 26 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yogi, Budget, 2022, Agra, Metro

Courtesy: Amar ujala

Up police

फोटो: Amar ujala

ड्रग माफिया पर यूपी सरकार की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ का मकान किया कुर्क

उत्तरप्रदेश के मेरठ में ड्रग माफिया तस्लीम पर बड़ी कार्यवाही की गई है। शासन के आदेशानुसार पुलिस ने तस्लीम के लिसाड़ी गेट के शानदार कॉलोनी में बने डेढ़ करोड़ के आलीशान घर को कुर्क कर दिया है। दरअसल लालकुर्ती पुलिस ने माफिया पर 14-ए के तहत कार्रवाई करने के लिए पहले मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि स्मैक कारोबारी हाजी तस्लीम पर विभिन्न थानों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बुध, 04 मई 2022 - 08:23 PM / by आकाश तिवारी

Tags: drug peddlers, uttarpradesh, Yogi, UP Police

Courtesy: Amar ujala