Chhattisgarh

फोटो: India TV News

नियंत्रण खोने के बाद पुल से टकराई तेज रफ्तार बस, 26 लोग घायल

रायगढ़ जिले के घरघोडा के पास आज तेज गति से आ रही एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से टकरा जाने से कम से कम 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, "कुल 26 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।" दुर्घटनास्थल के दृश्य से पता चला कि बस खाई में गिरने से बच गई। 

सोम, 19 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhattisgarh, 26 people injured, bus rams, bridge, Raigarh

Courtesy: Latestly News

Bridge

फ़ोटो: MSN

रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन के फ्यूल टैंक में लगी आग

रूसी मीडिया ने जानकारी दी है कि, रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन के फ्यूल टैंक में आग लग गई है। यूक्रेनी मीडिया का कहना है कि ब्रिज पर विस्फोट हुआ है। समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद सड़क और रेल पुल पर यातायात को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना अक्टूबर 7 सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Russia, Crimea, bridge, traffic stop

Courtesy: News18hindi

Pengong lake

फ़ोटो: Indian express

पेंगोंग झील पर पुल का अवैध निर्माण कर रहा है चीन

भारत और चीन के हमेशा से सीमा को लेकर कई विवाद रहे है और अब सैटेलाइट फोटो से नई खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक चीन भारत के खिलाफ साजिश रचकर लद्दाख के पेंगोंग झील पर एक पुल का अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। दरअसल इसी वर्ष जनवरी में इसी झील पर चीन ने 8*315 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया था और अब ठीक इसी के बगल में चीन दूसरा पुल बना रहा है।

गुरु, 19 मई 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pengong lake, bridge

Courtesy: Aajtak News

Pangong zheel

फ़ोटो: Aajtak

चीन पैंगोंग झील क्षेत्र में LAC के बेहद करीब कर रहा है पुल का निर्माण, महीनों से चल रहा कंस्ट्रक्शन

चीन लद्दाख की पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले इलाके में एक पुल का निर्माण कर रहा है। एलएसी के बेहद करीब दो महीने से इसका निर्माण चल रहा है। यह पुल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ेगा, जिससे चीनी सेना झील के दोनों तरफ पहुंचेगी। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। पुल बनने से चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी को पैंगोंग झील में विवादित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में आसानी हो जाएगी।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 11:15 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: China, pangong lake, LAC, bridge

Courtesy: Aajtak News