Munbai Local Train

फोटो: India TV News

लोकल ट्रेन के पेंटोग्राफ में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया: मुंबई

मुंबई में आज एक लोकल ट्रेन के पेंटोग्राफ में आग लग गई। ट्रेन को बोरीवली स्टेशन पर रोका गया जहां यात्रियों को जल्द से जल्द ट्रेन खाली करने के लिए कहा गया। यत्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने के बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टाफ मौके पर मौजूद है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है… read-more

रवि, 23 जुलाई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai local train, pantograph, Catches Fire, Passengers

Courtesy: Ghamasan News

Fire

फोटो: Lokmat News

फिलीपीन के 120 यात्रियों को ले जा रही नौका में लगी आग

फिलीपीन में आज 120 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नौका में आग लग गई। नौका में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और आग बुझा दी गई। तट रक्षक ने कहा कि एम/वी एस्पेरांज़ा स्टार में भोर में उस समय आग लग गई जब वह 65 यात्रियों और 55 चालक दल के सदस्यों के साथ मध्य फिलीपींस में सिकिजोर प्रांत से बोहोल प्रांत जा रहा था।

रवि, 18 जून 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: philippine, Ship, 120 people, Board, Catches Fire

Courtesy: Jansatta News

Fire

फोटो: News Nation

बालासोर में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग: ओडिशा

ओडिशा के बालासोर जिले के रूपसा रेलवे स्टेशन पर आज एक स्थिर मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बालासोर के भीषण ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा में ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नौ जून को खरियार रोड स्टेशन पर दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस (18426) के एसी डिब्बे में गुरुवार रात आग लग गई… read-more

शनि, 10 जून 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, wagon, stationary goods train, Catches Fire, Balasore

Courtesy: Jagran News

Poonch Terror Attack

फोटो: Navbharat Times

पुंछ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद: जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। यह घटना पुंछ से करीब 90 किलोमीटर दूर भाटा धूरियन इलाके में एक राजमार्ग पर हुई। जिस क्षेत्र में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के एक ट्रक पर गोलीबारी की थी, वहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है… read-more

शुक्र, 21 अप्रैल 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Army Jawans, KILLED, Vehicles, Catches Fire, Poonch, Jammu and Kashmir

Courtesy: NDTV Hindi

Fire

फोटो: Samachar Plus

पटना सिटी के मंगल तालाब में रिफाइंड तेल के गोदाम में लगी आग: बिहार

बिहार में पटना सिटी के मंगल तालाब में आज सुबह रिफाइंड तेल के एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने द्वारा अग्निशमन को दी गयी। अग्निशमन की कई गाडियां सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब लोग मॉर्निंग वाक के लिए घर से निकले तो उनकी नजर उठाते हुए तेज धुओं पर पड़ी। 

मंगल, 18 अप्रैल 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: bihar refined oil godown, Catches Fire, mangal talab, patna city

Courtesy: Amar Ujala News

Tata Nexon

फ़ोटो: HT Auto

Tata Motors की पॉपुलर एसयूवी Tata Nexon EV में लगी आग, कंपनी ने कहा जांच करेंगे

Tata Motors की पॉपुलर एसयूवी Tata Nexon EV में आग लगने की सूचना मिली है। मुंबई में एक Tata Nexon EV कार में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टाटा मोटर्स ने कहा कि इस घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इसके बाद हम इस पर विस्तार से जवाब देंगे।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tata, Nexon, EV, electric, Catches Fire

Courtesy: Amar ujala

Jamia nagar electric parking

फ़ोटो: TOI

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इलेक्ट्रिक वाहन पार्किंग में लगी आग, 100 वाहन जलकर खाक

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में जून 8 को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जिस पार्किंग में आग लगी है, वहां पर ई-रिक्शा चार्ज किया जाते हैं। आग सुबह पांच बजे के करीब लगी थी। हादसे में करीब 100 वाहन चलकर राख हो गए। हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बुध, 08 जून 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, electric, parking, Catches Fire

Courtesy: Jagran